Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: The Janta News
रायपुर. विधानसभा में चर्चा के बाद छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय (स्थापना एवं संचालन) संशोधन विधेयक 2025 सदन में पारित हुआ. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण अटल बिहाई बाजपेयी ने जिस उद्देश्य से किया था उसे भाजपा की सरकार ने साकार किया है. आज वर्तमान में कुल 17 निजी विश्वविद्यालय खुल गए है. बीते पांच साल में पिछली सरकार ने युवाओं के सपनों को अंधेरे में धकेलने का काम किया था. सीएम साय ने कहा, छत्तीसगढ़ को विकासशील राज्य से विकसित राज्य बनाने के लिए शिक्षा की गुणवत्ता सबसे जरूरी है. शिक्षा की पहुंच दुरस्त अंचलों तक…
कर्नाटक : कर्नाटक की राजनीति में हनी ट्रैप को लेकर घमासान मचा हुआ है. कर्नाटक विधानसभा में बजट सत्र की चर्चा के दौरान विजयपुरा से भाजपा विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल ने दावा किया कि सहकारिता मंत्री को फंसाने की कोशिश की गई थी. इस मामले में मंत्री केएन राजन्ना ने जवाब देते हुए बहुत बड़ा खुलासा किया है. रिपोर्ट के मुताबिक, सहकारिता मंत्री केएन राजन्ना ने चौंकाने वाला दावा किया है. उन्होंने पहले तो हनी ट्रैप में फंसाने के आरोपों को स्वीकार किया और कहा कि कई लोग कहते हैं कि कर्नाटक सीडी और पेन ड्राइव फैक्ट्री बन गया है.…
सूरजपुर।’ जिले में प्रवेश पत्र पर हस्ताक्षर के लिए पैसे लेने का मामला सामने आया है। शासकीय महाविद्यालय रामानुजनगर का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें प्रभारी प्रिंसिपल डॉ. अंजलि कश्यप वीडियो में पैसे लेती हुई नजर आ रही हैं। महाविद्यालय के छात्रों का आरोप है कि प्रवेश पत्र पर हस्ताक्षर करने के लिए प्रिंसिपल 500 रुपए की मांग कर रही हैं। BA सेकेंड ईयर के छात्र आशुतोष पांडेय का कहना है कि जो पैसे नहीं देता, उसके प्रवेश पत्र पर वह हस्ताक्षर नहीं करतीं। इस मामले में प्रभारी प्रिंसिपल डॉ. कश्यप ने पैसे लेने की बात स्वीकार की है।…
बेंगलुरु : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की 3 दिन की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा शुक्रवार को बेंगलुरु में शुरू हुई। बैठक के शुरुआत में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, तबला वादक जाकिर हुसैन, प्रीतीश नंदी सहित संघ के दिवंगत कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि दी गई। संघ के सह सरकार्यवाह मुकुंद सीआर ने मणिपुर की स्थिति को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि मणिपुर बीते 20 महीनों से बुरे दौर से गुजर रहा है, लेकिन केंद्र सरकार के कुछ राजनीतिक और प्रशासनिक फैसलों के बाद अब उम्मीद की किरण नजर आ रही है। हालांकि, राज्य में हालात सामान्य होने में अभी लंबा…
नई दिल्ली : दिल्ली हाईकोर्ट के जज स्टिस यशवंत वर्मा के घर पर भारी मात्रा में कैश बरामद होने के बाद उनके ट्रांसफर की सिफारिश की गई है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने उन्हें वापस इलाहाबाद हाईकोर्ट भेजने का फैसला किया है। दरअसल, होली की छुटि्टयों के दौरान जस्टिस वर्मा के दिल्ली स्थित सरकारी बंगले पर आग लग गई थी। वे घर पर नहीं थे। परिवार के लोगों ने पुलिस और इमरजेंसी सर्विस को कॉल किया और आग की जानकारी दी। पुलिस और फायरब्रिगेड की टीम जब घर पर आग बुझाने गई तो उन्हें भारी मात्रा में कैश मिला। सूत्रों के…
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. मुंगेली रोड स्थित पेंडारी के पास एक अज्ञात वाहन ने सड़क पर बैठे मवेशियों को कुचल दिया. इस घटना में 8 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 घायल हो गए. यह मामला सकरी थाना क्षेत्र का है. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. सकरी थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए व्यवस्था की और मृत मवेशियों को हटाया. वहीं पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर…
गरियाबंद. छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद मुक्त बनाने की राह में पुलिस ने आज एक और बड़ी सफलता हासिल की है. प्रदेश की गरियाबंद पुलिस ने नक्सलियों का छुपाया हुआ धन और हथियारों का जखीरा खोज निकाला है. एसपी निखिल रखचे के नेतृत्व में अब जंगलों में छुपे माओवादी और उनके धन, हथियार समेत सभी सोर्स का एक के बाद एक खात्मा हो रहा है. पुलिस ने आज मैनपुर थाना क्षेत्र से लगे पंडरी पानी से नक्सलियों का जमीन में छुपाया गया 8 लागरियाबंद एसपी निखिल राखेचा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि मैनपुर थाना क्षेत्र से लगे पंडरी पानी के पहाड़ी…
रायपुर।’ छत्तीसगढ़ में नक्सलमुक्त होने वाली पंचायतों को सरकार 1 करोड़ देगी। इस राशि का उपयोग उन पंचायतों में आने वाले गांवों के विकास के लिए किया जाएगा। वहीं नक्सल एनकाउंटर पर सवाल उठाते हुए इसे नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने उद्योगपतियों के लिए रेड कार्पेट बताया था। जिस पर गृहमंत्री ने कहा कि ऐसा भ्रम फैलाना पाप है। बस्तर में जवानों ने दो अलग-अलग मुठभेड़ों में कुल 30 नक्सलियों को मार गिराया। बीजापुर में 26 और कांकेर में 4 नक्सली मारे गए। इसे लेकर डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अहम जानकारियां साझा कीं। उन्होंने…
गरियाबंद।’ पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। माओवादियों ने पंडरीपानी के पहाड़ी इलाके में 8 लाख नगद और विस्फोटक सामग्री छिपाए थे जिसे पुलिस ने बरामद किया है। गुरुवार (20 मार्च) सुबह जिला पुलिस, कोबरा बटालियन और CRPF की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। बीडीएस टीम की मौजूदगी में एक पेड़ के नीचे खुदाई की गई। सफेद बोरी में रखे बड़े टिफिन डिब्बे से नीली झिल्ली में लिपटे नगद बरामद हुए। इसके अलावा 13 जिलेटिन और नक्सली साहित्य भी मिला।
बिलासपुर।’ छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में प्रार्थना सभा के नाम पर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाते हुए हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा मचाया। विरोध-प्रदर्शन कर कार्यकर्ताओं ने हिंदुओं को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया। जिसके बाद पुलिस ने 3 लोगों को पकड़ा है। पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। राजेंद्र नगर चौक स्थित प्रीति भवन में गुरुवार की देर शाम मसीही समाज के लोगों ने प्रार्थना सभा का आयोजन किया था। आरोप है कि सभा स्थल पर हिंदुओं को भी बुलाया गया था। यहां समाज के लोगों द्वारा प्रलोभन देकर उनका ब्रेनवॉश किया…
