32.9 C
Raipur
Tuesday, February 24, 2026
- Advertisement -

Stock Market Crash: शेयर मार्केट में सुनामी; इन पांच बड़े कारणों से क्रैश हुआ बाजार

Must read

नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र के दौरान गिरावट जारी है। आज दोनों प्रमुख सूचकांक यानी सेंसेक्स और निफ्टी 2 फीसदी से अधिक की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं। इससे पहले मंगलवार को बाजार में मामूली गिरावट आई थी। वहीं, सोमवार को भी दोनों इंडेक्स करीब डेढ़ फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए थे। आइए समझते हैं कि भारतीय शेयर बाजार में लगातार गिरावट की वजह क्या है। ईरान और इजरायल की लड़ाई से पूरी दुनिया के बाजारों प्रभावित होने की आशंका है। इजराइल एकसाथ कई मोर्चे पर जंग लड़ रहा है। उसकी फौज लेबनान में हिजबुल्लाह, गाजा में हमास, यमन में हूती विद्रोहियों के अलावा सीरिया और ईरान से भी भिड़ी हुई है। मंगलवार को ईरान-इजरायल युद्ध गरमाया था और उस दिन अमेरिकी शेयर बाजार में बड़ी गिरावट आई थी। चूंकि, भारतीय बाजार 2 अक्टूबर गांधी जयंती के चलते बंद था, तो युद्ध के प्रभाव का असर आज दिख रहा है।इजरायल और ईरान युद्ध से कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में उतार-चढ़ाव के साथ सप्लाई चेन के भी प्रभावित होने का डर है। भारत का भी इजरायल और ईरान, दोनों से गहरा व्यापारिक नाता है। इजरायल टेक्नोलॉजी के मामलों में भारत का साझीदार हैं, वहीं ईरान तेल का बड़ा उत्‍पादक देश है। साथ ही, भारत ईरान को बड़े पैमाने पर बासमती चावल, चाय, कॉफी और चीनी भी निर्यात करता है। अगर इजरायल-ईरान का संकट गहराता है, तो इससे कई कंपनियों के कारोबार पर बुरा असर पड़ सकता है। खासकर, आयात और निर्यात से जुड़ी कंपनियां।

More articles

Latest article