Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: The Janta News
AI कई पुराने कामों की जगह ले चुका है और आगे और बड़े बदलाव आने वाले हैं ऐसे माहौल में हर छात्र यही सोच रहा है कि किस स्किल की वैल्यू रहेगी और क्या कॉलेज जाना अब भी जरूरी है? इसी पर दुनिया के सबसे चर्चित उद्यमी एलन मस्क ने अपनी राय रखी और खुलकर बताया कि भविष्य में सीखने और काम करने का तरीका कैसा होगा.इसी पर दुनिया के सबसे चर्चित उद्यमी एलन मस्क ने अपनी राय रखी और खुलकर बताया कि भविष्य में सीखने और काम करने का तरीका कैसा होगा टेक्नोलॉजी और एआई तेजी से बदल रहे…
Google ने एक बार फिर ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर कड़ा अलर्ट जारी किया है जिसमें खास तौर पर उन फ्री VPN ऐप्स के बारे में चेतावनी दी गई है जो दिखने में भले असली लगते हों, लेकिन पर्दे के पीछे आपके फोन में खतरनाक मैलवेयर डाल सकते हैं. गूगल के साथ-साथ अमेरिका की साइबर सुरक्षा एजेंसी CISA ने भी लोगों को आगाह किया है कि ऐसे VPN ऐप्स आपकी निजी जानकारी चुराकर आपके बैंक अकाउंट तक साफ कर सकते हैं. कई बार ये ऐप्स नामी VPN कंपनियों के नाम का इस्तेमाल करके लोगों को धोखा देते हैं या आकर्षक विज्ञापनों…
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज भारत दौरे पर हैं। भारत और रूस के बीच लंबे समय से अच्छी दोस्ती रही है और यहां बॉलीवुड फिल्मों का भी जलवा देखने को मिला है। बॉलीवुड की दर्जनों फिल्मों ने रूस में अच्छी कमाई की है और हीरो को स्टारडम मिला है। लेकिन एक ऐसा भी बॉलीवुड स्टार है जिसकी दीवानगी रूस में साफ देखने को मिली थी। इतना ही नहीं इस बॉलीवुड सुपरस्टार की वजह से रूस के प्रधानमंत्री को अपनी रैली कैंसिल करनी पड़ी थी। ये स्टार कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के डिस्को डांसर मिथुन चक्रवर्ती हैं। रूस में…
चक्रवात से बुरी तरह प्रभावित श्रीलंका की सहायता के लिए भारत ने एक बार फिर ‘पड़ोसी पहले’ की नीति को सार्थक करते हुए महत्वपूर्ण राहत सामग्री भेजी है। भारतीय नौसेना और विदेश मंत्रालय के संयुक्त प्रयासों के तहत सचल पुल प्रणाली (Mobile Bridge Systems) और अत्याधुनिक जलशोधन इकाइयां श्रीलंका रवाना की गई हैं, ताकि राहत और पुनर्वास कार्यों में तेजी लाई जा सके। रिपोर्टों के अनुसार, चक्रवात से श्रीलंका के कई तटीय और ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क पूरी तरह बाधित हो गया था। इसके चलते राहत दलों को प्रभावित इलाकों तक पहुंचने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़…
अमेरिका द्वारा वीजा नियमों को कड़ा किए जाने के विषय पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने स्पष्ट किया कि वीजा जारी करना किसी भी सरकार का संप्रभु अधिकार होता है और हर देश अपनी नीतियों एवं सुरक्षा मानकों के अनुसार ऐसे निर्णय लेता है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय यात्राएं बढ़ने, सुरक्षा चुनौतियों में बदलाव और आव्रजन से जुड़े मामलों को देखते हुए विभिन्न देश समय-समय पर अपनी वीजा नीतियों में संशोधन करते रहते हैं। जयशंकर ने बताया कि भारत सरकार इस मुद्दे पर अमेरिकी प्रशासन के साथ लगातार संवाद बनाए हुए है, ताकि भारतीय नागरिकों और पेशेवरों को किसी प्रकार…
फिल्म और ओटीटी दुनिया में अपनी दमदार अदायगी के लिए मशहूर अभिनेता जयदीप अहलावत ने खुलासा किया है कि उनका पहला सपना अभिनय नहीं, बल्कि भारतीय सेना में शामिल होना था। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि बचपन से ही वे फौजी जिंदगी से बेहद प्रभावित थे और देश की सेवा करने की इच्छा रखते थे। जयदीप ने बताया कि उनकी पढ़ाई भी इसी दिशा में केंद्रित थी और उन्होंने सेना में भर्ती होने की तैयारी की थी। हालांकि बाद में परिस्थितियों और समय के बदलाव के साथ उनका झुकाव अभिनय की ओर हुआ, जिसने उन्हें फिल्मों और वेब…
सर्दियों के शुरू होते ही लोगों को अक्सर बाहर का खाना खाने का मन करने लगता है, जिसमें नमकीन पकवान जैसे मठरी, चिप्स, समोसे, गर्म गर्म पकोड़े आदि तला-भुना और नमकीन चीजें शामिल हैं. अगर आप भी ज्यादातर दुकानों और होटलों का खाना खाते हैं तो यह आपकी सेहत के लिए काफी नुकसानदायक साबित हो सकता है, जिससे आपको कई बीमारियां होने का खतरा रहता है. आज के समय में लोग स्ट्रीट फूड की तरह-तरह के खाने के बहुत शौकीन हो रहे हैं, जिसमें अक्सर नमकीन और तला हुआ खाना होता है जो आपकी हार्ट हेल्थ और किडनी पर गंभीर…
रायपुर : छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने मंत्रालय में ई-गजट ऑनलाईन पोर्टल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की सचिव रीना बाबासाहेब कंगाले उपस्थित थीं। ई-गजट ऑनलाईन पोर्टल के माध्यम से अब शासन के सभी विभाग और जिला कलेक्टरों द्वारा जारी आदेश, अधिसूचनाएँ, अध्यादेश एवं अन्य प्रकाशन सामग्री सीधे ऑनलाईन पाण्डुलिपि रूप में संचालक, मुद्रण और लेखन सामग्री विभाग को भेजी जाएगी, जहाँ से शासकीय मुद्रणालय इसे ई-गजट के रूप में ऑनलाइन प्रकाशित करेगा। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा विकसित इस नई प्रणाली के तहत राजपत्र प्रकाशन की संपूर्ण प्रक्रिया अब डिजिटल…
भारत के सबसे प्रमुख रक्षा अनुसंधान DRDO (रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन) का हिस्सा बनने का सुनहरा मौका है. दरअसल DRDO ने CEPTAM 11 Recruitment 2025 के लिए एक नोटिस जारी किया है, जिसमें सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट-B (STA-B) और टेक्नीशियन-A (TECH-A) के पदों के लिए 764 वैकेंसी मौजूद हैं, जिसके ऑनलाइन आवेदन 9 दिसंबर 2025 से शुरू हो रहे हैं. कुल कितने पदों पर भर्ती है? DRDO ने कुल 764 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन निकाला है, जिसमें टेक्नीशियन-A (TECH-A) के लिए 203 पद और टेक्निकल असिस्टेंट-B (STA-B) के लिए 561 पद शामिल हैं. ध्यान देने वाली बात है…
टॉलीवुड स्टार नंदमुरी बालकृष्ण की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘अखंडा 2’