Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

ट्रंप की हत्या पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम घोषित, इराकी संगठन की धमकी से दुनिया में हलचल

July 17, 2026

Rohit Sharma-Virat Kohli: लॉर्ड्स वनडे में रोहित-विराट रचेंगे इतिहास, भारत की सबसे लंबी ODI ओपनिंग/बैटिंग जोड़ी बनने का मौका

July 17, 2026

Mahadev Betting App Case: रायपुर ED ने TV होस्ट शेफाली बग्गा से की पूछताछ, ऐप प्रमोशन के आरोपों पर सवाल-जवाब

July 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Friday, July 17
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » India & weather
India & weather

Weather Update Today: उत्तर भारत में लू का कहर… दिल्ली, यूपी, राजस्थान और एमपी में अलर्ट, IMD ने बताई कब मिलेगी राहत

The Janta NewsBy The Janta NewsApril 26, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Weather
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Weather Update Today: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि अगले 3 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिमी और मध्य भारत में उष्ण लहर चलने की संभावना है। इसके बाद इसमें कमी आएगी। वहीं पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तर पूर्व भारत में तूफान, वज्रपात और भारी बारिश होने की संभावना है। पूर्वी भारत में भी इस सप्ताह में तूफान और वज्रपात होने की संभावना है। उत्तर पश्चिम भारत में 28 अप्रैल से एक मई तक, मध्य भारत में 27 से 29 अप्रैल तक और दक्षिण भारत में 28 से 30 अप्रैल तक वज्रपात और तूफान की संभावना है। पिछले 24 घंटे में पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम में भारी वर्षा दर्ज की गई है। इसके साथ ही वज्रपात और तूफान देखा गया है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर, पंजाब, पूर्व उत्तर प्रदेश, उत्तर राजस्थान में लू के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। हरियाणा में और राजस्थान में भीषण गर्मी देखी गई है।

अगले सात दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

  • पश्चिम हिमालय में 27 अप्रैल तक तापमान में ज्यादा परिवर्तन नहीं होगा। उसके बाद 2 से 3 डिग्री की गिरावट होगी।
  • उत्तर पश्चिम भारत में 27 अप्रैल तक तापमान में ज्यादा परिवर्तन नहीं होगा। उसके बाद 2 से 4 डिग्री सेंटीग्रेड तक गिरावट होगी।
  • पूर्व भारत में 26 अप्रैल तक तापमान का ज्यादा परिवर्तन नहीं होगा। उसके बाद 3 से 4 डिग्री तक गिरने की संभावना है।
  • उत्तर पूर्व भारत में 27 अप्रैल तक तापमान 3 से 6 डिग्री तक बढ़ेगा। उसके बाद ज्यादा परिवर्तन नहीं होगा।
  • महाराष्ट्र में 25 अप्रैल तक तापमान में ज्यादा परिवर्तन नहीं होगा। उसके बाद 2 से 4° तक गिरावट आएगी।
  • गुजरात में 26 अप्रैल तक तापमान 2 से 3° तक बढ़ेगा। इसके बाद 2 से 4° तक गिरावट होगी।
  • देश की बचे हुए भागों में तापमान में ज्यादा परिवर्तन नहीं होगा।

उत्तर प्रदेश और हरियाणा में लू का अलर्ट

मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल में तूफान और भारी वर्षा की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कर्नाटक में भी तूफान और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश और हरियाणा में लू की चेतावनी के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की संभावना है। जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, उत्तर पूर्व भारत, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल में आज लू की स्थिति रहने की संभावना है। जम्मू कश्मीर हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ में आज उष्ण और आद्र मौसम रहने का संभावना है।

गर्मी से बचने के लिए सुझाव

लंबे समय तक धूप में रहने या भारी काम करने वाले लोगों में उच्च तापमान और गर्मी से होने वाली बीमारियों की संभावना बढ़ जाती है। इससे बचने के लिए पर्याप्त पानी पिएं। प्यास ना लगने पर भी पानी पीते रहें। सामान्य जनता के लिए मध्यम तापमान और गर्मी सहनीय है, लेकिन शिशुओं, बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों से ग्रसित संवेदनशील लोगों के लिए मध्यम स्तर की स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं हो सकती है। धूप में निकलने से बचें। हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहने। कपड़े, टोपी या छाते से अपना सिर ढककर रखें।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

दिल्ली से पहाड़ तक बदलेगा मौसम का मिजाज, यूपी-उत्तराखंड में तेज हवाओं संग भारी बारिश की चेतावनी; पढ़ें मौसम विभाग का अलर्ट

May 7, 2026

Weather Forecast: दिल्ली से बिहार तक मौसम का कहर! ओले-बारिश ने बढ़ाई मुसीबत, जानें कब तक जारी रहेगा ये दौर

May 6, 2026

Rain Alert: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, UP-राजस्थान से बंगाल तक मौसम ने ली अचानक करवट

May 4, 2026

दिल्ली-NCR से लेकर राजस्थान-MP तक बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश के बीच कई शहरों में 44°C पार तापमान; कैसा रहेगा आने वाले दिनों में मौसम?

May 3, 2026

Aaj Ka Mausam 1 may 2026: देश के 11 राज्यों में तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी, दिल्ली-NCR से बिहार तक बिगड़ेगा मौसम

May 1, 2026

दिल्ली-NCR सहित 10 राज्यों में मौसम का यू-टर्न: तेज बारिश के साथ 60 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, ओलावृष्टि और बिजली का अलर्ट

April 30, 2026
Editors Picks

ट्रंप की हत्या पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम घोषित, इराकी संगठन की धमकी से दुनिया में हलचल

July 17, 2026

Rohit Sharma-Virat Kohli: लॉर्ड्स वनडे में रोहित-विराट रचेंगे इतिहास, भारत की सबसे लंबी ODI ओपनिंग/बैटिंग जोड़ी बनने का मौका

July 17, 2026

Mahadev Betting App Case: रायपुर ED ने TV होस्ट शेफाली बग्गा से की पूछताछ, ऐप प्रमोशन के आरोपों पर सवाल-जवाब

July 17, 2026

RTI पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: सरकारी कर्मचारियों के जाति प्रमाण पत्र और निजी दस्तावेज नहीं होंगे सार्वजनिक

July 17, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

ट्रंप की हत्या पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम घोषित, इराकी संगठन की धमकी से दुनिया में हलचल

July 17, 2026

Rohit Sharma-Virat Kohli: लॉर्ड्स वनडे में रोहित-विराट रचेंगे इतिहास, भारत की सबसे लंबी ODI ओपनिंग/बैटिंग जोड़ी बनने का मौका

July 17, 2026

Mahadev Betting App Case: रायपुर ED ने TV होस्ट शेफाली बग्गा से की पूछताछ, ऐप प्रमोशन के आरोपों पर सवाल-जवाब

July 17, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.