20.5 C
Raipur
Sunday, February 15, 2026
- Advertisement -

Roopa Ganguly Arrested: गिरफ्तार हुईं महाभारत में द्रौपदी बन चुकीं रूपा गांगुली, रात भर किया था विरोध प्रदर्शन

Must read

जानी-मानी अदाकारा रूपा गांगुली  गिरफ्तार हो गई हैं। महाभारत में द्रौपदी का किरदार निभाकर मशहूर हुईं रूपा गांगुली को गुरुवार की सुबह गिरफ्तार किया गया। वह बंगाल में रात भर से विरोध प्रदर्शन कर रही थीं। उनकी गिरफ्तारी और विरोध प्रदर्शन का मामला एक स्कूल ब्वॉय की मौत से जुड़ा हुआ है। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो भी सामने आया है।

- Advertisement -

  महाभारत में द्रौपदी का किरदार निभाकर मशहूर हुईं जानी-मानी अदाकारा और भाजपा नेता रूपा गांगुली  मुश्किल में फंस गई हैं। गुरुवार की सुबह अभिनेत्री को पुलिस के काम में बाधा डालने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद रूपा ने इस पर अपना पहला बयान भी दे दिया है।

हुआ यूं कि बुधवार को कोलकाता के बांसद्रोणी में खुदाई करने वाली मशीन की चपेट में आने से एक 14 साल के स्कूली बच्चे की मौत हो गई थी। इस मामले में  ने विरोध प्रदर्शन किया। वह बीती शाम से बांसड्रोनी पुलिस स्टेशन के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रही थीं जिसके बाद सुबह-सुबह उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

Previous article
एसईसीएल की गेवरा कोल परियोजना में 24 घंटे के भीतर दूसरी बड़ी घटना हुई है,जहां एक्सप्लोसिव वाहन के पलटने से इंजीनियर की दर्दनाक मौत हो गई। आज रात ही इसी खदान में 240 टन वजनी डंपर के फिसलकर 80 फिट नीचे गिर जाने के कारण चालक पुष्पराज गंभीर रुप से घायल हो गया था,वहीं दोपहर के वक्त हुए हादसे ने कई सवालों को जन्म दे दिया है। मृतक का नाम गोरेलाल पटेल था,जो ग्राम रलिया का निवासी था। बताया जा रहा है,कि वाहन बारुद खाली कर वापस लौट रहा था,इसी दौरान एक्स्प्लोसिव वाहन फिसलकर पलट गया और इंजीनियर का अंत हो गया। वाहन स्पेशल ब्लास्ट कंपनी का बताया जा रहा है। हादसे के वक्त वाहन में आधा दर्जन लोग सवार थे। इंजीनियर की जहां मौत हुई है वहीं बाकी के लोग घायल बताए जा रहे है।
Next article

More articles

Latest article