Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: The Janta News
22 मार्च – आज का दिन विभिन्न राशियों के लिए कई महत्वपूर्ण बदलाव और अवसर लेकर आ रहा है। आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन। मेष (Aries) आज का दिन ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। कार्यस्थल पर प्रशंसा मिलेगी, लेकिन गुस्से पर काबू रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वृषभ (Taurus) परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन अनावश्यक खर्चों से बचें। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। मिथुन (Gemini) नए अवसर मिल सकते हैं, खासतौर पर करियर में बदलाव की संभावना है। यात्रा के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क…
भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया (Vi) ने आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 सीजन से पहले चुनिंदा प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स पर नए एंटरटेनमेंट बेनिफिट्स की घोषणा की है। दोनों टेलिकॉम प्रोवाइडर्स ने नए ऐड-ऑन पैक्स पेश किए हैं, जिन्हें एक्टिव पैक्स के साथ रिचार्ज करने पर JioHotstar की मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलेगी। JioHotstar एक स्ट्रीमिंग सर्विस है, जो हाल ही में भारत में JioCinema और Disney+ Hotstar के इंटीग्रेशन के बाद लॉन्च हुई है। इससे कस्टमर्स आगामी IPL मैचों के साथ-साथ फिल्में, शोज, ऐनिमे और डॉक्यूमेंट्रीज को 4K में मोबाइल और टीवी पर स्ट्रीम कर सकते हैं। JioHotstar सब्सक्रिप्शन के साथ…
पितृ दोष को बेहद कष्टकारी माना जाता है। यदि किसी व्यक्ति पर पितृ दोष लग जाता है, तो उसे अपने जीवन में कई तरह के कष्ट झेलने पड़ते हैं। गरुड़ पुराण में इस बात का वर्णन मिलता है कि पितृदोष केवल एक व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता है, बल्कि कई पीढ़ियों तक चलता है। पितृ दोष के कारण गरुड़ पुराण में वर्णन मिलता है कि यदि किसी व्यक्ति का विधि-विधान से अंतिम संस्कार या फिर श्राद्ध कर्म न किया जाए, तो इससे उस व्यक्ति की आत्मा शांत नहीं होती, जिस कारण उसके परिजनों को पितृ दोष का सामना करना पड़ता…
जल ही जीवन है”, “जल है तो कल है”, ये कुछ ऐसी कहावतें हैं, जो जीवन में पानी की अहमियत को समझाते हैं। धरती पर जीवन जीने के लिए पानी बेहद जरूरी है और इसलिए पानी की अहमियत को समझाने के लिए हर साल 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाया जाता है। हालांकि, यह दिन हमें यह भी याद दिलाता है कि क्लाइमेट चेंज अब कोई दूर का खतरा नहीं रह गया है। खासकर भारत में शहरों और कस्बों से दूर रहने वाले लोगों के लिए यह रोज की एक समस्या बन चुकी है। ऐसा ही कुछ बाढ़-ग्रस्त तुकरग्राम…
रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ में बिहार दिवस मनाए जाने पर तीखा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में बिहार के बहुत सारे लोग रहते हैं. बिहार में चुनाव है, इसलिए उन्हें खुश करने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम कर रहे हैं. इसका उद्देश्य राजनीति है. पिछले साल क्यों नहीं मनाया, सरकार तो बन गई थी. बीजेपी को केवल चुनाव से मतलब होता है. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से चर्चा में धान खरीदी मे गड़बड़ी को लेकर कहा कि खरीदी में गड़बड़ी हुई है. एक तरफ 110 लाख मीट्रिक टन धान का उत्पादन हुआ है,…
IPL की शुरुआत जब 2008 में हुई तो फैंस से लेकर क्रिकेटर्स तक को अंदाजा नहीं था कि यह लीग क्या और इसका भविष्य कैसा होने वाला है। हालांकि, साल दर साल लीग का रोमांच बढ़ता गया और अब यह बालिग हो गई है। लीग के 18वें सीजन की 22 मार्च से शुरुआत होने जा रही है। पहले मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। नए सीजन में दोनों ही टीम नए कप्तान के साथ उतर रही हैं। RCB की कप्तानी रजत पाटीदार करते नजर आएंगे, वहीं KKR की कमान अजिंक्य रहाणे को सौंपी गई है।…
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर।’ में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। चैनपुर ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर 3 में यह हादसा हुआ। शुक्रवार सुबह मनमती (50) अपने घर के आंगन में काम कर रही थी, तभी अचानक तेज गरजना के साथ आकाशीय बिजली गिरी। घटना के समय सुबह साढ़े 10 बजे दो बच्चे भी आंगन में खेल रहे थे। बिजली की चपेट में आने से मनमती की मौके पर ही मौत हो गई। आंगन में खेल रहे दोनों बच्चे सौभाग्य से बच गए। इस घटना से पूरे परिवार में शोक की लहर है।
रायपुर. छत्तीसगढ़ में बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है, जिसके कारण मौसम ने करवट ली है. कई जिलों में बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने रायपुर समेत कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है. वहीं कुछ स्थानों में अंधड़ चलने और वज्रवात के आसार है. मौसम विभाग ने जानकारी दी कि 12 जिले- रायपुर, दुर्ग, महासमुंद, राजनांदगांव, बेमेतरा, बलौदाबाजार, जशपुर, कांकेर, बलरामपुर, कोरबा, सरगुजा और सूरजपुर के कुछ स्थानों में बारिश हो सकती है. इसके साथ ही तेज-आंधी, गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है.…
कटघोरा, कोरबा। कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम लखनपुर बरभाठा स्थित न्यू वैष्णवी राइस मिल में बड़ा हादसा हो गया। मलबे में दबकर 2 से 3 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुटे, वहीं पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं।
स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना बीते दिनों रणवीर अल्लाहबादियाके बयानों के बाद कॉन्ट्रोवर्सी में घिरे रहे। समय रैना और रणवीर अल्लाहबादियाको काफी लीगल दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। अभी भी ये मामला ठंडा नहीं हुआ है। इसी बीच समय रैना ने अपना भारत का टूर कैंसिल कर दिया है। समय ने खुद एक सोशल मीडिया पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। इस फैसले से समय रैना को लाखों रुपयों का झटका लगा है। शो के पैसे भी समय रैना को लौटाने पड़े हैं। खुद पोस्ट कर दी जानकारी समय ने खुद पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। समय ने अपनी…
