Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: The Janta News
स्ट्रोक या दिल का दौरा एक ऐसी बीमारी है जिसमें ब्रेन के सेल्स को खून मिलना बंद हो जाता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि ब्रेन की ब्लड वेसल्स या तो फट जाती है या फिर ब्लॉक हो जाती है। जब दिमाग को खून नहीं मिलता, तो वह काम करना बंद कर देता है और डैमेज होने लगता है। अगर स्ट्रोक का इलाज समय पर न किया जाए तो मरीज को लकवा भी मार सकता है, बोलने में दिक्कत हो सकती है या याददाश्त पर बहुत बुरा असर पड़ सकता है। हालांकि, ये सबकुछ रातों-रात नहीं होता है। जी हां,…
हिंदू धर्म में मिट्टी का विशेष महत्व है. इसके लिए यहां त्योहारों या शादी-ब्याह में मिट्टी की पूजा का विशेष महत्व है. मिट्टी का महत्व शास्त्रों में भी बताया गया है. ऐसा माना जाता है कि मिट्टी से बनी वस्तुओं का उपयोग करने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है, क्योंकि इसे पांच तत्वों का प्रतीक माना जाता है. हिंदू धर्म में मिट्टी से बनी वस्तुओं को शुद्ध माना जाता है और पूजा में उपयोग किया जाता है. पूजा के लिए अलग-अलग धातु के दीपक का उपयोग किया जाता है. मिट्टी का दीपक शुभ होता है. मिट्टी का दीपक बनाने…
अगर आपने 10 साल पहले आधार कार्ड बनवाया था, तो आपके लिए ये खबर बेहद ही महत्वपूर्ण है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के नए निर्देशों के अनुसार, आधार कार्ड धारकों को पहचान और निवास प्रमाणपत्र जैसे दस्तावेजों को कम से कम एक बार अपडेट कराना अनिवार्य होगा। यह कदम सेंट्रल आइडेंटी डेटा रिपॉजिटरी (CIDR) में दर्ज जानकारी की सटीकता बनाए रखने के लिए उठाया गया है। मंत्रालय द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, आधार कार्ड बनवाने के 10 साल पूरे होने पर संबंधित दस्तावेजों का अपडेट कराने से डेटा की निरंतर सटीकता सुनिश्चित होगी। समय के साथ, पते और अन्य…
CG :- वर्ष 2025 के लिए घोषित अवकाश छ्त्तीसगढ़ के सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर साल 2025 के लिए सामान्य अवकाशों और ऐच्छिक अवकाशों के तिथियों की सूची जारी की है। रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य शासन द्वारा वर्ष 2025 के लिए सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में सामान्य एवं ऐच्छिक अवकाश के तिथियों की घोषणा कर दी गई है। ऐच्छिक अवकाशों की सूची में से शासकीय कर्मी को स्वेच्छानुसार केवल 3 ऐच्छिक अवकाश की पात्रता होगी। बैंकोें की वार्षिक लेखाबंदी 01 अप्रैल सोमवार का अवकाश के केवल बैंकों एवं कोषालयों के लिए घोषित किया गया है। जनवरी 2025 नए साल 2025 में…
ठंड के मौसम में कई लोग जोड़ों के दर्द से परेशान रहते हैं। अगर आप भी इस दर्द से छुटकारा पाने के लिए दवाओं पर निर्भर रहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। जी हां, आप घर पर ही एक औषधीय तेल तैयार कर सकते हैं जो आपके किचन की ही कुछ चीजों से बना होता है। यह तेल न सिर्फ दर्द में राहत देता है बल्कि आपके जोड़ों को हेल्दी भी रखता है। खास बात है कि यह एक सुरक्षित और असरदार तरीका है जिससे आप बिना किसी साइड इफेक्ट के ज्वाइंट पेन से छुटकारा पा सकते…
विटामिन-बी12 शरीर के लिए एक बेहद जरूरी पोषक तत्व है। यह ब्लड सेल्स के निर्माण, नर्वस सिस्टम के स्वास्थ्य और डीएनए सिंथेसिस के लिए जरूरी है। इसकी कमी से थकान, कमजोरी, एनीमिया और नर्वस सिस्टम से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इसके साथ ही, यह भी जान लीजिए कि हमारा शरीर विटामिन-बी12 नहीं बना सकता है। इसलिए इसे खाने के जरिए लेना जरूरी है। कुछ फूड आइटम्स विटामिन-बी12 से भरपूर होती हैं। इनमें से कुछ सब्जियों से सूप बनाया जा सकता है, जो इसकी कमी दूर करने में मदद कर सकते हैं। ब्लड सेल्स बनाने के लिए- विटामिन-बी12 ब्लड सेल्स…
अगर आपने टैक्स बचाने के लिए निवेश किया है और उस पर टैक्स कटौती का लाभ लिया है, तो उसका प्रूफ जल्द अपने ऑफिस के फाइनेंस डिपार्टमेंट में जमा कर दें। अधिकतर कंपनियों ने टैक्स-सेविंग इन्वेस्टमेंट का प्रूफ सबमिट करने के लिए 15 जनवरी तक की डेडलाइन तय की है। आइए जानते हैं कि टैक्स-सेविंग इन्वेस्टमेंट का प्रूफ सबमिट करना क्यों जरूरी है और अगर आपने प्रूफ सबमिट नहीं किया, तो क्या होगा। इनकम टैक्स की पुरानी कर व्यवस्था में आपको कई तरह की टैक्स कटौती का लाभ मिलता है। इसमें आप सेक्शन 80सी के तहत एक दर्जन से अधिक…
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘पुष्पा-2’ की रफ्तार को बॉक्स ऑफिस पर रोकना अब मुश्किल हो चुका है। सुकुमार के निर्देशन में बनी ये फिल्म आने वाली मूवीज के लिए बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ा खतरा बन चुकी है। ऐसा लगा था कि बीतते वक्त के साथ मूवी का क्रेज कम होता जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 28 दिनों में कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी इस फिल्म की कमाई में 1 जनवरी 2025 को काफी उछाल देखने को मिला। इंडिया में धांसू बिजनेस करने वाली पुष्पा 2 वर्ल्डवाइड कहर ढहा रही है। कुछ दिनों पहले फिल्म सिंगल…
केंद्र सरकार ने नए साल पर स्टूडेंट्स के लिए “वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन” (ONOS) स्कीम को लॉन्च किया है। इस योजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल की ओर से नवंबर 2024 में ही मंजूरी दे दी गई थी जिसके बाद अब 1 जनवरी को इसको लॉन्च करके रजिस्ट्रेशन भी शुरू कर दिए गए हैं। यह योजना देशभर के लिए शुरू की गई है ऐसे में देश के हर कोने से छात्र इसका लाभ उठाने के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। इस योजना का मुख्य उद्देश्य पूरे देश में छात्रों और रिसर्चर्स के लिये उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा तक पहुंच को आसान बनाना…
पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने नए साल के पहले दिन PM नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दिलजीत ने PM मोदी को देखते ही उन्हें सैल्यूट किया। PM ने भी सत श्री अकाल कहकर दोसांझ का स्वागत किया। इस दौरान दिलजीत ने जब गुरु नानक पर गाना गाया तब PM मोदी टेबल पर थाप देते नजर आए। उन्होंने दिलजीत की पीठ भी थपथपाई। दोसांझ ने PM मोदी से मुलाकात की कुछ तस्वीरें और वीडियो भी X (पूर्व ट्विटर) पर शेयर कीं। उन्होंने इस मुलाकात को यादगार बताया। दिलजीत के साथ उनकी टीम भी मौजूद रही।
