Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Railway Update: छत्तीसगढ़ के रेलखंड पर शुरू हुई ऑटोमैटिक सिग्नलिंग, 32 नए सिग्नल से बढ़ेगी ट्रेनों की परिचालन क्षमता

November 7, 2026

युवाओं के लिए खुशखबरी! छत्तीसगढ़ में 1,703 सरकारी नौकरियों का मौका, आवेदन से परीक्षा तक जानें पूरी डिटेल

November 7, 2026

Indian Bank Apprentice Recruitment 2026: इंडियन बैंक में 1500 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका

November 7, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Saturday, November 7
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Blog
Blog

boAt की ये नई वॉच फीमेल्स को करेंगी इंप्रेस, स्टाइल के साथ सेफ्टी का जबरदस्त कॉम्बो, शुरुआती कीमत 1,999 रुपये

The Janta NewsBy The Janta NewsDecember 27, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

boAt Enigma Daze और Boat Enigma Gem स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च हो गई हैं। दोनों स्मार्टवॉच SOS लाइव लोकेशन-शेयरिंग को सपोर्ट करती हैं और कंपनी के दावे के मुताबिक ये पांच दिनों तक की बैटरी लाइफ देती हैं। ये ब्लूटूथ कॉलिंग और कस्टमाइजेबल वॉच फेस के सपोर्ट के साथ आती हैं। ये वॉच boAt Crest एप्लिकेशन के साथ कंपैटिबल हैं और मेंस्ट्रुअल साइकल ट्रैकिंग समेत कई हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स से लैस हैं। Enigma Daze और Gem में IP67-रेटिंग, सर्कुलर डिस्प्ले और मैग्नेटिक चार्जिंग सपोर्ट के साथ मेटैलिक बिल्ड हैं।

भारत में boAt Enigma Daze की कीमत 1,999 रुपये से शुरू होती है। इसे चेरी ब्लॉसम, मेटालिक ब्लैक और मेटालिक सिल्वर कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। स्मार्टवॉच के मेटालिक गोल्ड वेरिएंट की कीमत 2,199 रुपये है। वहीं, Boat Enigma Gem की कीमत 2,699 रुपये है और इसे मेटालिक ब्लैक, मेटालिक सिल्वर और रोज़ गोल्ड फिनिश में उतारा गया है। दोनों स्मार्टवॉच देश में अमेजन और बोट इंडिया वेबसाइट जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध हैं।

boAt Enigma Daze में 360 x 360 पिक्सल रेजोल्यूशन वाला 1.3 इंच का TFT सर्कुलर डिस्प्ले है, जबकि Enigma Gem में ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले सपोर्ट के साथ 1.19 इंच का सर्कुलर AMOLED डिस्प्ले है। दोनों स्मार्टवॉच यूजर्स को मैपमाईइंडिया सपोर्ट के साथ लाइव लोकेशन के साथ SOS मैसेज शेयर करने की सुविधा देती हैं। डेज वेरिएंट एक फंक्शनल क्राउन और एक डेडिकेटेड SOS बटन के साथ आता है। बोट जेम में क्राउन खुद SOS बटन की तरह काम करता है, जिसे यूजर्स को SOS मैसेज भेजने के लिए दबाकर रखना होगा।

इन दोनों स्मार्टवॉच में हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन लेवल (SpO2), स्लीप डेटा और मेंस्ट्रुअल साइकल ट्रैकर जैसे कई वेलनेस मॉनिटरिंग फीचर हैं। ये बोट क्रेस्ट एप्लिकेशन के साथ कंपैटिबल हैं और DIY वॉच फेस स्टूडियो के साथ कस्टमाइजेबल वॉच फेस को सपोर्ट करते हैं। ये वॉच ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी और ब्लूटूथ कॉलिंग को सपोर्ट करते हैं। बोट एनिग्मा डेज और एनिग्मा जेम यूजर्स को क्रेस्ट ऐप के साथ 20 कॉन्टैक्ट्स को स्टोर करने की सुविधा देते हैं। ये स्मार्टवॉच क्यूआर ट्रे से लैस हैं जिनका इस्तेमाल UPI पेमेंट और मेट्रो कार्ड जैसे सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले क्यूआर कोड को सेव करने के लिए किया जा सकता है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

Chhattisgarh High Court: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में 3 नए जज नियुक्त, 11 से बढ़कर 14 हुई न्यायाधीशों की संख्या

September 9, 2026

मैदान पर मचा हड़कंप! बल्लेबाज के खतरनाक शॉट से अंपायर धर्मेश भारद्वाज घायल, ICU में कराया गया भर्ती

August 19, 2026

Russia Ukraine War: रूस का भीषण हमला… कीव समेत कई शहरों पर मिसाइलों की बारिश, दहल उठा यूक्रेन

July 30, 2026

19 दिन बाद फिर मैदान में उतरेगी टीम इंडिया, जानिए कब और किससे होगा अगला मुकाबला

July 27, 2026

Class 9 NCERT New Books: छत्तीसगढ़ समेत देशभर में नई पाठ्यपुस्तकों से होगी पढ़ाई, टीचर्स की शुरू हुई ट्रेनिंग

July 22, 2026

IND vs ZIM T20 का सही टाइम नोट कर लीजिए! शाम 7 या 7:30 नहीं, इस वक्त शुरू होगा मुकाबला

July 21, 2026
Editors Picks

Railway Update: छत्तीसगढ़ के रेलखंड पर शुरू हुई ऑटोमैटिक सिग्नलिंग, 32 नए सिग्नल से बढ़ेगी ट्रेनों की परिचालन क्षमता

November 7, 2026

युवाओं के लिए खुशखबरी! छत्तीसगढ़ में 1,703 सरकारी नौकरियों का मौका, आवेदन से परीक्षा तक जानें पूरी डिटेल

November 7, 2026

Indian Bank Apprentice Recruitment 2026: इंडियन बैंक में 1500 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका

November 7, 2026

Diwali Photography Tips: दिवाली पर चाहिए परफेक्ट फोटो? कैमरे की इन 6 सेटिंग्स को तुरंत बदलें

November 7, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

Railway Update: छत्तीसगढ़ के रेलखंड पर शुरू हुई ऑटोमैटिक सिग्नलिंग, 32 नए सिग्नल से बढ़ेगी ट्रेनों की परिचालन क्षमता

November 7, 2026

युवाओं के लिए खुशखबरी! छत्तीसगढ़ में 1,703 सरकारी नौकरियों का मौका, आवेदन से परीक्षा तक जानें पूरी डिटेल

November 7, 2026

Indian Bank Apprentice Recruitment 2026: इंडियन बैंक में 1500 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका

November 7, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.