Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Train Blast: ट्रेन हादसे से दहला इलाका! रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट में 24 की जान गई, कई घायल

May 24, 2026

राजनांदगांव-महाराष्ट्र बॉर्डर पर नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, हथियार फैक्ट्री बरामद

May 24, 2026

Chhattisgarh – श्मशान की जमीन पर सब स्टेशन बनाने का विरोध, हंगामे के बाद ग्रामीण को पुलिस ने बसों में भरकर भेजा जेल

May 24, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Sunday, May 24
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Business
Business

S&P ने भारत की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान घटाया, जानिए क्या है इसकी वजह

The Janta NewsBy The Janta NewsNovember 25, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

अमेरिकी रेटिंग एजेंसी- एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने भारत की जीडीपी ग्रोथ के अनुमान में संशोधन किया है। उसने उच्च ब्याज दर और सरकारी खर्चों में कटौती से शहरी मांग के कमजोर होने की बात कही है। रेटिंग एजेंसी ने अमेरिकी चुनावी नतीजों के बाद किया हैएशिया-पैसिफिक इकोनॉमी के लिए अपने आर्थिक पूर्वानुमान को अपडेट किया है।

एसएंडपी का कहना है कि वित्त वर्ष 2025-26 में भारत की इकोनॉमी 6.7 फीसदी की दर से बढ़ेगी। पहले उसका अनुमान 6.9 फीसदी ग्रोथ का था। वहीं, वित्त वर्ष 2026-27 के बारे में एसएंडपी का अनुमान है कि भारत की जीडीपी ग्रोथ 6.8 फीसदी रहेगी। पहले उसने 7 फीसदी की दर जीडीपी बढ़ने की बात कही थी। वहीं, मौजूदा वित्त वर्ष के बारे में एसएंडपी का मानना है कि जीडीपी ग्रोथ रेट 6.8 प्रतिशत रहेगी।

भारत की अर्थव्यवस्था खपत आधारित है। लेकिन, आरबीआई ने महंगाई को काबू में करने के लिए ब्याज दरों को लगातार उच्च स्तर पर बना रखा है। इससे लोगों को सस्ता कर्ज नहीं मिल रहा और इसलिए खपत भी ढंग ने बढ़ पा रही है। वहीं, सरकार भी राजकोषीय घाटे पर अंकुश लगाने के लिए दिल खोलकर खर्च नहीं कर रही। इसका भी खपत पर बुरा असर पड़ रहा है।

यही वजह है कि वित्त मंत्री निर्मला सीताकरण समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने आरबीआई को ब्याज दर कम करने का सुझाव दिया है। हालांकि, आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास कई मौकों पर साफ कर चुके हैं कि केंद्रीय बैंक का फोकस फिलहाल महंगाई को काबू में करने पर है। ऐसे में दिसंबर में होने वाली आरबीआई की एमपीसी मीटिंग में भी ब्याज दर घटने की गुंजाइश काफी कम है।

एसएंडपी ने चीन के लिए 2024 में 4.8 प्रतिशत का अपना ग्रोथ अनुमान बरकरार रखा है। लेकिन, अगले साल के पूर्वानुमान को पहले के 4.3 प्रतिशत से घटाकर 4.1 प्रतिशत और 2026 में 4.5 प्रतिशत के पिछले अनुमान से घटाकर 3.8 प्रतिशत कर दिया। एशिया-पैसिफिक रीजन के लिए अपने आर्थिक अपडेट में एसएंडपी का कहना है कि डोनाल्ड ट्रंप की जीत से होने वाला व्यापारिक बदलाव एशिया-पैसिफिक रीजन के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होगा।

एसएंडपी के मुताबिक, ट्रंप के सत्ता में आने से अमेरिकी टैरिफ वृद्धि की संभावना अधिक हो गई है। इसका खासकर चीन पर काफी नकारात्मक असर होगा। साथ ही, वैश्विक अनिश्चिता और जोखिम ने एशिया-पैसिफिक रीजन के लिए आर्थिक नजरिए को धुंधला कर दिया है। एसएंडपी का मानना है कि चीन के वित्तीय प्रोत्साहन से उसकी इकोनॉमी बेहतर होगी, लेकिन अमेरिकी व्यापार शुल्क से उसके निर्यात पर बुरा असर पड़ेगा।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

पश्चिम एशिया संकट पर RBI गवर्नर का बयान—भारत ने बढ़ाया घरेलू तेल और गैस उत्पादन

April 21, 2026

अमेरिका में टैरिफ रिफंड शुरू—वॉलमार्ट को मिल सकते हैं 10 बिलियन डॉलर, अन्य कंपनियों पर भी नजर

April 21, 2026

कौन हैं जॉन टर्नस? टिम कुक के बाद Apple की कमान संभालने की चर्चाओं के बीच बढ़ी दिलचस्पी

April 21, 2026

रेनबो फिंगर्स वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा ग्राम बरौदा के आंगनबाड़ी क्रमांक 1 में सफल दान वितरण कार्यक्रम संपन्न

April 21, 2026

पड़ोसी देशों में महंगा पेट्रोल, भारत में कीमतें स्थिर—जानें आज के ताजा भाव और तुलना

April 20, 2026

SCOBSA Conclave 2026: दिल्ली में जुटे वैश्विक दिग्गज, आर्थिक नेतृत्व की राह पर भारत

April 20, 2026
Editors Picks

Train Blast: ट्रेन हादसे से दहला इलाका! रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट में 24 की जान गई, कई घायल

May 24, 2026

राजनांदगांव-महाराष्ट्र बॉर्डर पर नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, हथियार फैक्ट्री बरामद

May 24, 2026

Chhattisgarh – श्मशान की जमीन पर सब स्टेशन बनाने का विरोध, हंगामे के बाद ग्रामीण को पुलिस ने बसों में भरकर भेजा जेल

May 24, 2026

Murder in CG: खाना नहीं बनने पर पति का खौफनाक कदम, पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद शव के पास बैठा रहा आरोपी

May 24, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

Train Blast: ट्रेन हादसे से दहला इलाका! रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट में 24 की जान गई, कई घायल

May 24, 2026

राजनांदगांव-महाराष्ट्र बॉर्डर पर नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, हथियार फैक्ट्री बरामद

May 24, 2026

Chhattisgarh – श्मशान की जमीन पर सब स्टेशन बनाने का विरोध, हंगामे के बाद ग्रामीण को पुलिस ने बसों में भरकर भेजा जेल

May 24, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.