Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

PM Modi Netherlands Visit: झालमुरी यहां भी पहुंच गई क्या? नीदरलैंड्स में PM मोदी का मजाकिया अंदाज, सुनते ही गूंज उठीं तालियां

May 16, 2026

ISIS Commandar Death: ट्रंप के आदेश पर अमेरिका का बड़ा एक्शन, ISIS का खूंखार आतंकी अबू-बिलाल अल-मिनुकी ढेर

May 16, 2026

IPL 2026 फाइनल से पहले बढ़ी हलचल! क्या भारत आएंगे PCB चीफ Mohsin Naqvi? ICC मीटिंग ने बढ़ाई हलचल

May 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Saturday, May 16
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » India & weather
India & weather

Today’s Weather: कूलर चलाने से पहले रुकिए! देशभर में फिर बदलेगा मौसम, IMD ने जारी किया तूफान-बारिश का अलर्ट

The Janta NewsBy The Janta NewsMarch 27, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Today’s
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Today’s Weather: देशभर में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदलने वाला है। दो पश्चिमी विक्षोभों के सक्रिय होने के बाद आज से आंधी-तूफान और झमाझम बारिश का दौर शुरू होने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने विभिन्न राज्यों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ मौसम में बदलाव का पूर्वानुमान जताया है। इस मौसम परिवर्तन का प्रभाव पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, उत्तर भारत, पूर्वोत्तर राज्यों और दक्षिण भारत के कई इलाकों में देखा जा सकता है।

27 से 31 मार्च तक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण 27 से 31 मार्च के बीच जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।

उत्तर भारत में आंधी और बारिश का अलर्ट

उत्तर भारत के कई हिस्सों में आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है। पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। इसके साथ ही, इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का भी अनुमान है।

पूर्वी भारत में भारी बारिश की चेतावनी

पूर्वी भारत के राज्यों में इस दौरान भारी बारिश हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 28 से 30 मार्च के बीच व्यापक बारिश का अनुमान है। कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ ओले गिरने की भी चेतावनी दी गई है। इस दौरान 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

मध्य भारत में बारिश का दौर जारी रहेगी

मध्य भारत में अगले 7 दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश का दौर जारी रहेगा। मध्य प्रदेश में 27 से 31 मार्च तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, वहीं छत्तीसगढ़ और विदर्भ में अगले 5 से 7 दिनों तक बारिश का अनुमान है। इस दौरान भी तेज हवाएं चल सकती हैं।

इसके अलावा, महाराष्ट्र और गुजरात के कुछ हिस्सों में भी तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। इन क्षेत्रों में भी 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

दक्षिण भारत में भी मौसम बदलने के संकेत

दक्षिण भारत के राज्यों में 26 से 30 मार्च के बीच विभिन्न स्थानों पर बारिश और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं। तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान है। वहीं, केरल और गोवा में गर्म और उमस भरा मौसम बने रहने की संभावना है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली- NCR में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 29 मार्च से एक और मौसम प्रणाली की शुरुआत का अनुमान जताया है, जिसके बाद दिल्ली में गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश में 38 जिलों में बूंदाबांदी की संभावना

वहीं, उत्तर प्रदेश में 27 से 31 मार्च तक 38 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की भी संभावना है। इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

दिल्ली से पहाड़ तक बदलेगा मौसम का मिजाज, यूपी-उत्तराखंड में तेज हवाओं संग भारी बारिश की चेतावनी; पढ़ें मौसम विभाग का अलर्ट

May 7, 2026

Weather Forecast: दिल्ली से बिहार तक मौसम का कहर! ओले-बारिश ने बढ़ाई मुसीबत, जानें कब तक जारी रहेगा ये दौर

May 6, 2026

Rain Alert: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, UP-राजस्थान से बंगाल तक मौसम ने ली अचानक करवट

May 4, 2026

दिल्ली-NCR से लेकर राजस्थान-MP तक बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश के बीच कई शहरों में 44°C पार तापमान; कैसा रहेगा आने वाले दिनों में मौसम?

May 3, 2026

Aaj Ka Mausam 1 may 2026: देश के 11 राज्यों में तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी, दिल्ली-NCR से बिहार तक बिगड़ेगा मौसम

May 1, 2026

दिल्ली-NCR सहित 10 राज्यों में मौसम का यू-टर्न: तेज बारिश के साथ 60 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, ओलावृष्टि और बिजली का अलर्ट

April 30, 2026
Editors Picks

PM Modi Netherlands Visit: झालमुरी यहां भी पहुंच गई क्या? नीदरलैंड्स में PM मोदी का मजाकिया अंदाज, सुनते ही गूंज उठीं तालियां

May 16, 2026

ISIS Commandar Death: ट्रंप के आदेश पर अमेरिका का बड़ा एक्शन, ISIS का खूंखार आतंकी अबू-बिलाल अल-मिनुकी ढेर

May 16, 2026

IPL 2026 फाइनल से पहले बढ़ी हलचल! क्या भारत आएंगे PCB चीफ Mohsin Naqvi? ICC मीटिंग ने बढ़ाई हलचल

May 16, 2026

Amit Shah CG Visit : छत्तीसगढ़ आ रहे हैं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, सुरक्षा से लेकर बैठकों तक…यहां देखें पूरा मिनट टू मिनट प्लान

May 16, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

PM Modi Netherlands Visit: झालमुरी यहां भी पहुंच गई क्या? नीदरलैंड्स में PM मोदी का मजाकिया अंदाज, सुनते ही गूंज उठीं तालियां

May 16, 2026

ISIS Commandar Death: ट्रंप के आदेश पर अमेरिका का बड़ा एक्शन, ISIS का खूंखार आतंकी अबू-बिलाल अल-मिनुकी ढेर

May 16, 2026

IPL 2026 फाइनल से पहले बढ़ी हलचल! क्या भारत आएंगे PCB चीफ Mohsin Naqvi? ICC मीटिंग ने बढ़ाई हलचल

May 16, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.