Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: The Janta News
हाल ही में रिलायंस जियो ने भारत में स्मार्ट टीवी के लिए अपना नया JioTele OS अनाउंस किया था। नया ऑपरेटिंग सिस्टम यूजर्स को एक सीमलेस और स्मूद व्यूइंग एक्सपीरियंस ऑफर करके उनकी जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार किया गया है। अब अनाउंसमेंट के तुरंत बाद, फ्रेंच इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड Thomson ने JioTele OS से चलने वाला भारत का पहला 43-इंच QLED टीवी लॉन्च किया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और ऑफर्स के बारे में। Thomson JioTele OS 43-Inch TV की कीमत JioTele OS पावर्ड Thomson 43-इंच QLED टीवी की कीमत 18,999 रुपये रखी गई है। ये 21…
इंस्टाग्राम ने बुधवार को डायरेक्ट मेसेजेज (DM) के लिए नए फीचर्स अनाउंस किए। नए फीचर्स के बाद अब यूजर्स 1:1 चैट्स में अलग-अलग लैंग्वेज में मैसेज ट्रांसलेट कर सकेंगे, अब मैसेज शेड्यूल भी हो सकेंगे और चैट विंडो से बाहर निकले बिना दूसरों के साथ म्यूजिक शेयर करना भी अब आसान हो जाएगा। पहले इंस्टाग्राम यूजर्स को DM इनबॉक्स के टॉप पर तीन चैट थ्रेड्स तक पिन करने की परमिशन देता था, अब यूजर्स इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर स्पेसिफिक चैट्स को भी पिन कर सकते हैं। इंस्टाग्राम पर नए फीचर्स इंस्टाग्राम ने एक ब्लॉग पोस्ट में DM में आने वाले…
iPhone 16e: Apple ने 2025 का सबसे किफायती iPhone, 16e, लॉन्च कर दिया है. यह दमदार A18 चिप और Apple Intelligence के साथ आता है. स्मार्टफोन में 6.1-इंच Super Retina XDR डिस्प्ले, 48MP Fusion कैमरा, और Emergency SOS जैसी सैटेलाइट फीचर्स दिए गए हैं. भारत में iPhone 16e की कीमत और उपलब्धता Apple iPhone 16e की भारत में शुरुआती कीमत ₹59,900 है, जो 128GB वेरिएंट के लिए है. 256GB मॉडल की कीमत ₹69,900 512GB मॉडल की कीमत ₹89,900 यह स्मार्टफोन दो रंगों – ब्लैक और व्हाइट में उपलब्ध होगा. ग्राहक इसे 21 फरवरी शाम 6:30 बजे से प्री-ऑर्डर कर सकते हैं, जबकि 28 फरवरी से इसकी सेल शुरू होगी. इसे Apple.in,…
Nothing Phone 3a series 4 मार्च को दो मॉडल्स – Phone 3a और Phone 3a Pro के साथ लॉन्च होने के लिए तैयार है। नथिंग फोन्स को उनके डेब्यू से पहले हाइप कर रहा है। इस बीच, चुनिंदा यूरोपियन रीजन्स में फोन्स की प्राइस लीक हो गई है। लाइनअप में बेस मॉडल की कीमत में लगभग 20 EUR (लगभग 1,800 रुपये) की बढ़ोतरी होने की बात सामने आई है, जिसकी कीमत अब 8GB + 128GB कॉन्फ़िगरेशन के लिए 349 EUR (लगभग 32,000 रुपये) है। वहीं, हायर कॉन्फ़िगरेशन की कीमत ज्यादा हो सकती है। Nothing Phone 3a Series की कीमत हुई…
भारतीय क्रिकेट टीम इस समय दुबई में बांग्लादेश के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी में अपना पहला मैच खेल रही है। इस मैच में टीम इंडिया ने मजबूत शुरुआत की थी, लेकिन बीच में लड़खड़ा गई। हालांकि, आखिर में एक बार फिर भारत हावी हो गया। इसी दौरान टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अनोखा काम कर दिया। कोहली ने कुछ ऐसा कर दिया कि वह भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन की बराबरी कर ली। कोहली ने ये काम फील्डिंग दौरान किया। उन्होंने एक कैच पकड़ा और अजहर के बराबर पहुंच गए। इस मामले में बने नंबर-1 कोहली ने 43वें…
एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (AIC) मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की आज 20 फरवरी, 2025 को आखिरी तारीख है। AIC की ओर से एप्लीकेशन विंडो बंद कर दिया जाएगा। इसलिए, आवेदन करने के इच्छुक कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट http://aicofindia.com पर जाकर ऑनलाइन आवइेदन कर सकते हैं। साथ ही, सूचना के अनुसार, मैनेजमेंट ट्रेनी के कुल 55 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें, 20 पद आईटी और 5 पोस्ट Actuarial विभाग के लिए निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा, जनरलिस्ट विभाग में 30 पदों को भरा जाएगा।…
नई दिल्ली। भाजपा ने दिल्ली का चुनाव परिणाम आने के 10 दिनों के बाद जिस तरह एक महिला मुख्यमंत्री के रूप में रेखा गुप्ता को कमान देने का निर्णय लिया, उसने यह संकेत दे दिया है कि पार्टी इस ऐतिहासिक जीत को अभी से ठोस आधार देने में जुट गई है। जोश को ठंडा होने का पूरा वक्त दिया गया और फिर जाट, पंजाबी, वैश्य, पूर्वांचली के जाल को काटते हुए महिला को आगे कर पूरे देश को संदेश दिया गया। एक तरीके से पार्टी के अंदर भी नेताओं की प्रतिस्पर्धा को खत्म कर दिया गया। पिछले कुछ दिनों से…
नई दिल्ली।’ सोशल मीडिया पर अश्लीलता रोकने के लिए केंद्र सरकार मौजूदा आईटी एक्ट की जगह डिजिटल इंडिया बिल लाने पर काम कर रही है। नए कानून में यू ट्यूबर, डिजिटल प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया यूजर्स को रेगुलेट करने के प्रावधान रहेंगे। डिजिटल इंडिया बिल पर केंद्र करीब 15 महीने से काम कर रहा है। अलग–अलग क्षेत्र के लिए विशिष्ट प्रावधान वाले कानून बनाए जाएंगे। जैसे दूरसंचार, सूचना प्रौद्योगिकी और सूचना एवं प्रसारण संबंधी विषयों के लिए अलग–अलग प्रावधान रखे जाएंगे। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के गवर्नेंस की भी व्यवस्था हो।
Bank of Baroda Recruitment 2025 : अगर आप बैंकिंग सेक्टर में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने आपके लिए शानदार मौका दिया है। BOB ने अप्रेंटिस पदों के लिए बंपर भर्ती का ऐलान किया है, जिसमें 4,000 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार 11 मार्च 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया आज से शुरू हो चुकी है, इसलिए देर न करें और जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट (bankofbaroda.in) पर जाकर आवेदन करें। BOB भर्ती 2025: कौन कर सकता है आवेदन? अगर आप इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं, तो आपके पास…
PNB ने घटाई ब्याज दरे : अगर आप घर, कार या पढ़ाई के लिए लोन लेने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है! पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपने ग्राहकों को राहत देते हुए होम, कार और एजुकेशन लोन की ब्याज दरों में 25 बेसिस प्वाइंट तक की कटौती कर दी है। इससे ग्राहकों को कम ब्याज दर पर लोन मिलेगा, जिससे उनके वित्तीय बोझ में कमी आएगी। RBI के फैसले के बाद PNB का बड़ा कदम भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 7 फरवरी को पांच साल बाद रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती की थी,…
