Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

CG High Court: अनुकंपा नियुक्ति पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, परिवार में पहले से सरकारी नौकरी होने पर नहीं मिलेगा लाभ

August 6, 2026

Assam Flood News: असम में बाढ़ की तबाही का जायजा लेने पहुंचे जेपी नड्डा, बोले- बाढ़ से भारी नुकसान, हालात सामान्य होने में लगेगा समय

August 6, 2026

CG News: तहसीलदार और ग्रामीण के बीच जमकर विवाद, अभद्र व्यवहार के आरोप से मचा हड़कंप…

August 6, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Thursday, August 6
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » BREAKING NEWS
BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ में बदहाल सड़क से परेशान लोगों का फूटा गुस्सा: शहर के मुख्य चौराहे पर विधि-विधान से किया सिस्टम का श्राद्ध, देखें अनोखे प्रदर्शन का VIDEO

The Janta NewsBy The Janta NewsOctober 3, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

सरगुजा। प्रदेश में सरकार तो बदली, लेकिन नहीं बदली तो अंबिकापुर शहर के सड़क की तस्वीर। दरअसल, अंबिकापुर नगर निगम के साथ ही आस-पास की सड़के बदहाल हो चुकी हैं, या यूं कहें कि गड्ढों में सड़क है। इससे सड़कों से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। कई बार प्रदर्शन के बाद भी सड़कों की स्थिति नहीं सुधरी। इन सड़कों का पूर्व उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव, मौजूदा सांसद चिंतामणि महाराज, विधायक सहित कलेक्टर ने भी जायजा लिया, लेकिन सड़कों की स्थिति जस की तस बनी हुई है। आज 2 अक्टूबर गांधी जयंती है और पितृ पक्ष का अंतिम दिन भी, इस दिन को शहर के जागरूक नागरिकों ने बदहाल हो चुके सिस्टम की आँख खोलने के लिए चुना और शहर के मुख्य चौराहे घड़ी चौक में पूरे विधि-विधान से सिस्टम का ही श्राद्ध कर डाला।

प्रदर्शन में शामिल राकेश तिवारी ने बताया, “पूरे शहर में सड़कों की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। यह एक आम नागरिक की मूलभूत जरूरत होती है, लेकिन सरकार इसे पूरा नहीं कर पा रही है। हमसे टैक्स लिया जाता है, ट्रैफिक पुलिस चालान काटने के लिए तैयार रहती है, लेकिन सड़कें तो हैं ही नहीं। सड़कों का निर्माण बारिश से पहले हुआ था, लेकिन अब फिर से गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। इन हालातों में नेताओं से कोई उम्मीद नहीं दिखती। चुनाव के समय हमें देवतुल्य माना जाता है, लेकिन अब हमारी समस्याओं की कोई परवाह नहीं है।”

बस व्यवसाय से जुड़े त्रिलोचन सिंह बाबरा ने कहा, “इस श्राद्ध का आयोजन बिल्कुल सही किया गया है। सड़कों की हालत इतनी खराब है कि कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें लोगों की जान तक चली गई। जब इतने लोगों का श्राद्ध हो सकता है, तो सिस्टम का क्यों नहीं? हम अपने वाहनों को सड़कों पर चलाने के बजाय गड्ढों में चला रहे हैं, जिससे हमारी गाड़ियों की गारंटी-वारंटी खत्म हो रही है।”

प्रदर्शन में शामिल विवेक सिंह ने कहा, “सनातन धर्म में श्राद्ध उन्हीं का किया जाता है जो अब इस दुनिया में नहीं होते। इसलिए हमने सिस्टम का श्राद्ध कर इसे मृत घोषित कर दिया है, क्योंकि सड़कों की हालत सालों से खराब है और हमें हर साल टैक्स देना पड़ता है। इस मुद्दे पर कई बार ज्ञापन दिया गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। सत्ताधारी लोग अब पूरी तरह उदासीन हो गए हैं।” एक अन्य नागरिक सुभाष राय ने बताया कि, “हमने पितृ अमावस्या के दिन सिस्टम के खिलाफ यह श्राद्ध किया है। सड़कों की दुर्दशा, बिजली कटौती और नगर निगम की लचर व्यवस्था ने हमें मजबूर कर दिया। कई बार अनुरोध किया, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। अंत में हमने तय किया कि इस सिस्टम का तर्पण किया जाए।”

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

NEET विवाद: ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के भारी विरोध के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफ़ा

July 25, 2026

Modi Cabinet Paper Leak Bill: अब पेपर लीक करना पड़ेगा भारी! मोदी कैबिनेट ने दी संशोधन बिल को मंजूरी, 10 साल जेल और ₹10 करोड़ तक जुर्माना

July 24, 2026

बड़ी खबर : रेत तस्करी के विवाद में खौफनाक वारदात… भाजपा के पूर्व जनपद उपाध्यक्ष को फॉर्च्यूनर कार समेत जिंदा जलाया, मौके पर ही मौत

June 17, 2026

Delhi Fire Breaking: दिल्ली के बहुमंजिला होटल में भीषण आग, 21 की मौत, कई विदेशी पर्यटक भी शामिल

June 3, 2026

छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को मिल सकती है बड़ी राहत! प्रदेश में लागू हो सकता है Work From Home सिस्टम

May 15, 2026

NEET UG 2026 cancelled : नीट की परीक्षा रद्द होने के बाद क्या होगा? दोबारा फॉर्म भरना पड़ेगा या नहीं, यहां जानें हर अपडेट

May 12, 2026
Editors Picks

CG High Court: अनुकंपा नियुक्ति पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, परिवार में पहले से सरकारी नौकरी होने पर नहीं मिलेगा लाभ

August 6, 2026

Assam Flood News: असम में बाढ़ की तबाही का जायजा लेने पहुंचे जेपी नड्डा, बोले- बाढ़ से भारी नुकसान, हालात सामान्य होने में लगेगा समय

August 6, 2026

CG News: तहसीलदार और ग्रामीण के बीच जमकर विवाद, अभद्र व्यवहार के आरोप से मचा हड़कंप…

August 6, 2026

स्कूल-कॉलेजों के आसपास 500 मीटर तक No-Tobacco Zone! शराब-गुटका समेत नशीले पदार्थों की बिक्री पर रोक

August 6, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

CG High Court: अनुकंपा नियुक्ति पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, परिवार में पहले से सरकारी नौकरी होने पर नहीं मिलेगा लाभ

August 6, 2026

Assam Flood News: असम में बाढ़ की तबाही का जायजा लेने पहुंचे जेपी नड्डा, बोले- बाढ़ से भारी नुकसान, हालात सामान्य होने में लगेगा समय

August 6, 2026

CG News: तहसीलदार और ग्रामीण के बीच जमकर विवाद, अभद्र व्यवहार के आरोप से मचा हड़कंप…

August 6, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.