Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: The Janta News
TATA.ev भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुकी TATA.ev ने एक और बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। कंपनी ने 2 लाख इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर लिया है। इस उपलब्धि को सेलिब्रेट करने के लिए टाटा अगले 45 दिनों तक ग्राहकों के लिए खास ऑफर्स और छूट लेकर आई है, जिससे नए और मौजूदा ग्राहकों को कई फायदे मिलेंगे। ग्राहकों को मिलेगा बंपर फायदा TATA.ev का यह खास ऑफर नए और पुराने दोनों ग्राहकों के लिए है। जिन ग्राहकों के पास पहले से टाटा की ईवी है, उन्हें नई अपग्रेड…
महाशिवरात्रि का पर्व इसलिए भी बहुत ज्यादा शुभ माना जाता है, क्योंकि यह दिन शिव और पार्वती के पावन मिलन का प्रतीक है। वैसे तो शिवरात्रि हर माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है, लेकिन फाल्गुन माह की चतुर्दशी को मनाई जाने वाली शिवरात्रि का विशेष महत्व है। इसी कारण से इसे महाशिव रात्रि के नाम से भी जाना जाता है। पंचांग को देखते हुए इस साल की महाशिवरात्रि बहुत ही दुर्लभ मानी जा रही है, ऐसे में अगर आप इस दिन व्रत का पालन कर रहे हैं, तो आइए इसका सही नियम जानते हैं, जो इस…
2025 kia carens facelift : किआ की शानदार मल्टी-पर्पस व्हीकल (MPV) कैरेन्स भारतीय सड़कों पर अपनी मजबूत पकड़ बना चुकी है। महज 3 सालों में 2 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री का रिकॉर्ड बनाकर यह MPV सेगमेंट में टॉप चॉइस बन गई है। अब कंपनी इसे और भी स्टाइलिश और अडवांस फीचर्स के साथ 2025 किआ कैरेन्स फेसलिफ्ट के रूप में पेश करने जा रही है। क्या नया मिलेगा? मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 2025 किआ कैरेन्स फेसलिफ्ट में डिजाइन और फीचर्स के कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। नई कैरेन्स का लुक किआ की इलेक्ट्रिक एसयूवी…
रायपुर। अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति बनते ही सबसे पहला काम USAID को बंद करने का किया. अब अमेरिकी करदाताओं की रकम का किस तरह से मनमाने तरीके से इस्तेमाल किया गया, इसका खुलासा हो रहा है. छत्तीसगढ़ का भी नाता अब इस विवाद से जुड़ गया है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के एनजीओ को USAID के जरिए मिली मदद का इस्तेमाल धर्मांन्तरण के लिए करने का आरोप लगाया है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि हमारा देश धर्मनिरपेक्ष देश है, व्यक्ति स्वेच्छा से कोई भी धर्म मान सकता है, लेकिन आज कहीं अशिक्षा का, कहीं…
नई दिल्ली। डिजिटल युग में तकनीक ने हमारी जिंदगी को काफी आसान बना दिया है। अब कैश लेन-देन के झंझट से मुक्ति मिल गई है, क्योंकि यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) ने फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन को बेहद सरल बना दिया है। चाहे ऑनलाइन शॉपिंग हो, बिजली का बिल भरना हो या मोबाइल रिचार्ज करना हो, UPI के जरिए चंद सेकंड में पेमेंट हो जाता है। अब तो UPI Autopay जैसी सुविधाएं भी आ गई हैं, जिससे हर महीने आपके बिल ऑटोमैटिक कट जाते हैं। यह सुविधा उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जो हर महीने बिजली, पानी, मोबाइल, इंटरनेट और गैस के…
Jeera-Nimbu Pani Benefits: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहतमंद रहना किसी चुनौती से कम नहीं। गलत खानपान और अनियमित दिनचर्या के कारण पाचन तंत्र कमजोर, वजन बढ़ना और शरीर में सुस्ती जैसी समस्याएं आम हो गई हैं। लेकिन अगर आप अपनी दिनचर्या में खाली पेट जीरा-नींबू पानी को शामिल कर लें, तो 30 दिनों के अंदर ही इसका चमत्कारी असर नजर आने लगेगा। आयुर्वेद में भी इसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। कैसे करें इसका सेवन? रातभर एक गिलास पानी में 1 चम्मच जीरा भिगो दें। सुबह इसे छानकर गुनगुना करें और उसमें आधा नींबू निचोड़…
रायपुर। कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है. बीते सात महीनों से बलौदाबाजार अग्निकांड मामले में रायपुर सेंट्रल जेल में कैद देवेंद्र यादव अदालती कागज के आने शुक्रवार को रिहा किए जाएंगे.
नई दिल्ली।’ 50 साल की रेखा गुप्ता जिंदल दिल्ली की नौवीं CM होंगी। भाजपा विधायक दल की बैठक में बुधवार को उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया। वे दिल्ली विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग सीट से विधायक हैं। उन्होंने AAP की वंदना कुमारी को 29,595 वोटों से हराया। रेखा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और BJP से जुड़ी हैं। दिल्ली भाजपा की महासचिव और भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री के तौर पर RSS ने रेखा गुप्ता का नाम आगे बढ़ाया था और पार्टी ने उस पर मुहर लगा दी। रेखा ने छात्र…
चाहे पढ़ाई हो, काम हो या रोजमर्रा की जिंदगी, एक अच्छी याददाश्त हमें हर क्षेत्र में मदद करती है। लेकिन कुछ आदतें ऐसी हैं, जो हमारी याददाश्त को धीरे-धीरे कमजोर बना देती हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही 10 आदतों के बारे में, जिनकी वजह से धीरे-धीरे व्यक्ति की याददाश्त कमजोर हो सकती है। नींद की कमी नींद हमारे दिमाग के लिए बेहद जरूरी है। नींद की कमी से ब्रेन सेल्स ठीक से काम नहीं कर पाते, जिससे याददाश्त कमजोर होने लगती है। इसलिए रोजाना 7-8 घंटे की नींद लेना जरूरी है। अनहेल्दी डाइट खानपान का सीधा असर हमारे दिमाग…
रायपुर : छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज वोटिंग हो रही है। दोपहर 3 बजे तक मतदान होंगे। बता दें कि, 43 विकासखण्डों में 46 लात सदस्य और पंच-सरपंच चुनेंगे। वहीं, वोटिंग खत्म होने के बाद आज ही रिजल्ट घोषित होंगे। बता देंकि, 26 हजार 988 पंच, 3 हजार 774 सरपंच, 899 जनपद पंचायत सदस्य और 138 जिला पंचायत सदस्यों के पदों के लिए आज मतदान हो रहा है। वहीं, दूसरे चरण में 23,17,492 पुरुष मतदाता, 23,66,157 महिला मतदाता और 87 ‘थर्ड जेंडर’ श्रेणी के मतदाता समेत कुल 46,83,736 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।…
