Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

SSR 2027 का शेड्यूल जारी, चुनाव आयोग ने बताया कब और कैसे होगा वोटर लिस्ट का रिवीजन

October 16, 2026

CJP Protest: अभिजीत दिपके ने आधी रात पत्रकारों को बुलाया, बोले- दिल्ली पुलिस मुझे उठा सकती है

October 16, 2026

आत्महत्या करने हॉस्टल की बिल्डिंग पर चढ़ी 12वीं की छात्रा, युवक ने सूझबूझ से बचाई जान

October 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Friday, October 16
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » India & weather
India & weather

Rain Alert: अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली NCR से यूपी, पंजाब-राजस्थान तक आंधी-ओलों के साथ बदलेगा मौसम का मिजाज

The Janta NewsBy The Janta NewsApril 3, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Rain
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Rain Alert: दिल्ली एनसीआर से लेकर पूरे उत्तर भारत में दो दिन के ब्रेक के बाद आज से बारिश का नया दौर शुरू होने वाला है. बादलों ने आसमान को ढंक लिया है और तेज हवाएं चल रही हैं. धुंध के बीच दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद में बारिश के आसार हैं. दरअसल, उत्तर पश्चिम भारत में 3-4 अप्रैल और फिर 7 अप्रैल को बेहद सक्रिय पश्चिम विक्षोभ की स्थिति बन रही रहै. इससे उत्तर प्रदेश, दिल्ली से लेकर पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और मध्य प्रदेश राजस्थान तक बारिश होने के आसार हैं.

कश्मीर घाटी में भारी बारिश देखने को मिलेगी. वहीं देश में कई स्थानों पर ओले गिरने की भी चेतावनी है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण 2 से 5 अप्रैल के बीच उत्तर पश्चिम भारत में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने के आसार हैं. इसका असर 3 और 4 अप्रैल को उत्तर भारत में पड़ने की आशंका है. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा से लेकर मध्य प्रदेश और राजस्थान तक एक हफ्ते तक अलग-अलग दिनों ेमें बारिश, ओले गिरने के साथ तेज आंधी चलने जैसे हालात बनेंगे. किसानों को बिजली गिरने के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है.

उत्तर भारत में कब-कहां बारिश 

  • हिमाचल प्रदेश औऱ जम्मू-कश्मीर में 3-4 और 7 अप्रैल को बारिश के आसार
  • दिल्ली एनसीआर में 3 और 4 अप्रैल को बारिश
  • उत्तराखंड में 3 से 5 अप्रैल तक बारिश, आंधी
  • पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ में 3-4 अप्रैल को
  • वेस्ट यूपी में 3-5 अप्रैल और पूर्वी यूपी में 4-5 अप्रैल को बारिश
  • पूर्वी राजस्थान में 3-4 और 6-7 अप्रैल को बारिश का दौर
  • पश्चिमी राजस्थान 2-4 और 6-7 अप्रैल को बारिश, बिजली, ओले गिरने के आसार

दिल्ली में आज का मौसम

दिल्ली में 3 अप्रैल को 3 अप्रैल को बादल छाये रहने के बीच बारिश होने, बादलों की गरज और बिजली गिरने की भी संभावना है. 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान है. 4 अप्रैल को एक से दो दौर में हल्की बारिश होने का अलर्ट है. साथ ही 20 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने से मौसम खुशनुमा होगा. 5 अप्रैल को हल्की से तेज बारिश होने अनुमान जताया गया है. वहीं दोपहर से तेज हवाएं चलने का अलर्ट भी जारी किया गया है.

दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ का असर

दिल्ली, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश से लेकर समूचे उत्तर भारत में मार्च के महीने के आखिरी 10 दिनों में 5-6 दिन बारिश का दौर देखने को मिला है. लगातार पश्चिमी विक्षोभ से मौसम बदला है. हालांकि तापमान में बहुत ज्यादा कमी नहीं आई है. हिमालय क्षेत्र में लगातार पश्चिमी विक्षोभ बन रहे हैं. इस कारण मार्च के महीने में भी उत्तराखंड, हिमाचल औऱ जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों में बर्फबारी भी हो रही है.

