Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: The Janta News
रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 26 दिनों तक चला। आखिरी दिन कुछ जनप्रतिनिधि और किसान 40 किलो का कुम्हड़ा (कद्दू) लेकर आए। जिसे विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव को भेंट किया गया। इस खास किस्म की कद्दू को उठाने और फोटो खिंचवाने के लिए VVIP आगे आ गए। विधानसभा पहुंची लोगों की भीड़ भी कद्दू के साथ फोटो लेने की जद्दोजहद करती दिखाई दी। दरअसल, यह कद्दू लेकर लोरमी विधानसभा इलाके से कुछ जनप्रतिनिधि और किसान पहुंचे थे। यह अपनी फसल की इस अनूठी पैदावार को दिखाने और भेंट में देने…
रायपुर: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। रायपुर सेशन कोर्ट ने भ्रामक विज्ञापन के मामले में शाहरुख खान समेत कई बड़ी कंपनियों को नोटिस जारी किया है। जानकारी के मुताबिक, व्यवहार न्यायाधीश प्रीति कुजूर की अदालत में 11 मार्च को फैजान खान ने अपने अधिवक्ता विराट वर्मा के जरिये याचिका दायर की थी। इसमें आरोप लगाया गया है कि शाहरुख खान भ्रामक विज्ञापनों के जरिए आम जनता को गुमराह कर रहे हैं। कोर्ट ने शाहरुख खान समेत पांच अन्य लोगों को नोटिस जारी कर 29 मार्च को सुनवाई के लिए उपस्थित होने का निर्देश दिया है। हालांकि,…
रायपुर : छत्तीसगढ़ के रायपुर के रहने वाले हिंदी के शीर्ष कवि-कथाकार विनोद कुमार शुक्ल को इस साल का ज्ञानपीठ पुरस्कार दिया जाएगा। इसकी घोषणा आज (शनिवार) नई दिल्ली में ज्ञानपीठ चयन समिति ने की है। छत्तीसगढ़ से किसी साहित्यकार को पहली बार ज्ञानपीठ पुरस्कार मिलेगा। दरअसल, 1 जनवरी 1937 को राजनांदगांव में जन्मे विनोद कुमार शुक्ल पिछले 50 साल से लेखन कर रहे हैं। विनोद कुमार शुक्ल की पहली कविता संग्रह ‘लगभग जय हिंद’ 1971 में प्रकाशित हुई थी। उनकी कहानी संग्रह पेड़ पर कमरा और महाविद्यालय भी बहुचर्चित है। बारिश और ओलों ने किया मौसम सुहाना, छत्तीसगढ़ में…
बिलासपुर। ऑनलाइन ठगी को अंजाम देने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बिलासपुर पुलिस ने तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी ऑनलाइन जॉब और वेबसाइट में निवेश का झांसा देकर लोगों से करोड़ों की ठगी कर रहे थे। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने 15 करोड़ से अधिक की राशि का लेन-देन USDT और क्रिप्टोकरेंसी में किया है। 48 लाख की ठगी के बाद खुला गिरोह का राज मोपका निवासी शिक्षक सौरभ साहू ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए थे। ठगों ने उन्हें ऑनलाइन जॉब और इन्वेस्टमेंट का झांसा देकर 48 लाख रुपये ठग लिए।…
रायपुर :छत्तीसगढ़ CGMSC घोटाला मामले में 5 अधिकारियों को EOW ने गिरफ्तार किया है। इन सभी अधिकारियों को पूछताछ के लिए शुक्रवार को EOW दफ्तर बुलाया गया था। जिसके बाद उन्हें देर शाम पकड़ लिया गया। रायपुर के स्पेशल कोर्ट में आज उन्हें पेश कर रिमांड मांगी जाएगी। बताया जा रहा है कि, CGMSC महाप्रबंधक तकनीशियन के पद पर रहे बसंत कौशिक, जीएम तकनीशियन कमलकांत पाटनवार, बायोमेडिकल इंजीनियर क्षिरौंद्र रावटिया, स्वास्थ्य विभाग स्टोर इंचार्ज डॉ. अनिल परसाई और आनंद राव की गिरफ्तारी की सूचना है। दरअसल, CGMSC घोटाले में अधिकारियों और कारोबारियों ने सरकार को 411 करोड़ रुपए का कर्जदार…
