Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

ट्रंप की हत्या पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम घोषित, इराकी संगठन की धमकी से दुनिया में हलचल

July 17, 2026

Rohit Sharma-Virat Kohli: लॉर्ड्स वनडे में रोहित-विराट रचेंगे इतिहास, भारत की सबसे लंबी ODI ओपनिंग/बैटिंग जोड़ी बनने का मौका

July 17, 2026

Mahadev Betting App Case: रायपुर ED ने TV होस्ट शेफाली बग्गा से की पूछताछ, ऐप प्रमोशन के आरोपों पर सवाल-जवाब

July 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Friday, July 17
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » India & weather
India & weather

Rain Alert: अगले 3 दिन झमाझम बारिश! दिल्ली, यूपी, बिहार समेत इन राज्यों में भी IMD ने दे दी बारिश की गुड न्यूज

The Janta NewsBy The Janta NewsMarch 17, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
दिल्ली
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली: दिल्ली सहित देश के कई राज्यों में मौसम मेहरबान है. सुबह-शाम चल रही ठंडी हवाओं ने गर्मी के तेवर भी ढीले किए हैं. अधिकतम तापमान में जहां 2-3 डिग्री की कमी आई है तो वहीं न्यूनतम तापमान भी घटा है. इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले तीन दिन बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने 18 से 20 मार्च तक गरज-चमक के साथ बारिश की भविष्यवाणी की है. दिल्ली से सटे राज्यों पंजाब-हरियाणा के साथ राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भी इस हफ्ते बारिश लोगों को भिगोने वाली है. उत्तराखंड में बर्फबारी तो पूर्वोत्तर राज्यों में भी भारी बारिश का अलर्ट है.

दिल्ली में अगले तीन दिन झमाझम

दिल्ली में 18 से 20 मार्च के बीच मौसम खुशनुमा रहेगा. 18 को गरज-चमक के साथ बारिश के संकेत हैं. 20 मार्च को तो मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. इस बीच अधिकतम तापमान 34 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री तक जाएगा. आज मौसम साफ रहेगा हालांकि आंशिक बादल छा सकते हैं. अधिकतम तापमान 34 तो न्यूनतम 16 डिग्री पर रहेगा. 21 और 22 मार्च को मौसम साफ रहेगा हालांकि बारिश के चलते न्यूनतम तापमान 16 डिग्री पर रहेगा, जिससे साफ है कि इस मार्च गर्मी लोगों को परेशान नहीं करेगी.

दिल्ली से सटे राज्यों में भी मौसम की गुड न्यूज 

दिल्ली में बदलते मौसम का असर पंजाब-हरियाणा में भी देखने को मिलेगा. आज तो दोनो राज्यों में मौसम साफ रहेगा पर 19 और 20 मार्च को गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है. मौसम विभाग ने दोनों दिन येलो अलर्ट जारी किया है. 21 मार्च से फिर एक बार मौसम साफ हो जाएगा.

पहाड़ी राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

पहाड़ी इलाकों जैसे उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के अलावा जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भी मौसम की पलटी देखने को मिलेगी. J&K में 18 से 20 मार्च तक गरज-चमक के साथ ओले पड़ने का अलर्ट है. इन तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. उत्तराखंड में 16 मार्च से 22 मार्च तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश बर्फबारी और कई जगहों पर ओलावृष्टि की भी संभावना जताई है. उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र ने 16 मार्च से 22 मार्च तक प्रदेश के 3300 मीटर तक या उससे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की संभावना जताई है. इसके अलावा प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में हल्की बारिश और आकाशीय बिजली चमकने की भी संभावना जताई है. हिमाचल प्रदेश में भी 18 से 20 मार्च तक कमोबेश ऐसा ही मौसम रहने वाला है जिसमें गरज-चमक के साथ ओले पड़ने की संभावना जताई गई है. 

राजस्थान-यूपी में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम के इस बदले रुख का असर राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिलेगा. उत्तर प्रदेश में भी दो दिन येलो अलर्ट है. 19 और 20 मार्च को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलेंगी. मौसम विभाग ने दो दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. राजस्थान में भी 17 से 20 मार्च तक कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है. आईएमडी ने यहां भी येलो अलर्ट जारी किया है.

MP- बिहार में मौसम का क्या रुख?

मौसम विभाग के अनुसार, 17 मार्च के आसपास सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ का असर भी मध्य प्रदेश में दिखने वाला है. 18–19 मार्च को ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिवनी, मंडला, डिंडोरी, बालाघाट, नीमच, मंदसौर, रतलाम, धार और बड़वानी में बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि आज और कल बारिश के संकेत नहीं हैं. इससे मार्च में एकदम से बढ़ी गर्मी से राहत मिलने के आसार है. बिहार के करीब 20 जिलों में मौसम विभाग ने आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है. इनमें अररिया, किशनगंज, रोहतास समेत 20 जिले ऐसे हैं जहां गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट है. इसके अलावा मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार,अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 17 मार्च को अलग‑अलग जगहों (isolated areas) पर भारी बारिश होने की संभावना है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

दिल्ली से पहाड़ तक बदलेगा मौसम का मिजाज, यूपी-उत्तराखंड में तेज हवाओं संग भारी बारिश की चेतावनी; पढ़ें मौसम विभाग का अलर्ट

May 7, 2026

Weather Forecast: दिल्ली से बिहार तक मौसम का कहर! ओले-बारिश ने बढ़ाई मुसीबत, जानें कब तक जारी रहेगा ये दौर

May 6, 2026

Rain Alert: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, UP-राजस्थान से बंगाल तक मौसम ने ली अचानक करवट

May 4, 2026

दिल्ली-NCR से लेकर राजस्थान-MP तक बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश के बीच कई शहरों में 44°C पार तापमान; कैसा रहेगा आने वाले दिनों में मौसम?

May 3, 2026

Aaj Ka Mausam 1 may 2026: देश के 11 राज्यों में तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी, दिल्ली-NCR से बिहार तक बिगड़ेगा मौसम

May 1, 2026

दिल्ली-NCR सहित 10 राज्यों में मौसम का यू-टर्न: तेज बारिश के साथ 60 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, ओलावृष्टि और बिजली का अलर्ट

April 30, 2026
Editors Picks

ट्रंप की हत्या पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम घोषित, इराकी संगठन की धमकी से दुनिया में हलचल

July 17, 2026

Rohit Sharma-Virat Kohli: लॉर्ड्स वनडे में रोहित-विराट रचेंगे इतिहास, भारत की सबसे लंबी ODI ओपनिंग/बैटिंग जोड़ी बनने का मौका

July 17, 2026

Mahadev Betting App Case: रायपुर ED ने TV होस्ट शेफाली बग्गा से की पूछताछ, ऐप प्रमोशन के आरोपों पर सवाल-जवाब

July 17, 2026

RTI पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: सरकारी कर्मचारियों के जाति प्रमाण पत्र और निजी दस्तावेज नहीं होंगे सार्वजनिक

July 17, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

ट्रंप की हत्या पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम घोषित, इराकी संगठन की धमकी से दुनिया में हलचल

July 17, 2026

Rohit Sharma-Virat Kohli: लॉर्ड्स वनडे में रोहित-विराट रचेंगे इतिहास, भारत की सबसे लंबी ODI ओपनिंग/बैटिंग जोड़ी बनने का मौका

July 17, 2026

Mahadev Betting App Case: रायपुर ED ने TV होस्ट शेफाली बग्गा से की पूछताछ, ऐप प्रमोशन के आरोपों पर सवाल-जवाब

July 17, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.