Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

CG Power Company Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनियों में 1235 पदों पर भर्ती, AE से DEO तक कई वैकेंसी

August 8, 2026

CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

August 8, 2026

CM साय की बड़ी सौगात: छत्तीसगढ़ का अपना हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’ लॉन्च, सरेंडर महिलाओं ने रैंप पर बिखेरा जलवा

August 8, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Saturday, August 8
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Desh - Videsh
Desh - Videsh

पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने दुनिया को हिला दिया, नेपाल से लेकर अमेरिका तक ने दी प्रतिक्रिया; जानें किसने क्या कहा

The Janta NewsBy The Janta NewsApril 23, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 156
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर पूरी दुनिया से प्रतिक्रिया देखने को मिली है। इस आतंकवादी हमले में 26 लोग मारे गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू सहित दुनिया भर के नेताओं ने जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले की निंदा की है। सभी देशों आतंकी हमले के खिलाफ भारत के साथ एकजुटता जताई है। चलिए आपको बताते हैं कि किसने क्या कहा है।

आतंकी हमले से 1 दिन पहले पहलगाम में था ये टीवी कपल, वादियों में मना रहा था छुट्टी, अटैक के बाद कही ये बात

‘भारत के साथ है अमेरिका’

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नें आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के साथ बातचीत की है। ट्रंप ने आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे जघन्य हमला बताया है। ट्रंप ने हमले के दोषियों को न्याय के दायरे में लाने के लिए भारत को पूर्ण समर्थन की बात कही है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘उन्होंने (ट्रंप ने) जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमले में निर्दोष लोगों की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। भारत और अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एकजुट हैं।’’

‘इस क्रूर अपराध का कोई औचित्य नहीं’

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी को भेजे अपने संदेश में संवेदना व्यक्त की। पुतिन ने कहा कि इस क्रूर अपराध का कोई औचित्य नहीं है, दोषियों को सजा मिलनी चाहिए। पुतिन ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के सहयोग की बात दोहराई है।

पहलगाम आतंकी हमले के बीच BCCI का बड़ा फैसला, IPL को लेकर उठाया बड़ा कदम

भारत के साथ है इजरायल

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि वह ‘‘इस बर्बर आतंकवादी हमले से बहुत दुखी हैं जिसमें दर्जनों निर्दोष लोग मारे गए और घायल हुए हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं। इजरायल आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ है।’’

जॉर्जिया मेलोनी ने जताया दुख

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने कहा कि वह पहलगाम में आतंकवादी हमले से बहुत दुखी हैं। उन्होंने प्रभावित परिवारों, घायलों, सरकार और भारतीय लोगों के प्रति एकजुटता जताई है।

अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने क्या कहा?

पहलगाम में आतंकी हमला ऐसे समय हुआ है जब अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे डी वेंस भारत की यात्रा पर हैं। वेंस ने इस जघन्य आतंकवादी हमले के पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘‘उषा और मैं भारत के पहलगाम में हुए जघन्य आतंकवादी हमले के पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं। पिछले कुछ दिनों में हम इस देश की खूबसूरती और इसके लोगों से अभिभूत हैं। हम इस भयावह हमले में लोगों के मारे जाने से शोकाकुल हैं और हमारी संवेदनाएं उनके साथ हैं।’’

‘यह अस्वीकार्य है’

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। गुटेरेस ने इस बात पर जोर दिया कि नागरिकों के खिलाफ हमले किसी भी परिस्थिति में अस्वीकार्य हैं। गुटेरेस ने पीड़त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

‘जघन्य आतंकवादी हमले की निंदा’

यूरोपीय संघ के विदेश मामलों और सुरक्षा नीति के उच्च प्रतिनिधि काजा कालास ने भी एक्स पर एक पोस्ट में हमले की निंदा की। उन्होंने कहा,‘‘मैं जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए जघन्य आतंकवादी हमले की निंदा करता हूं, जिसमें कई निर्दोष लोगों की जान चली गई। पीड़ित परिवारों और भारत के लोगों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं हैं। यूरोपीय संघ आतंकवाद के खिलाफ दृढ़ है।’’ जर्मनी के विदेश कार्यालय ने इसे क्रूर हमला करार देते हुए कहा कि निर्दोष लोगों की हत्या का कोई औचित्य नहीं है।

सड़कों पर सुनाई देगी ढोलक की थाप – बांसुरी की धुन, कार के ‘देसी हॉर्न’ के लिए बन रहा नया कानून

UAE ने क्या कहा?

संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की। बयान में कहा गया कि यूएई ‘‘इन आपराधिक कृत्यों की कड़ी निंदा करता है। अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन कर सुरक्षा और स्थिरता को कमजोर करने के उद्देश्य से की गई हिंसा और आतंकवाद के सभी रूपों को स्थायी रूप से अस्वीकार करता है।’’

श्रीलंका ने की निंदा

श्रीलंका के विदेश मंत्रालय ने हमले की निंदा की और जानमाल के नुकसान पर शोक व्यक्त किया। एक बयान में कहा गया, ‘‘श्रीलंका जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए जघन्य आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करता है। हम पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।’’

भारत के साथ मजबूती से खड़ा है नेपाल

नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की निंदा की। इस हमले में एक नेपाली नागरिक सहित 26 लोग मारे गए हैं। ओली ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा, “नेपाल भारत के साथ मजबूती से खड़ा है और आतंकवाद के सभी कृत्यों की कड़ी निंदा करता है।’’

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

स्कूल में छात्र ने बरसाईं गोलियां, टीचर समेत 7 की मौत; वारदात के बाद खुद को भी मारी गोली

August 7, 2026

Donald Trump Assassination Plot: ट्रंप के फंडरेजर से पहले हमले की साजिश! संदिग्ध गिरफ्तार, हथियार बरामद

August 5, 2026

शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया रचेगी इतिहास, 15 अगस्त को टेस्ट क्रिकेट में बनेगा बड़ा रिकॉर्ड

August 5, 2026

पाकिस्तानी आर्मी ने WhatsApp को कहा Bye-Bye! चैट हैक होने के डर से अब चीनी ऐप पर भरोसा

August 5, 2026

ट्रंप की बढ़ी मुश्किलें! ईरान-अमेरिका तनाव के बीच बड़ा मोड़, तेहरान-ओमान की बढ़ी नजदीकी, क्या युद्ध पर लगेगा ब्रेक?

August 4, 2026

Pakistan Suicide Attack: पाकिस्तान में रैली के बीच ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी, 14 की मौत और कई घायल

August 3, 2026
Editors Picks

CG Power Company Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनियों में 1235 पदों पर भर्ती, AE से DEO तक कई वैकेंसी

August 8, 2026

CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

August 8, 2026

CM साय की बड़ी सौगात: छत्तीसगढ़ का अपना हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’ लॉन्च, सरेंडर महिलाओं ने रैंप पर बिखेरा जलवा

August 8, 2026

Ohh My Dog Screening: रवीना टंडन पर अचानक झपटा डॉगी, एक्ट्रेस ने बिना घबराए ऐसे किया हालात को कंट्रोल

August 8, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

CG Power Company Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनियों में 1235 पदों पर भर्ती, AE से DEO तक कई वैकेंसी

August 8, 2026

CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

August 8, 2026

CM साय की बड़ी सौगात: छत्तीसगढ़ का अपना हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’ लॉन्च, सरेंडर महिलाओं ने रैंप पर बिखेरा जलवा

August 8, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.