Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति से पूछा- क्या अमेरिका से हथियार खरीदोगे? बयान ने खींचा दुनिया का ध्यान

September 28, 2026

एशियन गेम्स में टीम इंडिया की बिना मैच खेले सेमीफाइनल में एंट्री, पाकिस्तान ने भी बनाई जगह

September 28, 2026

सुकमा में बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने पहुंचे CM साय, राहत केंद्रों का किया निरीक्षण

September 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Tuesday, September 29
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » CHHATTISGARH
CHHATTISGARH

एक ही ऐप में सभी सुविधाएं: जल्द लॉन्च होगा निर्वाचन आयोग का सुपर ऐप ECINET

The Janta NewsBy The Janta NewsMay 4, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 43
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

रायपुर।’ भारत निर्वाचन आयोग (ECI) चुनाव प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी, सरल और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के लिए जल्द ही सिंगल स्टॉप प्लेटफॉर्म एप लॉन्च करने जा रहा है। निर्वाचन आयोग ECINET के नाम से एक नया डिजीटल प्लेटफॉर्म तैयार कर रही है, जिसमें 40 से अधिक मौजूदा मोबाइल और वेब एप्लिकेशन समाहित होंगे। यह कदम निर्वाचन अधिकारी, राजनीतिक दल और मतदाताओं के लिए काफी उपयोगी माना जा रहा है।  ECINET को आसान यूजर एक्सपीरियंस (UX) और अट्रैक्टिव यूजर इंटरफेस (UI) के साथ तैयार किया जा रहा है, जिससे सभी चुनावी गतिविधियाँ एक ही मंच से पूरी की जा सकेंगी।

इससे उपयोगकर्ताओं को कई ऐप डाउनलोड करने और अलग-अलग लॉगिन याद रखने की आवश्यकता नहीं होगी। इस मंच की कल्पना मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने मार्च 2025 में आयोजित मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (CEOs) के सम्मेलन के दौरान की गई थी, जिसमें निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी भी उपस्थित थे। ECINET उपयोगकर्ताओं को डेस्कटॉप या स्मार्टफोन के माध्यम से चुनावी डेटा तक पहुंच प्रदान करेगा। डेटा की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए केवल अधिकृत ECI अधिकारी ही डेटा प्रविष्ट करेंगे। किसी भी विवाद की स्थिति में स्टैच्युटरी फॉर्म्स में दर्ज मूल डेटा को प्राथमिकता दी जाएगी। ECINET में Voter Helpline App, Voter Turnout App, cVIGIL, Suvidha 2.0, ESMS, Saksham और KYC App जैसे ऐप सम्मिलित होंगे,

नेशनल हेराल्ड मामला: राऊज एवेन्यू कोर्ट ने सोनिया-राहुल समेत कई लोगों को भेजा नोटिस

जिन्हें मिलाकर अब तक 5.5 करोड़ से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है। यह मंच लगभग 100 करोड़ मतदाताओं और 10.5 लाख बूथ स्तर अधिकारियों (BLOs), 15 लाख राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ स्तर एजेंटों (BLAs), 45 लाख मतदान अधिकारियों, 15,597 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (AEROs), 4,123 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (EROs) और 767 जिला निर्वाचन अधिकारियों (DEOs) को लाभान्वित करेगा। ECINET का विकास उन्नत चरण में पहुंच चुका है

और इसकी कार्यक्षमता, उपयोग में आसानी और साइबर सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए कठोर परीक्षण किए जा रहे हैं। इसे सभी 36 राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों के CEOs, 767 DEOs और 4,123 EROs से परामर्श के बाद और ECI द्वारा समय-समय पर जारी किए गए 9,000 पृष्ठों वाले 76 दस्तावेजों की समीक्षा के उपरांत तैयार किया जा रहा है। ECINET द्वारा प्रदत्त डेटा पूरी तरह से 1950 और 1951 के जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1960 के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम, 1961 के निर्वाचन संचालन नियम, और ECI के समय-समय पर जारी निर्देशों के अनुसार होगा।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

सुकमा में बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने पहुंचे CM साय, राहत केंद्रों का किया निरीक्षण

September 28, 2026

छत्तीसगढ़ में बारिश के चलते टली तिमाही परीक्षा अब कब होगी? DPI ने सभी DEO को जारी किए स्पष्ट निर्देश

September 28, 2026

Ganesh Jhanki 2026: राजधानी में झांकी को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त, 2000 पुलिसकर्मी तैनात; शराब बिक्री पर रोक

September 28, 2026

CG Weather: छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई का दौर शुरू, अब तक बारिश के आंकड़ों पर डालें नजर

September 28, 2026

Ration Card Update: छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड के लिए आवेदन शुरू, पोर्टल खुला; जानें कौन-कौन से कागजात होंगे जरूरी

September 28, 2026

रायपुर में 28 सितंबर को गणेश झांकी के चलते बदलेगा ट्रैफिक रूट, कई मार्ग रहेंगे प्रतिबंधित; देखें रूट मैप और पार्किंग व्यवस्था

September 28, 2026
Editors Picks

ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति से पूछा- क्या अमेरिका से हथियार खरीदोगे? बयान ने खींचा दुनिया का ध्यान

September 28, 2026

एशियन गेम्स में टीम इंडिया की बिना मैच खेले सेमीफाइनल में एंट्री, पाकिस्तान ने भी बनाई जगह

September 28, 2026

सुकमा में बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने पहुंचे CM साय, राहत केंद्रों का किया निरीक्षण

September 28, 2026

छत्तीसगढ़ में बारिश के चलते टली तिमाही परीक्षा अब कब होगी? DPI ने सभी DEO को जारी किए स्पष्ट निर्देश

September 28, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति से पूछा- क्या अमेरिका से हथियार खरीदोगे? बयान ने खींचा दुनिया का ध्यान

September 28, 2026

एशियन गेम्स में टीम इंडिया की बिना मैच खेले सेमीफाइनल में एंट्री, पाकिस्तान ने भी बनाई जगह

September 28, 2026

सुकमा में बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने पहुंचे CM साय, राहत केंद्रों का किया निरीक्षण

September 28, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.