Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Pachpadra Refinery Update: पचपदरा रिफाइनरी के उद्घाटन को लेकर बड़ी अपडेट, जानें कब से शुरू होगा प्रोडक्शन

April 27, 2026

Rajasthan News : बांसवाड़ा में हत्या के बाद भड़की हिंसा, गुस्साई भीड़ ने घरों में लगाई आग, पुलिस पर भी पथराव

April 27, 2026

2 साल पहले हुई थी शादी, पति के बयान ने मचाई हलचल तो खड़े हुए एक्ट्रेस के कान, खुलेआम मंगवाई माफी

April 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Monday, April 27
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » India & weather
India & weather

Aaj Ka Mausam: हीटवेव का कहर जारी… उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में 3 दिन तक भीषण गर्मी, फिर मिलेगी राहत

The Janta NewsBy The Janta NewsApril 27, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Mausam
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Aaj Ka Mausam: भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले तीन दिन तक उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत में हीटवेव का कहर जारी रहेगा। इसके बाद लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। वहीं, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और उत्तर पूर्वी राज्यों में जारी बारिश का प्रभाव लगभग एक सप्ताह तक जारी रह सकता है। गरज के साथ बिजली और तेज हवा का प्रभाव पूरे भारत में आने वाले एक सप्ताह तक देखने को मिलेगा। उत्तर पश्चिम भारत में 28 अप्रैल से 2 मई तक, मध्य भारत में 27 से 30 अप्रैल तक, दक्षिण भारत में 28 से 30 अप्रैल तक तेज हवा का प्रभाव देखने को मिल सकता है।

पिछले 24 घंटे में देश का मौसम

  • पिछले 24 घंटे में पश्चिम बंगाल और बिहार में एक दो स्थानों पर भारी बारिश हुई है।
  • जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल के हिमालयी इलाकों में ओला वृष्टि भी हुई है।
  • हिमाचल प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक दो स्थानों पर भीषण लू का असर देखने को मिला है।
  • पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान में कुछ-कछ इलाकों में हीटवेव का असर दिखा है। मध्य प्रदेश विदर्भ और बिहार में एक दो स्थानों में हीटवेव जारी है।
  • पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर रातें भी बेहद गर्म रह रही हैं। पंजाब, हरियाणा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, राजस्थान में भी एक दो स्थानों में पर रात में लू चल रही है।

राहत लेकर आएगा मई का महीना

आईएमडी के अनुसार 28 तारीख तक उत्तर पश्चिम भारत में दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। इसके बाद 29 और 30 अप्रैल को तापमान 3-5 डिग्री तक गिर सकता है। वहीं, 30 अप्रैल के बाद दो मई तक इसमें 2 से 3° तक बढ़ोतरी हो सकती है। देश के मध्य भाग में 27 अप्रैल तक तापमान में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा, लेकिन गरज के साथ तेज हवा के चलते 28 से 30 अप्रैल के बीच में 2 से 3° तक गिरावट देखने को मिलेगी। पूर्वी भारत में भी 26 तारीख तक तापमान में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। इसके बाद 27 अप्रैल से 1 मई के बीच 2 से 3° तक गिरावट देखने को मिल सकती है। उत्तर पूर्व भारत में 30 तारीख तक तापमान में 3 से 4° तक गिरावट हो सकती है। महाराष्ट्र में 1 मई तक पारा 2 से 3° तक कम गिर सकता है। गुजरात में 28 तारीख तक तापमान में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। इसके बाद 29 अप्रैल से 2 मई के बीच 2 से 3 डिग्री तक गिरावट देखने को मिलेगी।

छह राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में हीटवेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पश्चिमी राजस्थान में भी हीटवेव के साथ ही रात में लू चल रही है। ऐसे में आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड में गरज के साथ बिजली, ओलावृष्टि और भारी बारिश की चेतावनी के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। भारी बारिश का प्रभाव अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय उसके साथ सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा में भी देखने को मिल सकता है। गरज के साथ बिजली का प्रभाव उड़ीसा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक में देखने को मिल सकता है।

राजस्थान में भीषण गर्मी

मध्य महाराष्ट्र के साथ-साथ पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी राजस्थान में एक दो स्थानों पर भीषण गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। यहां भी मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। अब गर्मी की स्थिति थोड़ी कमजोर होगी, लेकिन उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत में इसका प्रभाव जारी रहेगा। हीटवेव का प्रभाव जो सबसे ज्यादा विदर्भ, छत्तीसगढ़, पश्चिमी मध्य प्रदेश में देखने को मिल सकता है। गरज के साथ बिजली तेज हवा हो वृष्टि का प्रभाव जो है हमारा मुख्य रूप से झारखंड, पश्चिम बंगाल में देखने को मिल सकता है। भारी बारिश का प्रभाव पश्चिम बंगाल में देखने को मिल सकता है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

Weather Update Today: उत्तर भारत में लू का कहर… दिल्ली, यूपी, राजस्थान और एमपी में अलर्ट, IMD ने बताई कब मिलेगी राहत

April 26, 2026

IMD Alert: दिल्ली-UP समेत 7 राज्यों में हीटवेव का खतरा, दिन ही नहीं अब रातें भी करेंगी बेहाल

April 24, 2026

Weather News: आग उगलता मौसम… 45°C तक चढ़ेगा पारा, UP-दिल्ली समेत कई राज्यों में लू का अलर्ट

April 23, 2026

Heatwave Alert: यूपी और छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी, तापमान 45°C के पार, MP में हीटवेव; क्या है दिल्ली-राजस्थान के मौसम का हाल?

April 19, 2026

यूपी में भीषण गर्मी का प्रकोप: पारा 45°C पार, एमपी में हीटवेव का अलर्ट; जानें दिल्ली-राजस्थान का हाल

April 18, 2026

Weather Update : पहाड़ों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, मध्य भारत में लू का कहर, महाराष्ट्र-गुजरात को मिलेगी राहत

April 16, 2026
Editors Picks

Pachpadra Refinery Update: पचपदरा रिफाइनरी के उद्घाटन को लेकर बड़ी अपडेट, जानें कब से शुरू होगा प्रोडक्शन

April 27, 2026

Rajasthan News : बांसवाड़ा में हत्या के बाद भड़की हिंसा, गुस्साई भीड़ ने घरों में लगाई आग, पुलिस पर भी पथराव

April 27, 2026

2 साल पहले हुई थी शादी, पति के बयान ने मचाई हलचल तो खड़े हुए एक्ट्रेस के कान, खुलेआम मंगवाई माफी

April 27, 2026

Summer Fever Alert: तेज गर्मी में बुखार के संकेत समझें, वरना हो सकता है बड़ा खतरा

April 27, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

Pachpadra Refinery Update: पचपदरा रिफाइनरी के उद्घाटन को लेकर बड़ी अपडेट, जानें कब से शुरू होगा प्रोडक्शन

April 27, 2026

Rajasthan News : बांसवाड़ा में हत्या के बाद भड़की हिंसा, गुस्साई भीड़ ने घरों में लगाई आग, पुलिस पर भी पथराव

April 27, 2026

2 साल पहले हुई थी शादी, पति के बयान ने मचाई हलचल तो खड़े हुए एक्ट्रेस के कान, खुलेआम मंगवाई माफी

April 27, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.