Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Chhattisgarh Liquor Scam : चैतन्य बघेल को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत रद्द करने से इनकार; जांच एजेंसी पर हाईकोर्ट की टिप्पणी खारिज

July 22, 2026

पेपर लीक विवाद पर सियासत तेज: संसद में हंगामे के बीच कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का देशभर में प्रदर्शन

July 22, 2026

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े निर्णय: अग्निवीरों को 10% आरक्षण, किसानों के लिए उर्वरक उपलब्धता पर बनेगी विशेष समिति

July 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Thursday, July 23
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Blog
Blog

डॉक्टर की 5 सलाह मानकर 50 के बाद भी रहेंगे तंदुरुस्त सेहत को देखकर हर कोई पूछेगा आपकी डाइट

The Janta NewsBy The Janta NewsNovember 20, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

उम्र बढ़ने के साथ हमारा इम्यून सिस्टम कमजोर पड़ना एक नेचुरल प्रोसेस है, जिसे इम्यूनोसेनसेंस कहते हैं। 50 के बाद इसका असर और भी साफ तौर पर दिखाई देने लगता है। कमजोर इम्यून सिस्टम की वजह से शरीर वायरस और बैक्टीरिया से लड़ने में नाकाम हो जाता है, जिससे फ्लू, शिंगल्स और निमोनिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। हालांकि, खुशखबरी ये है कि कुछ हेल्दी हैबिट्स को अपनाकर आप अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत बना सकते हैं। रेगुलर एक्सरसाइज, बैलेंस डाइट, स्ट्रेस मैनेजमेंट और भरपूर नींद लेने की सलाह तो सभी देते हैं, लेकिन आइए आज आपको यह सभी चीजें डॉक्टर की मदद से समझाते हैं, जिससे आप 50 की उम्र के बाद भी खुद को फिट रख सकेंगे और आपकी सेहत को देखकर हर कोई इस फिटनेस का राज जानने की कोशिश करेगा।

पर्याप्त पानी पीना एक ऐसी बात है, जिसकी अक्सर अनदेखी हो जाती है, लेकिन यह हेल्दी इम्यून सिस्टम के लिए काफी जरूरी है। डिहाइड्रेशन के कारण इन्फेक्शन से लड़ने की आपके शरीर की क्षमता पर दुष्प्रभाव पड़ सकता है, क्योंकि इससे इम्यून सेल्स के काम करने पर बुरा असर पड़ता है और शरीर का डिफेंस मैकेनिज्म भी कमजोर होता है। जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती है, हमें प्यास लगने का एहसास कम होने लगता है, जिससे डीहाइड्रेटेड होने का खतरा रहता है। इसलिए ध्यान रखें, कि आप पूरे दिन में पर्याप्त लिक्विड फूड्स का सेवन कर रहे हैं, जिसमें पानी, हर्बल चाय और फल एवं सब्जियां भी शामिल हैं। अपने शरीर को हाइड्रेट रखते हुए आप पोषक तत्वों के अब्जॉर्बशन में, वेस्ट को शरीर से बाहर निकालने में और पूरे इम्यून सिस्टम के फंक्शन में मदद करते हैं।

हमारी इम्युनिटी को मजबूत रखने के लिए पोषण बेहद जरूरी है। उम्र बढ़ने के साथ, हमारा शरीर पोषक तत्वों को उतनी अच्छी तरह अब्जॉर्ब नहीं कर पाता है। इसलिए, हमें फल, सब्जियां, अनाज और लीन प्रोटीन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर डाइट लेनी चाहिए। प्रोबायोटिक्स भी पाचन तंत्र को हेल्दी रखने में मदद करते हैं जो इम्यून सिस्टम के लिए बहुत जरूरी है। विटामिन सी और ई, जिंक और सेलेनियम जैसे पोषक तत्व एंटीऑक्सीडेंट का काम करते हैं और बॉडी के सेल्स को नुकसान से बचाते हैं।

