Author: The Janta News

अंबिकापुर. जिले गांधीनगर थाना क्षेत्र में अंबिकापुर महापौर के घर चोरी की घटना सामने आई है. शातिर चोर मेयर मंजूषा भगत के घर से साइकिल की चोरी कर फरार हो गया. उसने दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Read More
JOB

नई दिल्ली। इंडो तिब्बती बॉर्डर पुलिस (ITBP) फोर्स में शामिल होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। आईटीबीपी की ओर से स्पोर्ट्स कोटा के तहत कॉन्स्टेबल जीडी पदों पर भर्ती हो रही है। भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट 2 अप्रैल 2025 तय की गई है। ऐसे में जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे आईटीपीबी की ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। योग्यता एवं मापदंड इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन (10th)…

Read More

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए. यह हादसा कोमाखान थाना क्षेत्र के सुअरमाल से टेमरी जाने वाले मार्ग पर हुआ, जब एक कंटेनर और इको कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि इको कार के परखच्चे उड़ गए. मिली जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा तब हुआ जब इको कार (CG 04 PJ 1696) टेमरी से बागबाहरा आ रही थी और कंटेनर (MH 40 AK 2648) बागबाहरा से ओडिशा की ओर जा रहा था. इस दौरान…

Read More

नई दिल्ली। Realme P3 Ultra 5G और Realme P3 5G को भारत में बुधवार को लॉन्च किया गया। Ultra मॉडल में MediaTek Dimensity 8350 Ultra प्रोसेसर है, जबकि बेस वेरिएंट में Snapdragon 6 Gen 4 चिपसेट दिया गया है। दोनों स्मार्टफोन्स में 6,000mAh बैटरी है, जिसमें अल्ट्रा वेरिएंट 80W AI बायपास चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है। Realme P3 Ultra का रियर पैनल स्टारलाइट इंक प्रोसेस के साथ ग्लो-इन-द-डार्क फीचर से लैस है। दोनों हैंडसेट्स की अर्ली बर्ड सेल आज से ही शुरू होगी। Realme P3 Ultra 5G और Realme P3 5G की कीमत और उपलब्धता Realme P3 Ultra 5G…

Read More

नई दिल्‍ली। भारत की सबसे सस्‍ती इलेक्ट्रिक गाड़ी को ऑफर करने वाली ब्रिटिश वाहन निर्माता MG Motors की ओर से MG Comet EV के 2025 वर्जन को लॉन्‍च कर दिया गया है। इस वर्जन में किस तरह की खासियत दी गई हैं। कितनी रेंज के साथ कॉमेट को ऑफर किया गया है। किस कीमत पर गाड़ी को लॉन्‍च किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। लॉन्‍च हुई 2025 MG Comet EV एमजी मोटर्स की ओर से सबसे सस्‍ती इलेक्ट्रिक गाड़ी के तौर पर भारतीय बाजार में MG Comet EV को बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता…

Read More

नई दिल्ली। यह बेहद जरूरी है कि आप अपने WhatsApp सिक्योरिटी को लेकर सतर्क रहें, क्योंकि साइबर क्रिमिनल्स लगातार अकाउंट्स को हैक करने के नए तरीके खोजते हैं। कई बार हैक होने के बावजूद भी लोगों को सीधे तौर पर इसका पता नहीं चलता है। ऐसे में हम यहां आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप किसी संभावित हैक को पता लगा सकते हैं और इसके बाद आपको क्या करना चाहिए। आपके WhatsApp के हैक होने के संकेत: असामान्य एक्टिविटी: आपके बिना जानकारी के मैसेज भेजे जाना। प्रोफाइल पिक्चर या स्टेटस में बदलाव। अनजान ग्रुप्स में शामिल होना। लिंक्ड…

Read More

नागपुर : महाराष्ट्र के नागपुर में औरंगजेब का पुतला जलाने पर 17 मार्च को हुई सांप्रदायिक हिंसा मामले में पुलिस ने बुधवार को मास्टरमाइंड फहीम शमीम खान को गिरफ्तार किया। उसे 21 मार्च तक पुलिस कस्टडी में भेजा गया है। फहीम खान ने 500 से ज्यादा दंगाइयों को इकट्ठा किया और हिंसा को बढ़ावा दिया था। दंगाइयों ने महिला पुलिसकर्मी के कपड़े उतारने और झड़प के दौरान उन्हें गलत तरीके से छूने की भी कोशिश की। यह जानकारी गणेशपेठ पुलिस स्टेशन में दर्ज FIR में सामने आई। दंगाइयों ने भालदरपुरा चौक के पास रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए…

Read More

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट आज सेंट्रल जेल पहुंचे, जहां उन्होंने जेल में बंद पूर्व मंत्री कवासी लखमा से मुलाकात की. इस दौरान उनके साथ नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, विधायक देवेंद्र यादव समेत कई अन्य कांग्रेस नेता भी मौजूद रहे. जेल में कवासी लखमा से मुलाकात के बाद सचिन पायलट ने मीडिया से बातचीत में भाजपा सरकार पर तीखे हमले किए. उन्होंने कहा कि जो लोग भाजपा की विचारधारा का विरोध करते हैं, सरकार उनके साथ ऐसा ही व्यवहार करती है. हम न्यायालय में लड़ाई लड़ते रहेंगे. लोगों का चरित्र हनन करने की कोशिश…

Read More

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कम गंभीर मामलों में भी ट्रायल कोर्ट द्वारा जमानत याचिकाओं को खारिज करने पर असंतोष व्यक्त किया, खासकर जब जांच पूरी हो चुकी हो। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि छानबीन पूरी होने के बाद ही छोटे मामले में ट्रायल कोर्ट द्वारा जमानत की अर्जी खारिज किया जाना चिंताजनक है। जस्टिस एएस ओका की अगुआई वाली बेंच ने कहा कि लोकतांत्रित देश को पुलिस राज की तरह नहीं चलाया जा सकता है, जहां-जहां कानून लागू करने वाली एजेंसियां बिना किसी वास्तविक जरूरत के व्यक्तियों को हिरासत में रखने के लिए मनमाने अधिकारों का प्रयोग…

Read More

रायपुर। लंबे समय से मंत्रिमंडल विस्तार के साथ प्रदेश के निगम-मंडलों में नियुक्तियों को लेकर चर्चा के बीच मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि सब होगा, मंत्रिमंडल का भी विस्तार होगा, और निगम मंडल में भी नियुक्तियां जल्द होंगी. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दो दिन के दिल्ली प्रवास के दौरान मीडिया से चर्चा में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर नगरीय निकाय के साथ पंचायत चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत से अवगत कराया. इस जीत को सुशासन, विकास और विश्वास की जीत बताया. उन्होंने कहा…

Read More