Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

डॉ. भूपेन हजारिका की 100वीं जयंती: छत्तीसगढ़ राजभवन में राज्यपाल और मुख्यमंत्री की मौजूदगी में बही सुरों की सरिता

September 9, 2026

प्रादेशिक बंगाली समाज सेवा समिति, छत्तीसगढ़ का प्रथम राज्यव्यापी अधिवेशन “नव आलो” सफलतापूर्वक संपन्न

September 9, 2026

साय कैबिनेट में कई अहम फैसलों पर लगी मुहर! निर्यात नीति 2026-30 को मंजूरी, NSTI को 10 एकड़ जमीन, पढ़िए मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

September 9, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Wednesday, September 9
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » CHHATTISGARH
CHHATTISGARH

प्रादेशिक बंगाली समाज सेवा समिति, छत्तीसगढ़ का प्रथम राज्यव्यापी अधिवेशन “नव आलो” सफलतापूर्वक संपन्न

The Janta NewsBy The Janta NewsSeptember 9, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
IMG 20260909 WA0028
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

रायपुर : प्रादेशिक बंगाली समाज सेवा समिति, छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित प्रथम राज्यव्यापी अधिवेशन “नव आलो” का भव्य एवं सफल आयोजन बुधवार को विमतारा सभागृह, मधु पिल्ले चौक, शांतिनगर, रायपुर में संपन्न हुआ।

IMG 20260909 WA0027

साय कैबिनेट में कई अहम फैसलों पर लगी मुहर! निर्यात नीति 2026-30 को मंजूरी, NSTI को 10 एकड़ जमीन, पढ़िए मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

अधिवेशन में रायपुर सहित बिलासपुर, दुर्ग, भिलाई, जगदलपुर एवं छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से बंगाली समाज के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

अधिवेशन का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ में निवासरत बंगाली समाज के लोगों को एक साझा मंच पर लाकर आपसी संपर्क, सौहार्द, आत्मीयता एवं सामाजिक सहभागिता को मजबूत करना, साथ ही समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण करते हुए उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाना रहा।

IMG 20260909 WA0026

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि “नव आलो” केवल एक अधिवेशन नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ में बंगाली समाज के लिए एक नई सामूहिक यात्रा की शुरुआत है। विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिनिधियों ने समाज की एकता, सहयोग एवं सामाजिक सेवा के कार्यों को और अधिक व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने को लेकर अपने विचार साझा किए।

जगदलपुर, बिलासपुर, दुर्ग एवं भिलाई से आए प्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता ने अधिवेशन को वास्तविक राज्यव्यापी स्वरूप प्रदान किया। इस अवसर पर समाज के सदस्यों ने संकल्प लिया कि वे “नव आलो” की भावना एकता, आत्मीयता, सहयोग और सेवा को अपने-अपने क्षेत्रों में आगे बढ़ाएंगे तथा अधिक से अधिक लोगों को इस सामूहिक प्रयास से जोड़ेंगे।

अधिवेशन में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि छत्तीसगढ़ में निवासरत प्रत्येक बंगाली परिवार समाज की गतिविधियों से जुड़े। साथ ही शिक्षा, संस्कृति, सामाजिक सेवा तथा युवा पीढ़ी की सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देने की दिशा में सामूहिक रूप से कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया गया।

प्रादेशिक बंगाली समाज सेवा समिति, छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष श्री रंजन बनर्जी एवं महासचिव श्री प्रतिभू बनर्जी ने अधिवेशन की सफलता पर सभी अतिथियों, प्रतिनिधियों एवं समाज के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति इस बात का प्रमाण है कि बंगाली समाज एकजुट होकर सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए पूरी तरह तैयार है।

उन्होंने कहा कि “नव आलो” की रोशनी अब छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि समाज के अधिक से अधिक परिवार एक-दूसरे से जुड़ें और सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सेवा गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता करें।

Chhattisgarh High Court: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में 3 नए जज नियुक्त, 11 से बढ़कर 14 हुई न्यायाधीशों की संख्या

अधिवेशन के सफल आयोजन से उत्साहित समिति के सदस्यों ने भविष्य में भी सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनसेवा से जुड़ी गतिविधियों को व्यापक स्तर पर संचालित करने तथा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ने का संकल्प लिया।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

डॉ. भूपेन हजारिका की 100वीं जयंती: छत्तीसगढ़ राजभवन में राज्यपाल और मुख्यमंत्री की मौजूदगी में बही सुरों की सरिता

September 9, 2026

साय कैबिनेट में कई अहम फैसलों पर लगी मुहर! निर्यात नीति 2026-30 को मंजूरी, NSTI को 10 एकड़ जमीन, पढ़िए मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

September 9, 2026

देशभर में गांजा तस्करी के नेटवर्क पर DRI की कार्रवाई, रायपुर में भारी मात्रा में गांजा बरामद

September 9, 2026

छत्तीसगढ़ के गैस उपभोक्ताओं को बड़ी राहत! 45 दिन का इंतजार खत्म, अब 25 दिन में बुक होगा सिलेंडर

September 9, 2026

लखनऊ एयरपोर्ट पर Air India फ्लाइट का Go-Around, दूसरे प्रयास में सुरक्षित लैंडिंग, राहुल गांधी भी थे सवार

September 9, 2026

Nora Fatehi: नोरा फतेही की बढ़ीं मुश्किलें! 3 करोड़ के मानहानि केस ने मचाई हलचल, जानें पूरा विवाद

September 9, 2026
Editors Picks

डॉ. भूपेन हजारिका की 100वीं जयंती: छत्तीसगढ़ राजभवन में राज्यपाल और मुख्यमंत्री की मौजूदगी में बही सुरों की सरिता

September 9, 2026

प्रादेशिक बंगाली समाज सेवा समिति, छत्तीसगढ़ का प्रथम राज्यव्यापी अधिवेशन “नव आलो” सफलतापूर्वक संपन्न

September 9, 2026

साय कैबिनेट में कई अहम फैसलों पर लगी मुहर! निर्यात नीति 2026-30 को मंजूरी, NSTI को 10 एकड़ जमीन, पढ़िए मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

September 9, 2026

Chhattisgarh High Court: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में 3 नए जज नियुक्त, 11 से बढ़कर 14 हुई न्यायाधीशों की संख्या

September 9, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

डॉ. भूपेन हजारिका की 100वीं जयंती: छत्तीसगढ़ राजभवन में राज्यपाल और मुख्यमंत्री की मौजूदगी में बही सुरों की सरिता

September 9, 2026

प्रादेशिक बंगाली समाज सेवा समिति, छत्तीसगढ़ का प्रथम राज्यव्यापी अधिवेशन “नव आलो” सफलतापूर्वक संपन्न

September 9, 2026

साय कैबिनेट में कई अहम फैसलों पर लगी मुहर! निर्यात नीति 2026-30 को मंजूरी, NSTI को 10 एकड़ जमीन, पढ़िए मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

September 9, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.