Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

SSR-2027: वोटर लिस्ट को लेकर बड़ा अपडेट, 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट सूची; जानें कब तक कर सकेंगे दावा-आपत्ति

October 20, 2026

टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद सलमान खान की सुरक्षा कड़ी, एक्टर के घर पर भी हो चुका है हमला

October 20, 2026

BSF Recruitment 2026: हेड कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, 1121 पदों के लिए 2 नवंबर को होगा CBT; जानें शिफ्ट टाइम और जरूरी अपडेट

October 20, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Tuesday, October 20
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Health & Fitness
Health & Fitness

सर्दी-खांसी दूर भगाकर इम्युनिटी मजबूत बनाएगा तुलसी का काढ़ा बस पता होना चाहिए इसे बनाने का सही तरीका

The Janta NewsBy The Janta NewsNovember 3, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

सर्दियां आने के साथ होने वाली मौसमी बीमारियों से बचाव में तुलसी का काढ़ा  एक रामबाण की तरह होता है। तुलसी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटीमाइक्रोबियल गुण इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं और कई तरह के इन्फेक्शन  से आपको बचाते हैं। आइए इस आर्टिकल में जानते हैं तुलसी का काढ़ा बनाने की आसान विधि और इसे पीने से मिलने वाले फायदे।

  1. तुलसी के काढ़े में आप कई औषधीय जड़ी-बूटियां मिला सकते हैं।
  2. सर्दियों में तुलसी का काढ़ा शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है।
  3. रोजाना तुलसी का काढ़ा पीने से कई बीमारियों से बचाव हो सकता है।

तुलसी, आयुर्वेद में एक बेहद खास औषधीय पौधा है। इसकी पत्तियों में ढेरों औषधीय गुण छिपे होते हैं जो इसे कई समस्याओं में रामबाण बनाते हैं। चाहे आप इसकी पत्तियों को चबाएं या इसका काढ़ा बनाकर पिएं, तुलसी आपकी सेहत के लिए हर तरह से फायदेमंद  ही होती है। तुलसी को इम्युनिटी बूस्टर के रूप में जाना जाता है। खासकर बदलते मौसम में जब सर्दियों की दस्तक शुरू हो जाती है, तो तुलसी का सेवन आपको कई तरह के सर्दी-खांसी और इन्फेक्शन से बचाने में काफी मदद करता है। यही वजह है कि हमारे बड़े-बुजुर्ग हमेशा से सुबह खाली पेट तुलसी का काढ़ा बनाकर पीने की सलाह देते आए हैं।

  • फ्रेश तुलसी के पत्ते – 10-15
  • अदरक का टुकड़ा – 1 इंच
  • काली मिर्च – 4-5 दाने
  • लौंग – 2-3
  • दालचीनी का छोटा टुकड़ा – 1
  • पानी – 2-3 कप
  • शहद (स्वादानुसार)

 

  • सबसे पहले तुलसी के पत्तों को अच्छी तरह धो लें और बारीक काट लें। अदरक को भी धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • इसके बाद एक पैन में पानी डालकर उबाल लें।
  • उबलते पानी में तुलसी के पत्ते, अदरक, काली मिर्च, लौंग और दालचीनी डालें।
  • मीडियम आंच पर 5-7 मिनट तक उबलने दें।
  • गैस बंद कर दें और काढ़े को ढक्कन से ढककर 10-15 मिनट तक ऐसे ही रहने दें।
  • एक कप में छानकर निकाल लें। बस फिर आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा शहद मिलाकर पी सकते हैं।
  • आप दिन में दो बार तुलसी का काढ़ा पी सकते हैं।
  • सर्दी-खांसी में राहत के लिए आप दिन में 2 बार तक इसे पी सकते हैं।
  • आप तुलसी के काढ़े में थोड़ी सी हल्दी भी मिला सकते हैं। हल्दी में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जो संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं।
  • तुलसी का काढ़ा गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को डॉक्टर की सलाह के बाद ही लेना चाहिए।
  • अगर आपको किसी भी तरह की एलर्जी है, तो तुलसी का काढ़ा पीने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।
  • तुलसी का काढ़ा इम्युनिटी को मजबूत बनाता है, जिससे संक्रमण से लड़ने में मदद मिलती है।
  • तुलसी के एंटीवायरल गुण सर्दी, खांसी और बुखार में राहत देते हैं।
  • तुलसी पाचन को बेहतर बनाने और कब्ज को दूर करने में मदद करता है।
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

सिरदर्द के साथ चक्कर आना किस बीमारी का संकेत? जानें कारण और कब डॉक्टर से मिलना जरूरी

October 20, 2026

FSSAI Guidelines: दशहरा-दिवाली से पहले FSSAI का बड़ा एक्शन, खुले में खोया-पनीर बेचने पर जेल और भारी जुर्माने की चेतावनी!

October 19, 2026

FSSAI का बड़ा प्रस्ताव: 6 महीने तक के शिशुओं के पोषण उत्पादों में ऐडेड शुगर और फ्रुक्टोज पर लगेगी रोक

October 18, 2026

Health Tips: क्या घंटों बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान? डॉक्टर से जानें कितनी देर बैठना है सुरक्षित

October 17, 2026

बदलते मौसम में ज्यादा ठंड लगने की क्या है वजह? जानें किस विटामिन की कमी से बढ़ सकती है परेशानी

October 16, 2026

अल्जाइमर सिर्फ बुढ़ापे की बीमारी नहीं! 5-10 साल पहले दिखने लगते हैं ये लक्षण, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

October 15, 2026
Editors Picks

SSR-2027: वोटर लिस्ट को लेकर बड़ा अपडेट, 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट सूची; जानें कब तक कर सकेंगे दावा-आपत्ति

October 20, 2026

टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद सलमान खान की सुरक्षा कड़ी, एक्टर के घर पर भी हो चुका है हमला

October 20, 2026

BSF Recruitment 2026: हेड कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, 1121 पदों के लिए 2 नवंबर को होगा CBT; जानें शिफ्ट टाइम और जरूरी अपडेट

October 20, 2026

Smart TV Privacy Tips: क्या स्मार्ट टीवी आपकी बातें सुन रहा है? प्राइवेसी के लिए तुरंत बंद करें ये फीचर्स

October 20, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

SSR-2027: वोटर लिस्ट को लेकर बड़ा अपडेट, 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट सूची; जानें कब तक कर सकेंगे दावा-आपत्ति

October 20, 2026

टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद सलमान खान की सुरक्षा कड़ी, एक्टर के घर पर भी हो चुका है हमला

October 20, 2026

BSF Recruitment 2026: हेड कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, 1121 पदों के लिए 2 नवंबर को होगा CBT; जानें शिफ्ट टाइम और जरूरी अपडेट

October 20, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.