Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: The Janta News
Sleep Disorder Alert: रात में बार-बार नींद खुलने की दिक्कत यानी इंसोम्निया एक आम लेकिन परेशान करने वाली नींद से जुड़ी समस्या है. इसमें व्यक्ति को रात में नींद आने में दिक्कत होती है या फिर बार-बार नींद खुल जाती है. कई बार ऐसा भी होता है कि सुबह बहुत जल्दी आंख खुल जाती है और दोबारा नींद नहीं आती. पूरी रात बिस्तर पर बिताने के बाद भी सुबह थकान महसूस होती है. धीरे-धीरे यह समस्या एनर्जी के स्तर को कम कर देती है, मूड पर असर डालती है और कामकाज की क्षमता के साथ-साथ लाइफ की क्वालिटी को भी प्रभावित…
Bilaspur Gunpoint Loot Case: सराफा कारोबारी से लूटपाट, 4 संदिग्ध गिरफ्तार, पुलिस आज शाम करेगी खुलासा
Bilaspur Gunpoint Loot Case: राजकिशोर नगर के सराफा कारोबारी संतोष तिवारी से 17 फरवरी की रात लूटी गई करीब 3.50 करोड़ रुपये की नकदी और जेवरात मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। सूत्रों की जानकारी के अनुसार, चार संदिग्ध आरोपियों को उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र से हिरासत में लिया गया है। बिलासपुर पुलिस की टीम अब इन्हें लेकर लौट रही है। बता दें कि राजकिशोर नगर निवासी संतोष तिवारी की वसंत विहार चौक स्थित महालक्ष्मी ज्वेलरी शॉप है। वे प्रतिदिन की तरह मंगलवार रात करीब 9 बजे दुकान बंद कर बिक्री के लिए रखे…
Holi Special Trains: मार्च का महीना आते ही रंगों के त्योहार होली की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। इस साल भी होली को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। खासकर वे लोग जो रोज़गार या पढ़ाई के सिलसिले में अपने घर से दूर रहते हैं, वे इस होली पर अपने परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए घर लौटना चाहते हैं, लेकिन कई बार रेलवे स्टेशनों में भारी भीड़ की वजह से यात्रियों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यात्रियों की इसी परेशानी को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने होली स्पेशल ट्रेनों को…
Raipur D.Ed Candidates Protest : रायपुर के तूता धरना स्थल पर सहायक शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर 57 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे डीएड अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज होते जा रहा है. अभ्यर्थियों ने बुधवार को अपनी मांगों को लेकर अंगारों पर चलकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान अभ्यर्थियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई, जिसमें 4 अभ्यर्थी घायल हो गए. स्थिति तनावपूर्ण को कंट्रोल करने पुलिस ने वॉटर कैनन का प्रयोग किया, जिससे कुछ अभ्यर्थी घायल हुए हैं. प्रदर्शन के बाद बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को पकड़कर सेंट्रल जेल लाया गया है. जानकारी के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान डीएड अभ्यर्थियों और पुलिसकर्मियों…
SDM beaten and death case: बलरामपुर जिले के कोरंधा थाना अंतर्गत झारखंड सीमा से लगे हंसपुर क्षेत्र में अवैध बाक्साइट खनन का आरोप लगाकर एसडीएम व उनके साथ रहे अन्य 3 लोगों द्वारा की गई मारपीट से ग्रामीण की मौत का मामला अभी शांत नहीं हुआ है। क्षेत्र में अभी भी तनाव की स्थिति है। वहीं मुख्य आरोपी एसडीएम करुण कुमार डहरिया को रामानुजगंज उपजेल से अंबिकापुर सेंट्रल जेल में शिफ्ट कर दिया गया है, जबकि शेष आरोपी रामानुजगंज जेल में हैं। वहीं शासन स्तर पर मामले की जांच के बाद आरोप सिद्ध होने पर एसडीएम को निलंबित कर दिया गया…
CG Weather News : छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों तक मौसम के मिजाज में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के अनुसार प्रदेश में अगले 7 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है, जबकि अधिकतम तापमान भी अगले 5 दिनों तक लगभग स्थिर बना रहेगा। मौसम सारांश के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। इस अवधि में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश…
CGPSC Exam: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 का आयोजन 22 फरवरी 2026 को रायपुर जिले के 48 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक एवं द्वितीय पाली दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक होगी। परीक्षा से संबंधित गोपनीय सामग्री का वितरण जिला कोषालय, कलेक्टर परिसर रायपुर से सुबह 7 बजे एवं दोपहर 12 बजे किया जाएगा। गोपनीय परीक्षा सामग्री के सुरक्षित परिवहन हेतु संबंधित अधिकारियों को उनके नाम के समक्ष दर्शित परीक्षा केंद्रों के लिए परिवहन अधिकारी/उड़नदस्ता अधिकारी नियुक्त किया गया…
Historysheeter Rohit Tomar : राजधानी रायपुर के चर्चित हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर को कोतवाली पुलिस ने फिर से गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी 2019 के एक पुराने मामले में कोर्ट से जारी स्थायी वारंट के आधार पर की गई है। गिरफ्तार होने के बाद रोहित तोमर को जेल भेजा गया है। रोहित तोमर और उनके भाई वीरेंद्र तोमर पर राजधानी में मारपीट, वसूली, दुष्कर्म और हत्या जैसे करीब दो दर्जन गंभीर अपराध दर्ज हैं। 2013 के हत्या के मामले में दोनों भाइयों की हाईकोर्ट में रिव्यू पिटीशन खारिज हो चुकी है। इसके अलावा, लगातार मिल रही सूदखोरी की शिकायतों के मद्देनजर रायपुर…
Naxal Surrender : छत्तीसगढ़ में मार्च महीने से पहले नक्सल विरोधी अभियान तेज हो गए हैं. बड़ी संख्या में नक्सली भी संगठन छोड़कर मुख्यधारा में लौट रहे हैं. सुकमा जिले में मंगलवार को जवानों को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली. 22 माओवादियों ने पुलिस अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है, जिसमें 21 पुरुष और 1 महिला शामिल हैं. पुलिस अधिकारी ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली जगरगुण्डा, पेद्दाबोडकेल और मोरपल्ली जैसे इलाके में सक्रिय है. इस सफलता में डीआरजी सुकमा, जिला बल सुकमा, रेंज फिल्ड टीम (आरएफटी) जगदलपुर और सीआरपीएफ 02, 74, 111, 223, 227 और कोबरा 201 वाहिनी के आसूचना शाखा की विशेष भूमिका रही…
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कोरिया प्रवास के दौरान पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा बैकुंठपुर स्थित प्रसिद्ध झुमका पर्यटन स्थल में निर्मित ओपन थिएटर का लोकार्पण किया. इस अवसर पर उन्होंने झुमका जलाशय में बोटिंग करते हुए क्षेत्र के मनोहारी प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया तथा यहां विकसित की गई पर्यटन सुविधाओं का अवलोकन किया. मुख्यमंत्री साय ने झुमका जलाशय में शिकारा पर सवार होकर नौका विहार किया. चारों ओर हरियाली, शांत जलराशि और कमल के फूलों से सजा यह रमणीय स्थल अब एक आकर्षक पिकनिक स्पॉट के रूप में उभर रहा है. मुख्यमंत्री ने यहां बोटिंग, वाटर…
