नई दिल्ली : बीते दिन शनिवार को देश के ज्यादातर हिस्सों में आंधी के साथ-साथ बारिश ने भीषण गर्मी से राहत देने काम किया। दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड से मध्य प्रदेश राजस्थान तक तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। कई जगह तो ओले भी पड़े। तो वहीं देश के कई शहरों में हीटवेव की स्थिति रही। राजस्थान के जयपुर, बीकानेर और जोधपुर समेत कई शहरों में आंधी चली और पारा 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया। उत्तराखंड के देहरादून में ओले गिरे। उत्तरकाशी में सीएम पुष्कर सिंह धामी का हेलिकॉप्टर ओलावृष्टि के बीच लैंड हुआ।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




