Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

छत्तीसगढ़ में बड़ा सड़क हादसा: DJ वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 5 युवकों की मौत, 5 घायल

September 25, 2026

क्या रूस यूरोप पर करेगा ड्रोन अटैक? इटली-फ्रांस-स्पेन को लेकर अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में बड़ा दावा

September 25, 2026

Asian Games 2026: भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कमलजीत-सुरुचि ने 10m एयर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में जीता स्वर्ण

September 25, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Saturday, September 26
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Health & Fitness
Health & Fitness

World Cancer Day 2025: सिर्फ स्मोकिंग छोड़ना ही नहीं काफी, Lung Cancer से बचाव के लिए ये बातें भी हैं जरूरी

The Janta NewsBy The Janta NewsJanuary 31, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 565
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

कैंसर एक गंभीर बीमारी है, जो दुनियाभर में चिंता का विषय बनी हुई है। यह बीमारी हर साल कई लोगों को अपना शिकार बनाती है और कई लोगों की जान तक छीन लेती है। बावजूद इसके आज भी लोगों में इस बीमारी को लेकर जागरूकता की कमी है। अक्सर शरीर में इस बीमारी के होने पर कई संकेत नजर आते हैं, जिसे लोग आम समझ कर अनदेखा कर देते हैं।

ऐसे में इस बीमारी और इसकी गंभीरता के बारे में लोगों को जागरूक करने के मकसद से हर साल 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है। इस दिन का मकसद लोगों को इस बीमारी के बारे में सही जानकारी देना है, ताकि इसके गंभीर परिणामों से बचा जा सकें। कैंसर डे के मौके पर आज इस आर्टिकल में मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, वैशाली में सर्जिकल ऑन्कोलॉजी (ब्रेस्ट) के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. चिराग जैन से बातचीत की और कैंसर के गंभीर और आम प्रकारों में से लंग कैंसर के बारे में विस्तार से जाना।

कैंसर का गंभीर प्रकार है लंग कैंसर

डॉक्टर ने बताया कि फेफड़े का कैंसर दुनियाभर में चुनौती बना हुआ है। कैंसर का यह प्रकार दुनिया भर में इसी बीमारी से होने वाली लगभग 5 में से 1 मौत के लिए जिम्मेदार है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के मुताबिक, यह कैंसर से होने वाली मौत का प्रमुख कारण है, आमतौर पर धूम्रपान इसके प्रमुख रिक्स फैक्टर है, लेकिन स्मोकिंग न करने वालों को भी प्रदूषण और जेनेटिक कारणों से इसके जोखिम का सामना करना पड़ता है। ऐसे में स्मोकिंग छोड़ने के अलावा कुछ अन्य तरीकों से ही इसका खतरा कम किया जा सकता है।

रेडॉन के संपर्क को कम करें

रेडॉन एक नेचुरल रूप से पाई जाने वाली रेडियोएक्टिव गैस है, जो घरों में जमा हो सकती है। खासकर मिट्टी में यूरेनियम के हाई लेवल वाले क्षेत्रों में। यह फेफड़ों के कैंसर का दूसरा प्रमुख कारण है। इसलिए अपने घर के आसपास रेडॉन के लेवल का परीक्षण जरूर करवाएं और जोखिम को कम करने के लिए जरूरी कदम उठाने चाहिए, जैसे वेंटिलेशन में सुधार करना या रेडॉन-कम करने वाले सिस्टम को फॉलो करना।

वायु प्रदूषण से बचें

कार इमिशन और फैक्ट्री से निकलने वाले केमिकल जैसे वायु प्रदूषकों के लंबे समय तक संपर्क में आने से लंग कैंसर का खतरा बढ़ता है। ऐसे में कोशिश करें ज्यादा ट्रैफिक वाले इलाकों से दूर रहें, खराब एयर क्वालिटी वाले दिनों में बाहरी एक्टिविटी कम करें और अपने घर की हवा साफ बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठाएं।