इम्युनिटी को बूस्ट करना हो या फिर बढ़ती उम्र में होने वाले इन्फेक्शन्स से बचाव की बात हो, इसके लिए टीकाकरण सबसे असरदार तरीकों में से एक है। समय के साथ, हमारी इम्युनिटी वीक हो जाती है जिसके कारण बुजुर्गों में शिंगल्स, न्यूमोनिया और फ्लू जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। टीके हमारे शरीर को एंटीबॉडी बनाने में मदद करते हैं जो इन इन्फेक्शन्स से लड़ने में मदद करते हैं। उदाहरण के लिए, शिंगल्स का टीका 50 साल से ज्यादा की उम्र के लोगों के लिए खासतौर से जरूरी है क्योंकि इस उम्र में बचपन में होने वाली चिकन पॉक्स की बीमारी फिर से एक्टिव हो सकती है और शिंगल्स का दर्दनाक इन्फेक्शन हो सकता है।

अच्छी नींद लेना हमारे शरीर के लिए एक काफी जरूरी है। यह न सिर्फ हमारे बॉडी को रिपेयर और रीजनरेट करती है, बल्कि हमारी इम्युनिटी को भी स्ट्रांग बनाए रखती है। पर्याप्त नींद न लेने से हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है, जिससे हम तरह-तरह के इन्फेक्शन का शिकार हो जाते है। दरअसल, नींद के दौरान हमारा शरीर साइटोकिन्स नामक एक विशेष प्रकार के प्रोटीन का प्रोडक्शन करता है जो इन्फेक्शन और सूजन से लड़ने में मदद करता है। बता दें, कम नींद लेने पर साइटोकिन्स का प्रोडक्शन स्लो हो जाता है, जिससे हमारी बीमारियों से लड़ने की क्षमता वीक पड़ जाती है। इसलिए, हर रात 7-9 घंटे की अच्छी नींद लेने का टारगेट रखना चाहिए ताकि हमारी इम्युनिटी पावर हमेशा दुरुस्त रहे।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

Class 9 NCERT New Books: छत्तीसगढ़ समेत देशभर में नई पाठ्यपुस्तकों से होगी पढ़ाई, टीचर्स की शुरू हुई ट्रेनिंग

July 22, 2026

IND vs ZIM T20 का सही टाइम नोट कर लीजिए! शाम 7 या 7:30 नहीं, इस वक्त शुरू होगा मुकाबला

July 21, 2026

Cough Syrup New Rule: अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगा कफ सिरप, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया नया नियम

June 16, 2026

Electricity Price Hike in CG: बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका… छत्तीसगढ़ में 6.23% बढ़ी बिजली दरें, जेब पर बढ़ेगा बोझ

June 16, 2026

CG Patwari Arrested: ACB का बड़ा एक्शन,15 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

May 25, 2026

शेयर बाजार में जोरदार शुरुआत—सेंसेक्स 400 अंक उछला, निफ्टी 24,450 के पार

April 21, 2026
Editors Picks

Chhattisgarh Liquor Scam : चैतन्य बघेल को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत रद्द करने से इनकार; जांच एजेंसी पर हाईकोर्ट की टिप्पणी खारिज

July 22, 2026

पेपर लीक विवाद पर सियासत तेज: संसद में हंगामे के बीच कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का देशभर में प्रदर्शन

July 22, 2026

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े निर्णय: अग्निवीरों को 10% आरक्षण, किसानों के लिए उर्वरक उपलब्धता पर बनेगी विशेष समिति

July 22, 2026

CJP Protest Update: प्रदर्शन के बीच CJP का बड़ा ऐलान, सरकार से बातचीत को तैयार, न्यूट्रल जगह पर बैठक की मांग

July 22, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

Chhattisgarh Liquor Scam : चैतन्य बघेल को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत रद्द करने से इनकार; जांच एजेंसी पर हाईकोर्ट की टिप्पणी खारिज

July 22, 2026

पेपर लीक विवाद पर सियासत तेज: संसद में हंगामे के बीच कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का देशभर में प्रदर्शन

July 22, 2026

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े निर्णय: अग्निवीरों को 10% आरक्षण, किसानों के लिए उर्वरक उपलब्धता पर बनेगी विशेष समिति

July 22, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.