अमृतसर.केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में देश में आतंकवाद के खिलाफ उठाए गए कदमों पर चर्चा करते हुए पंजाब में अलगाववादी तत्वों पर उठाए गए कड़ा रुख अपनाने का संकेत दिया। इस दौरान उन्होंने जरनैल सिंह भिंड़रांवाले का नाम लिया। वहीं सांसद अमृतपाल सिंह का नाम लिए बिना उस पर की गई कार्रवाई का जिक्र किया। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा – कुछ लोग पंजाब में भिंडरांवाले बनने का प्रयास कर रहे थे। प्रयास भी किया, आगे भी बढ़े। सरकार हमारी नहीं थी, फिर भी इसी गृह मंत्रालय ने दृढ़ निश्चय कर अब वह असम की जेल में…
कुरुक्षेत्र। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में चल रहे महायज्ञ में शनिवार सुबह बड़ा बवाल हो गया। आयोजकों के सुरक्षा गार्डों ने यज्ञ में शामिल ब्राह्मणों पर फायरिंग कर दी, जिसमें लखनऊ के आशीष तिवारी को गोली लग गई। इसके बाद ब्राह्मणों में आक्रोश फैल गया और आयोजकों से झड़प हो गई। लखीमपुर के प्रिंस शुक्ला सहित कई ब्राह्मण घायल हो गए। गुस्साए ब्राह्मणों ने यज्ञशाला का मुख्य द्वार तोड़ दिया, रोड पर लगे बैनर-होर्डिंग फाड़ दिए और कुरुक्षेत्र-कैथल रोड पर जाम लगा दिया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ब्राह्मणों को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन जब वे…
दुर्ग। जिले में कुछ अज्ञात बदमाशों ने एक मुर्गी फार्म में घुसकर 500 मुर्गियों को मार डाला। आरोपियों ने डंडे से पीट-पीटकर मुर्गियों को मारा है। बताया जा रहा है फॉर्म मालिक से आपसी रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम दिया है। घटना 18 मार्च की है। मामला पुलगांव थाना के जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र का है। फार्म के मालिक ने बताया कि अगले दिन सुबह जब वे फार्म आए तो मुर्गियां मरी मिली थी। इनमें देशी और विदेशी नस्ल की मुर्गियां थी जिससे उन्हें लाखों का नुकसान हुआ है। शिकायत के तीन दिन बाद भी आरोपी नही पकड़ाए…
रायपुर. छत्तीसगढ़ के साथ ही शुक्रवार को राजधानी रायपुर में मौसम में बदलाव आया. पिछले कुछ दिनों से लग रही गर्मी अचानक से गायब हो गई, शुक्रवार रात का मौसम ऐसा था मानो ठंड फिर से लौट आई हो. पूर्वान्ह से बदली छाए रहने के बाद दोपहर में रायपुर के माना, अभनपुर, धनेली, मंदिरहसौद में झमाझम बारिश हुई. माना में बारिश और तेज अंधड़ के कारण एक फ्लाइट को डायवर्ट करने की नौबत आई. सरगुजा के कई इलाकों में ओलावृष्टि हुई तो कोरिया, जशपुर, सारंगढ़ आदि जगहों में तेज बारिश हुई. मौसम विभाग ने प्रदेश में 22 मार्च को कुछ…
बिलासपुर. छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला मामले में पूर्व आईएएस रानू साहू की मुश्किलें बढ़ गई हैं. हाईकोर्ट ने उनकी 2 अग्रिम जमानत याचिका का सुरक्षित फैसला शुक्रवार को सुनाया. जस्टिस नरेंद्र कुमार व्यास की सिंगल बेंच ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए सुनवाई में रानू साहू की जमानत याचिका खारिज कर दी है. बता दें, रानू साहू कोल लेवी घोटाले मामले में रायपुर के सेंट्रल जेल में बंद हैं. उनपर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 13(2) और 13(1)(बी) और आईपीसी की धारा 120बी और 420 और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और 12 के तहत दो अलग- अलग…