पैसिव स्मोकिंग से बचें

स्मोकिंग करना सेहत के लिए हानिकारक है ही, लेकिन इसकी वजह से आपके आसपास लोगों को भी नुकसान पहुंचता है। धूम्रपान करने से आप न सिर्फ खुद को खतरे में डाल रहे हैं, बल्कि आपकी वजह से पैसिव स्मोकिंग का शिकार हुए लोगों का भी खतरा बढ़ता है। इसलिए कोशिश करें कि जल्द से जल्द स्मोकिंग छोड़ दें और अपने आसापस स्मोक- फ्री माहौल बनाएं।

हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज

एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और फाइबर से भरपूर डाइट कैंसर के खतरे को कम करने में मदद कर सकती है। अध्ययनों से पता चलता है कि क्रूसिफेरस सब्जियां, जैसे ब्रोकोली, एक्स्ट्रा सुरक्षा देती है। साथ ही रेगुलर एक्सरसाइज भी लंग समेत कई तरह के कैंसर के खतरे को कम करने में मदद मिलती है।

रेगुलर चेकअप्स

कैंसर के हाई रिस्क वाले लोगों को अपना रेगुलर चेकअप कराना चाहिए। हाई रिस्क वाले लोग जैसे कि फैमिली हिस्ट्री का होना या टॉक्सिन्स के संपर्क में आने वाले व्यक्तियों के लिए, नियमित जांच बेहद जरूरी है, जिससे बीमारी के शुरुआती लक्षणों का पता लगाने में मदद मिल सकती है और समय रहते सही इलाज से ठीक होने की संभावना बढ़ जाती है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

FSSAI का बड़ा आदेश: दूध के अलावा दूसरी चीजों से बने प्रोडक्ट पर नहीं लिख सकेंगे ‘पनीर’

September 25, 2026

ब्रेकअप या बड़े सदमे के बाद सीने में दर्द? हार्ट अटैक नहीं, हो सकता है Broken Heart Syndrome

September 24, 2026

बच्चा हर समय मोबाइल मांगता है? स्क्रीन टाइम की आदत से बढ़ सकती हैं ये परेशानियां, जानें क्या करें

September 23, 2026

नींद पूरी होने के बाद भी बार-बार आती है जम्हाई? दिमाग से लेकर दिल तक जुड़ी हो सकती हैं ये वजहें

September 22, 2026

6–8 घंटे से कम नींद लेना पड़ सकता है भारी! डॉक्टर ने बताया शरीर और दिमाग पर क्या होता है असर

September 21, 2026

FSSAI Licence Suspended: AAA Blues Pure ग्रेन वोदका और ग्रेन व्हिस्की बनाने वाली कंपनी पर कार्रवाई, जानें क्यों सस्पेंड हुआ लाइसेंस

September 20, 2026
Editors Picks

छत्तीसगढ़ में बड़ा सड़क हादसा: DJ वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 5 युवकों की मौत, 5 घायल

September 25, 2026

क्या रूस यूरोप पर करेगा ड्रोन अटैक? इटली-फ्रांस-स्पेन को लेकर अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में बड़ा दावा

September 25, 2026

Asian Games 2026: भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कमलजीत-सुरुचि ने 10m एयर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में जीता स्वर्ण

September 25, 2026

CG News: स्वामी आत्मानंद स्कूलों में LKG शुरू करने हाई कोर्ट का आदेश, पालकों की याचिका पर चार सप्ताह में प्रवेश शुरू करने के निर्देश

September 25, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

छत्तीसगढ़ में बड़ा सड़क हादसा: DJ वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 5 युवकों की मौत, 5 घायल

September 25, 2026

क्या रूस यूरोप पर करेगा ड्रोन अटैक? इटली-फ्रांस-स्पेन को लेकर अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में बड़ा दावा

September 25, 2026

Asian Games 2026: भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कमलजीत-सुरुचि ने 10m एयर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में जीता स्वर्ण

September 25, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.