- Advertisement -

स्पेन के शाही महल से इंस्पायर है Disney की फिल्म का सेट, क्या आपने देखी है ‘स्नो व्हाइट एंड द सेवन ड्वार्फ्स’

Must read

डिज्नी की ज्यादातर फिल्में परी की कहानियों पर आधारित होती हैं। खासकर यंग गर्ल्स इस तरह की मूवीज को ज्यादा पसंद करती हैं। इस लिस्ट में स्नो व्हाइट एंड द सेवन ड्वार्फ्स  फिल्म का नाम भी शामिल है। साल 1937 की इस मूवी में परी की कहानी दिखाई गई, जो एक महल में अपनी सौतेली मां के साथ रहती थी। इससे जुड़े कई रोचक किस्से लोगों के बीच प्रचलित है। इनमें से एक यह है कि फिल्म की कहानी में दिखाया गया महल एक प्राचीन किले से प्रेरित है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

- Advertisement -

डिज्नी की पॉपुलर फिल्म स्नो व्हाइट एंड द सेवन ड्वार्फ्स की कहानी ब्रदर्स ग्रिम की जर्मन परी कथा पर आधारित है। अगर आपने डिज्नी की परी कथा आधारित फिल्मों को देखा है तो समझ जाएंगे कि राजकुमारी के महल का महत्व कितना ज्यादा होता है। बगैर भव्य महल के परी आधारित फिल्म की स्टोरी से जुड़ी कल्पना करना भी असंभव है।

यूरोपीयन देशों में परी या राजकुमारी आधारित स्टोरी और फिल्में ज्यादा चलती थीं। स्नो व्हाइट एंड द सेवन ड्वार्फ्स फिल्म में दिखाया गया महल असल जिंदगी में भी है। फिल्म में दिखाया गया महल अल्काजार डे सेगोविया किले से प्रेरित है, जो स्पेन में स्थित है। डिज्नी की तमाम फिल्मों में इस तरह के महल या किले ज्यादातर नजर आते हैं।

यूरोप के इस प्राचीन महल को विश्व विरासत स्थल का दर्जा दिया गया है। इस किले का इतिहास काफी पुराना है। 11वीं सदी के आखिरी दौर के छठवें किंग अल्फोंसों ने इसका निर्माण करवाया था। दुनियाभर में यह किला प्रयटक स्थल के तौर पर मशहूर है। इस भव्य महल की दीवारों पर कैथोलिक साम्राज्य से जुड़ी रोचक जानकारी लिखी हुई है। बता दें कि वर्तमान समय में इस प्राचीन और प्रसिद्ध किले का इस्तेमाल म्यूजियम के तौर पर किया जाता है। साल 1862 में इस भव्य महल में आग लगी थी, जिससे किले को काफी नुकसान हुआ था।

More articles

Latest article