Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: The Janta News
डैंड्रफ की समस्या : सिर में सफेद परतों और खुजली के रूप में दिखाई देती है। वैसे तो ये एक सामान्य- सी दिखने वाली समस्या है, जो आमतौर पर स्कैल्प की ड्राइनेस, गंदगी, या किसी स्किन डिजीज के कारण होती है, लेकिन डैंड्रफ होने के पीछे विटामिन बी कॉम्पलेक्स की कमी भी एक प्रमुख कारण हो सकती है। विटामिन बी2, बी3, बी6 और बी9 का स्कैल्प और बालों की सेहत पर गहरा प्रभाव पड़ता है। ये विटामिन्स बालों की ग्रोथ को प्रमोट करने, स्कैल्प की सेहत को बनाए रखने और डैंड्रफ की समस्या को कम करने में मदद करते हैं।…
नई दिल्ली। भारतीय बाजार में मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में कई निर्माताओं की ओर से उत्पादों को लाया जाता है। साउथ कोरियाई की निर्माता Hyundai की ओर से भी इस सेगमेंट में Creta को लाया जाता है। कंपनी की ओर से एसयूवी को दो नए वेरिएंट्स (Hyundai Creta new variants) के साथ पेश किया गया है। एसयूवी के दोनों नए वेरिएंट्स में किस तरह के फीचर्स को दिया गया है। इनको किस कीमत पर खरीदा जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। Hyundai Creta को मिले दो नए वेरिएंट्स हुंडई की ओर से क्रेटा एसयूवी को…
नई दिल्ली। Apple ने कुछ दिनों पहले iPhone 16e को लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का इस साल का पहला बड़ा लॉन्च है। उम्मीद थी कि कंपनी का अफोर्डेबल मॉडल iPhone SE 4 लॉन्च होगा। लेकिन, कंपनी ने इसे नए नाम के साथ लॉन्च किया है। इस फोन को 60,000 रुपये की कीमत में लाया गया है। क्या इस कीमत में एपल के इस मॉडल को खरीदना बढ़िया डील है या नहीं। जानते हैं iPhone 16e के फर्स्ट इंप्रेशन में। A18 चिप और Apple Intelligence का सपोर्ट लेटेस्ट iPhone 16e को कंपनी ने मौजूदा iPhone 16 सीरीज के मैंबर…
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भाजपा और नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के बीच गठबंधन की संभावनाओं से इनकार किया। उन्होंने कहा- भाजपा के साथ गठबंधन का सवाल ही नहीं उठता। मारी राजनीतिक विचारधारा और प्राथमिकताएं बिल्कुल अलग हैं, विशेषकर जम्मू-कश्मीर को लेकर। साझेदारी की न कोई संभावना है और न ही जरूरत। विधानसभा के बजट सत्र में शामिल होने के लिए पहुंचे अब्दुल्ला ने एक सवाल के जवाब में यह बात कही। दरअसल भाजपा विधायक आरएस पठानिया ने जम्मू-कश्मीर गठबंधन के संकेत दिए थे। उन्होंने कहा था कि हम जम्मू-कश्मीर के हितों और विकास के लिए नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ…
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें चैंपियंस ट्रॉफी-2025 के पहले सेमीफाइनल में टकराएंगी। ये मैच काफी रोमांचक होने की उम्मीद है। भारतीय फैंस के लिए ऑस्ट्रेलिया वो दुश्मन है जिसने देश के विश्व चैंपियन बनने के सपने को एक बार नहीं तीन बार तोड़ा है। इस बार भारत को हिसाब चुकता करना है और मंच सजेगा दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच पर। ये मैदान वही है जहां भारत ने अभी तक इस टूर्नामेंट के अपने सभी मैच खेले हैं। इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया पहली बार दुबई में खेलेगी। ये उसके लिए आसान नहीं रहने वाला है। हालांकि, भारत…
नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को यूट्यूबर रणवीर अलाहबादिया को अपने पॉडकास्ट ‘द रणवीर शो ‘ को जारी रखने की अनुमति दे दी। हालांकि कोर्ट ने शर्त रखी कि वो अपने शो में कुछ भी अश्लील नहीं दिखाएंगे। यूट्यूबर ने कोर्ट में एक आवेदन दायर कर आदेश के एक हिस्से को हटाने की मांग की थी, जिसमें उसे अपने शो प्रसारित करने से रोक दिया गया था। दरअसल, समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में माता-पिता पर अभद्र टिप्पणी के विवाद के बाद देश के कई शहरों में उन पर FIR हुई थीं। इसके बाद अलाहबादिया के…
नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री ने हाल ही में ऐलान किया कि दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र 24 से 26 मार्च 2025 तक आयोजित किया जाएगा। इस बजट सत्र के दौरान, मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी सरकार ने जो भी वादे दिल्ली की जनता से किए हैं, उन्हें हर हाल में पूरा किया जाएगा। इस बयान का मतलब यह है कि मुख्यमंत्री ने अपने शासन के दौरान किए गए सभी वादों को पूरा करने की जिम्मेदारी ली है, चाहे वो शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी सुविधाएं, या अन्य क्षेत्र हों। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोयला घोटाले में फंसे पूर्व IAS रानू साहू, सौम्या चौरसिया और व्यवसायी सूर्यकांत तिवारी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। कोर्ट ने इन्हें अंतरिम जमानत दी है, जबकि अन्य आरोपियों की रिहाई पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है।
नई दिल्ली। देश में हर महीने लाखों दो पहिया वाहनों की बिक्री होती है। जिसके बाद हर महीने की रिपोर्ट को वाहन निर्माताओं की ओर से सार्वजनिक किया जाता है। February 2025 के दौरान दो पाहिया वाहनों की ब्रिकी कैसी रही है। किस निर्माता ने बीते महीने कितनी यूनिट्स की बिक्री की है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर किस निर्माता ने कैसा प्रदर्शन किया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। Hero Motocorp के लिए कैसा रहा फरवरी 2025 देश की प्रमुख दो पहिया निर्माताओं में शामिल Hero Motocorp की ओर से हर महीने लाखों की संख्या में…
Homemade Shampoo: क्या आपके बाल जल्दी-जल्दी गिर रहे हैं? डैंड्रफ ने आपको परेशान कर रखा है? या फिर आपके बाल रूखे और बेजान हो गए हैं? अगर हां, तो अब केमिकल वाले शैंपू पर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं! क्योंकि हम लाए हैं एक ऐसा होममेड शैम्पू, जो एक-दो नहीं, बल्कि बालों से जुड़ी कई समस्याओं का समाधान करेगा। आजकल ज्यादातर शैंपू में सल्फेट, पैराबेन और कई अन्य हार्श केमिकल्स होते हैं, जो बालों को नुकसान पहुंचाते हैं। ये शैंपू शुरुआत में भले ही अच्छे रिजल्ट दें, लेकिन लंबे समय तक इस्तेमाल करने से बाल ड्राई, बेजान और कमजोर…
