Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: The Janta News
रायपुर, 21 फरवरी 2024। छत्तीसगढ़ में भाजपा की केसरिया लहर का सिलसिला विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा और फिर निकाय चुनाव में बरकरार रहा है। अब पंचायत चुनाव में भी भाजपा ने अपनी ताकत का लोहा मनवाया है। दूसरे चरण के जिला पंचायत चुनाव में भाजपा ने 80 फीसदी सीटों पर जीत हासिल की है। 20 फरवरी को दूसरे चरण के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के परिणाम में कुल 123 सीटों में से भाजपा और भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने 97 सीटों पर कब्जा किया। इनमें से भाजपा ने 85 सीटों पर जीत दर्ज की, वहीं 12 सीटों पर भाजपा समर्थित निर्दलीय…
जानकी जयंती वह दिन है, जब राजा जनक ने सीता जी को अपनी पुत्री के रूप में स्वीकार किया था। कथा के अनुसार, एक बार मिथिला के राजा जनक ने अपने क्षेत्र में वर्षों कराने हेतु सोने का हल बनाकर स्वयं जमीन पर चलाया। इस दौरान उन्हें एक कलश में एक सुंदर कन्या मिली। राजा के कोई संतान नहीं थी, इसलिए उन्होंने उस कन्या को अपनी पुत्री के रूप में स्वीकार कर बड़े ही लाड-प्यार से उनका पालन-पोषण किया। जानकी जयंती के इस खास मौके पर हम आपको वनवास के दौरान पहनी गई माता सीता की उस साड़ी के बारे…
प्रयागराज। महाकुंभ नगर में समापन के दौरान एक अद्भुत खगोलीय घटना देखने को मिलेगी। इस दुर्लभ घटना में बुध, शुक्र, मंगल, बृहस्पति और शनि ग्रह एक साथ आकाश में दिखाई देंगे। साथ ही शनि के साथ यूरेनस और नेपच्यून भी नजर आएंगे। ये सभी ग्रह सूर्यास्त के बाद और सूर्योदय से पहले स्पष्ट रूप से देखे जा सकेंगे। Maha Kumbh 2025 के इस पवित्र अवसर पर आकाशीय नजारे को देखने के लिए श्रद्धालु और खगोल प्रेमी खास उत्साहित हैं। यह घटना धार्मिक और खगोलीय दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। पूरी दुनिया में महाकुंभ की चर्चा Maha Kumbh…
दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज SOUL लीडरशिप कॉन्क्लेव को संबोधित किया। कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए नागरिकों का विकास बहुत जरूरी है। हर क्षेत्र के नेताओं का विकास जरूरी पीएम ने आगे कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में वहां के नेताओं का विकास बहुत जरूरी है। पीएम ने ये भी कहा कि फ्यूचर लीडर्स को बनाने के लिए भी उनके साथ काम करना और सही दिशा देना जरूरी है। मोदी ने कहा कि स्कूल ऑफ अल्टीमेट लीडरशिप (SOUL) की स्थापना ‘विकसित भारत’ की यात्रा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है बहुत जल्द…
डायबिटीज एक गंभीर बीमारी है, जो दुनियाभर में चिंता का विषय बना हुआ है। खासकर भारत में इसके मामले पिछले कुछ दिनों में तेजी से सामने आ रहे हैं। डायबिटीज होने से पहले एक चरण प्री-डायबिटीज का आता है। इस दौरान सामान्य से ज्यादा ब्लड शुगर लेवल हो जाता है लेकिन ये डायबिटीज के लेवल तक नहीं होता है। ऐसे में डायबिटीज के लक्षण दिखने शुरू हो जाते हैं। जब शरीर पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन बनाने में असमर्थ होती है या फिर उपलब्ध इंसुलिन का इस्तेमाल करने में सक्षम नहीं होती है तो डायबिटीज की शुरुआत होती है। इससे ब्लड…
केला ऐसा फल है, जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है। बाजार में ये बारहों महीने मिल जाता है। केला सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट्स, फाइबर, पोटेशियम, विटामिन-बी6, विटामिन-सी, विटामिन-ए, मैग्नीशियम, कॉपर आदि जैसे कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को एनर्जी देने, दिल के स्वास्थ्य को बनाए रखने, पाचन सुधारने, मानसिक स्थिति को संतुलित करने और त्वचा को निखारने के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। आइए जानते हैं रोजाना केला खाना शरीर के लिए किस तरह से फायदेमंद है। एनर्जी देता है केला कार्बोहाइड्रेट्स का अच्छा स्रोत…
लखनऊ। हाथरस के ग्राम फुलरई मुगलगढ़ी में दो जुलाई, 2024 को साकार नारायण विश्व हरि उर्फ भोले बाबा के सत्संग में भगदड़ से 121 लोगों की मौत की घटना की न्यायिक जांच पूरी हो गई है। आयोग ने अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंप दी है। कैबिनेट की बैठक में जांच रिपोर्ट रखी गई। माना जा रहा है कि बजट सत्र में जांच रिपोर्ट सदन में पेश की जा सकती है। सूत्रों के अनुसार रिपोर्ट में साकार नारायण विश्व हरि को क्लीन चिट दे दी गई है। घटना में षड्यंत्र के पहलू पर स्थिति स्पष्ट नहीं है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…
21 February 2025 Ka Rashifal: आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अष्टमी और शुक्रवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज दोपहर पहले 11 बजकर 58 मिनट तक रहेगी, उसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी। आज दोपहर बाद 3 बजकर 54 मिनट तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर बाद 3 बजकर 54 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 20 फरवरी 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा। मेष राशि: आज आपका दिन…
रायपुर, 20 फरवरी 2025 – रायपुर रेंज साइबर सेल ने करोड़ों की साइबर ठगी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों पर फर्जी सिम जारी कर साइबर ठगों को उपलब्ध कराने का आरोप है। इनमें से 11 ने एयरटेल और 1 ने रिलायंस की सिम जारी की थी। कैसे करते थे फर्जी सिम का इस्तेमाल? आरोपी आधार कार्ड का खुद वेरिफिकेशन कर डुप्लीकेट सिम चालू करते थे और इन्हें साइबर ठगों को बेचते थे। इन सिमों का इस्तेमाल ठगी के कॉल करने और धोखाधड़ी करने में किया जाता था। चौथे चरण की…
नई दिल्ली, 20 फरवरी 2025। दिल्ली में गुरुवार को नए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान एक ऐसा लम्हा देखने को मिला, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब मंच पर पहुंचे, तो उन्होंने एनडीए के तमाम नेताओं से मुलाकात की, लेकिन जब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बारी आई, तो नज़ारा कुछ खास हो गया। जैसे ही पीएम मोदी की नजर विष्णुदेव साय पर पड़ी, उन्होंने बड़े ही गर्मजोशी और आत्मीयता से उनका हाथ थाम लिया। सिर्फ एक औपचारिक अभिवादन नहीं, बल्कि यह मजबूत रिश्ता और भरोसे का प्रतीक बना। पीएम मोदी…
