Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: The Janta News
नई दिल्ली। फ्रांस की वाहन निर्माता Renault की ओर से भारतीय बाजार में बजट एमपीवी के तौर पर Renault Triber की बिक्री की जाती है। कंपनी की ओर से इसमें कई बदलाव कर लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लॉन्च से पहले इस गाड़ी को देखा गया है। इस दौरान किस तरह की जानकारी सामने आई है। कब तक इसे लॉन्च (Upcoming Launch) किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। नजर आई नई रेनो ट्राइबर मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रेनो की ओर से बजट एमपीवी के तौर पर ऑफर की…
HMD Barbie Phone को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। ये फीचर फोन फ्लिप डिजाइन के साथ आता है और इसमें 2.8-इंच का इनर डिस्प्ले है। फोन में 1.77-इंच का QQVGA आउटर स्क्रीन भी है, जो मिरर का काम करता है। ये हैंडसेट सिंगल पिंक शेड में उपलब्ध है और एक पिंक ज्वेलरी बॉक्स जैसे केस में शिप किया जाता है, जिसमें पिंक चार्जिंग केस, पिंक बैटरी, और एडिशनल बैक कवर, स्टिकर्स, लैनयार्ड्स और चार्म्स जैसे एक्सेसरीज शामिल हैं। Barbie Phone को अगस्त 2024 में कुछ ग्लोबल मार्केट्स में अनवील किया गया था और अमेरिका में इसकी कीमत $129…
नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी इस समय मुश्किल दौर से गुजर रही है। पार्टी के कुछ नेता अपनी बात खुलकर रखना चाहते हैं, लेकिन पार्टी को डर है कि इससे उसकी छवि खराब हो सकती है। शशि थरूर के ‘गलती सुधारने की कोशिश कर रहा हूं’ वाले बयान पर कांग्रेस की चुप्पी इस बात का सबूत है। दरअसल, राहुल गांधी और कांग्रेस अक्सर BJP और पीएम नरेंद्र मोदी पर बोलने की आजादी को दबाने का आरोप लगाते रहे हैं। अब कांग्रेस खुद ऐसी ही स्थिति का सामना कर रही है। कांग्रेस में कुछ नेता ऐसे हैं, जो पार्टी छोड़ना नहीं चाहते,…
मुंबई : मुंबई में 86 साल की बुजुर्ग महिला ने डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड में अपनी बचत के 20 करोड़ रुपए गंवा दिए। जालसाजों में से एक ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताया। इन लोगों ने पीड़ित को दो महीने तक घर पर रहने और हर तीन घंटे में फोन करके रोजाना उसकी लोकेशन बताने के लिए मजबूर किया। 26 दिसंबर 2024 से 3 मार्च के बीच हुए इस फ्रॉड में मुंबई पुलिस की साइबर क्राइम टीम ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। साइबर पुलिस महिला के 77 लाख रुपए फ्रीज करने में कामयाब रही। इसके लिए पुलिस ने आरोपियों…
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में नकली शराब बनाने के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा हुआ है। आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में भारी मात्रा में नकली शराब और इसे बनाने की सामग्री बरामद की गई है। इस दौरान एक आरोपी रामानुजगंज निवासी रवि गुप्ता को कार समेत पकड़ा गया है, जिससे पूछताछ जारी है। बताया जा रहा कि आरोपी नकली शराब बनाकर छत्तीसगढ़ और झारखंड में सप्लाई करता था. पूरा मामला रामानुजगंज थाना क्षेत्र के कंचननगर का है। जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि रामानुजगंज थाना क्षेत्र के कंचननगर में नकली शराब बनाने का अवैध कारोबार चल…
धमतरी।’ छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक व्यापारी की इलेक्ट्रिक स्कूटी में जहरीला सांप घुस गया। सांप को निकालने के लिए स्कूटी के कई पुर्जे खोलने पड़े। व्यापारी ने सांप को बाहर निकालने के लिए काफी प्रयास किए। उन्होंने सांप को भगाने के लिए आग का भी इस्तेमाल किया। लेकिन सांप बाहर नहीं निकला। बाद में स्नेक कैचर ने करीब आधा घंटे मशक्कत के बाद कोबरा सांप को सुरक्षित बाहर निकाला। इसका वीडियो भी सामने आया है। इस दौरान घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोग सांप को निकालने की पूरी प्रक्रिया को टकटकी लगाकर देखते…
रायपुर. राजधानी रायपुर के देवेंद्र नगर स्थित एचडीएफसी बैंक में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है. यहां फर्जी खातों में ऑनलाइन सट्टा की बड़ी रकम को जमा कराया गया. मामले में पुलिस ने आरोपी बैंक मैनजेर नितिन देवांगन को जगदलपुर से गिरफ्तार किया है. इन फर्जी खातों में लाखों रुपए जमा कराए गए थे. जानकारी के मुताबिक, देवेंद्र नगर स्थित एचडीएफसी बैंक में नितिन देवांगन ब्रांच मैनेजर के पद पर पदस्थ है. आरोपी बैंक मैनेजर बैंक में फर्जी खाते खुलवाकर ऑनलाइन सट्टा की रकम जमा करवाए. इन खातों में कुल 82 लाख 83 हजार रुपए से ज्यादा की रकम जमा…
छत्तीसगढ़ में बड़ी सफलता: पुलिस मुठभेड़ में 22 नक्सली ढेर, अमित शाह और सीएम साय ने जवानों को दी बधाई
रायपुर. छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. जवानों ने बस्तर क्षेत्र में आज सुबह से चल रही मुठभेड़ में अब तक कुल 22 नक्सलियों को मार गिराया है. बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भारी मुठभेड़ हुई, जिसमें अब तक 18 नक्सली ढेर कर दिए गए हैं. सुरक्षा बलों ने मौके से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया है. इस मुठभेड़ में बीजापुर DRG का एक जवान शहीद हो गया. इसके अलावा कांकेर-नारायणपुर सरहदी इलाके में भी सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जहां 4 नक्सली मारे गए हैं.…
हिंदू धर्म में शनिदेव को न्याय का देवता और कर्मफलदाता माना जाता है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, हर व्यक्ति को अपने जीवन में शनि की महादशा, साढ़ेसाती और ढैय्या का सामना करना पड़ता है। शनि की ढैय्या का समय ढाई साल का होता है। ऐसे में आज हम आपको ऐसी दो राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको मार्च के आखिर में शनि की ढैय्या से मुक्ति मिलने वाली है। इस राशि को मिलेगी मुक्ति शनि गोचर से वृश्चिक राशि के जातकों को शनि की ढैय्या से मुक्ति मिलने वाली है। इस दौरान शनिदेव की कृपा से वृश्चिक…
सूरजपुर।’ जिले में एक शिक्षक पर उनके साथियों ने हमला किया है। जीवधन जायसवाल स्कूल से घर लौट रहे थे तभी अनिल जायसवाल और जितेंद्र जायसवाल ने धारदार हथियार से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। जंगल में वे लहूलुहान हालत में मिले। प्रतापपुर थाना क्षेत्र के सिलफिली जंगल की घटना है। पुलिस के मुताबिक, दोनों ने पुरानी रंजिश को लेकर अपने साथी शिक्षक को मारा है। चुनाव में ड्युटी के दौरान कुछ बात हो गई थी जिसका बदला लेने के लिए घटना को अंजाम दिया है।
