Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: The Janta News
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (Swine Flu) का कहर जारी है. बिलासपुर जिले में एक और स्वाइन फ्लू से ग्रसित मरीज की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि राजस्व कॉलोनी में रहने वाली 59 वर्षीय महिला की 2 सितंबर को पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी. जिसके बाद महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान मरीज की मौत हो गई. स्वाइन फ्लू से अब तक बिलासपुर में इलाज कराने आए 9 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से 6 मरीज बिलासपुर जिले के हैं और अन्य 3 विभिन्न जिलों के…
कांग्रेस नेता और लोकसभा नेताप्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार (4 सितंबर) को जम्मू-कश्मीर के रामबन में रैली कर जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रचार का आगाज किया। इस दौरान कांग्रेस सांसद ने कश्मीर से मोदी पर कई वार किए। इस दौरान उन्होंने बताया कि मोदी जी के कंधे क्यों झुक गए है? उन्होंने कहा कि पहले नरेंद्र मोदी छाती चौड़ी करके आते थे और अब झुककर चलराहुल गांधी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस लोकसभा चुनाव-2024 में भगवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को सीधा मैसेज दे दिया कि भगवान सिर्फ आम जनता से बात…
विवादास्पद आईएफएस अधिकारी राहुल को राजाजी टाइगर रिजर्व का निदेशक नियुक्त करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड सरकार को जमकर फटकार लगाई है। शीर्ष न्यायालय ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि सीएम कोई राजा है क्या, जिसका हर फैसला सहीं होगा और उसे माना ही जाएहा। न्यायमूर्ति बीआर गवई, पीके मिश्रा और केवी विश्वनाथन की पीठ ने कहा कि सरकार के प्रमुखों से पुराने दिनों के राजा होने की उम्मीद नहीं की जा सकती और हम सामंती युग में नहीं हैं। पीठ ने यह भी सवाल किया कि मुख्यमंत्री को एक…
लखनऊ. उत्तर प्रदेश परिवहन निगम अपने फील्ड कर्मचारियों के लिए सौगात लेकर आया है. परिवहन निगम में कार्य करने वाले बस ड्राइवर्स या अधिकारियों के साथ सम्बद्ध चालको की सेवानिवृत्ति को लेकर अब मसौदा तैयार हो गया है. पहले की तरह ही 60 वर्ष की उम्र पर ड्राइवर्स की सेवानिवृत्ति होगी. लेकिन इच्छुक और मानकों पर उचित चालकों के लिए परिवहन निगम ने अपना नया मापदंड तैयार किया है. उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के अपर प्रबंध निदेशक राम सिंह वर्मा ने लल्लूराम डॉटकॉम से बातचीत में बताया कि परिवहन निगम के अंतर्गत कार्यरत सभी चालको को सेवानिवृत्ति के बाद भी…
मुंबई। सिंगर कुमार सानू ने कोलकाता में मेडिकल कॉलेज की जूनियर डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में टॉलीवुड (कोलकाता फिल्म इण्डस्ट्री) के कलाकारों पर डर की वजह से चुप्पी साधे रखने का आरोप लगाया है. उन्होंने इसके पीछे ममता बनर्जी की दहशत को जिम्मेदार ठहराया है. कुमार सानू ने एक साक्षात्कार में कहा कि टॉलीवुड के कलाकारों ने इस घटना पर कोई रिस्पांस नहीं दिया. उन्होंने कहा कि हम बोलेंगे तो उसके बाद क्या होगा, यह बाद वाला सोच उन्हें खाय जाता है. इनके भीतर कोई मनुष्यता, कोई हिम्मत नहीं है. मैने (घटना के) पहले ही दिन…
बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार के तख्तापलट के बाद हिंदुओं समेत बाकी अप्लसंख्यकों पर अत्याचार हो रहे हैं. बचने के लिए भारत में घुसने की फिराक में हैं. त्रिपुरा में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक बांग्लादेश की 13 साल की हिंदू लड़की कथित तौर पर भारत में घुसने की फिराक में थी. सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन गोलीबारी में वह मारी गई. ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, BSF ने घटना के 45 घंटे बाद मंगलवार देर रात बांग्लादेशी बच्ची के शव को बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) को सौंप दिया. उसकी पहचान 13 साल…
दिल्ली शराब घोटाले के मनी लॉन्ड्रिंग में फंसे दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के लिए आज का दिन शुभ हो सकता है। अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई होनी है। उम्मीद की जा रही है कि मनीष सिसोदिया और के कविता के बाद आज केजरीवाल को भी जमानत मिल जाएगी। बता दें कि ईडी (ED)के मामले में केजरीवाल को पहले ही जमानत मिल चुकी है। हालांकि उस मामले में जमानत मिलने के बाद सीबीआई ने उन्हें जेल से ही गिरफ्तार कर लिया था। आज सीबीआई (CBI) मामले में बड़ी सुनवाई होनी है। बता दें कि…
इस वक्त की बड़ी खबर कनाडा से आई है। कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो को लगा जोर का झटका लगा है। जस्टिन ट्रूडो सरकार समर्थन दे रही खालिस्तान समर्थक पार्टी NDP ने जस्टिन ट्रूडो सरकार से समर्थन वापस ले लिया है। एनडीपी पार्टी ने एक वीडियो में यह घोषणा की है. इसमें बताया कि वह प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के साथ किए गए समझौते को समाप्त कर रहे हैं। एनडीपी के इस फैसले से कनाडा से लेकर पंजाब तक बवाल मच गया है खालिस्तानी समर्थक एनडीपी नेता जगमीत सिंह ने वीडियो में कहा कि जस्टिन ट्रूडो ने बार-बार साबित कर दिया है कि…
बिलासपुर। सुप्रीम कोर्ट ने बीएड डिग्रीधारी प्राइमरी स्कूल शिक्षकों की याचिकाओं को खारिज करते हुए 2 अप्रैल 2024 को हाई कोर्ट के आदेश को बरकरार रखा है, जिसमें शिक्षा विभाग से 42 दिनों के भीतर पुनरीक्षित सूची जारी कर (डीएलएड) डिप्लोमा धारकों को नियुक्तियां देने का आदेश दिया था.राज्य में शिक्षा विभाग ने 2023 में 12489 पदों का विज्ञापन जारी किया था, जिसमें से 6285 पद सहायक शिक्षक के थे. सहायक शिक्षकों की योग्यता को लेकर छत्तीसगढ़ में मामला लंबित था. छत्तीसगढ़ राज्य में सहायक शिक्षकों की पदों पर भी बीएड डिग्रीधारकों को शर्तों के आधार पर नियुक्तियां दे दी…
कोरबा जिले में हाथी का उत्पात जारी है. पाली वन मंडल के धारपखना-घुईचुआ सर्किल क्षेत्र में हाथी के हमले (Elephant Attack) से एक ग्रामीण की मौत हो गई है. यह घटना रात के समय हुई जब हाथी अचानक सड़क पर आ गया और ग्रामीण पर हमला कर दिया. घटना से ग्रामीणों में दहशत है. जानकारी के अनुसार, हाथी पहले कोरबा के जंगलों में सक्रिय था, जहां उसने तीन लोगों की जान ली थी। इसके बाद हाथी जांजगीर के पंतोरा जंगल में डेरा डालने के बाद बिलासपुर जंगल से कोरबा पाली क्षेत्र में पहुंचा. बुधवार रात को धारपखना घुईचुआ सर्किल में…