हिमाचल प्रदेश से राजस्थान तक मौसम 

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में मध्यम स्तर पर बारिश, बादलों की गरज के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने के आसार जताए हैं. हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर में 3-4 और 7 अप्रैल को बारिश, बर्फबारी, बिजली गिरने के साथ आंधी चलने की संभावना है. उत्तराखंड में 3 से 5 अप्रैल तक बारिश होने के आसार हैं. पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 3 और 4 अप्रैल को फिर से बारिश आने की संभावना है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 4-5 अप्रैल को, पूर्वी राजस्थान में 3-4 और 6-7 अफ्रैल को और पश्चिमी राजस्थान में 2-4 और 6-7 अप्रैल को मध्यम बारिश, बिजली गिरने के साथ आंधी आने की आशंका है.

पूर्वोत्तर भारत का मौसम

पूर्वोत्तर भारत में अप्रैल के पहले हफ्ते में मौसम बदलेगा. अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 2 अप्रैल को गरज, बिजली की चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं. अरुणाचल प्रदेश में 4-5 अप्रैल को, असम और मेघायल में 3-5 अप्रैल को और नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 3 अप्रैल को बारिश होने के आसार हैं. अरुणाचल प्रदेश में 5-7 अप्रैल को भी बरसात के आसार हैं.

आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक में अगले 5 दिनों के दौरान, केरल-माहे में 3 से 5 अप्रैल के बीच, रायलसीमा में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होगी. तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और कर्नाटक में भी बारिश और बिजली गिरने की संभावना है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

दिल्ली से पहाड़ तक बदलेगा मौसम का मिजाज, यूपी-उत्तराखंड में तेज हवाओं संग भारी बारिश की चेतावनी; पढ़ें मौसम विभाग का अलर्ट

May 7, 2026

Weather Forecast: दिल्ली से बिहार तक मौसम का कहर! ओले-बारिश ने बढ़ाई मुसीबत, जानें कब तक जारी रहेगा ये दौर

May 6, 2026

Rain Alert: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, UP-राजस्थान से बंगाल तक मौसम ने ली अचानक करवट

May 4, 2026

दिल्ली-NCR से लेकर राजस्थान-MP तक बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश के बीच कई शहरों में 44°C पार तापमान; कैसा रहेगा आने वाले दिनों में मौसम?

May 3, 2026

Aaj Ka Mausam 1 may 2026: देश के 11 राज्यों में तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी, दिल्ली-NCR से बिहार तक बिगड़ेगा मौसम

May 1, 2026

दिल्ली-NCR सहित 10 राज्यों में मौसम का यू-टर्न: तेज बारिश के साथ 60 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, ओलावृष्टि और बिजली का अलर्ट

April 30, 2026
Editors Picks

SSR 2027 का शेड्यूल जारी, चुनाव आयोग ने बताया कब और कैसे होगा वोटर लिस्ट का रिवीजन

October 16, 2026

CJP Protest: अभिजीत दिपके ने आधी रात पत्रकारों को बुलाया, बोले- दिल्ली पुलिस मुझे उठा सकती है

October 16, 2026

आत्महत्या करने हॉस्टल की बिल्डिंग पर चढ़ी 12वीं की छात्रा, युवक ने सूझबूझ से बचाई जान

October 16, 2026

Aaj Ka Rashifal 16 October 2026: शुक्रवार को किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान? जानें भविष्यफल

October 16, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

SSR 2027 का शेड्यूल जारी, चुनाव आयोग ने बताया कब और कैसे होगा वोटर लिस्ट का रिवीजन

October 16, 2026

CJP Protest: अभिजीत दिपके ने आधी रात पत्रकारों को बुलाया, बोले- दिल्ली पुलिस मुझे उठा सकती है

October 16, 2026

आत्महत्या करने हॉस्टल की बिल्डिंग पर चढ़ी 12वीं की छात्रा, युवक ने सूझबूझ से बचाई जान

October 16, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.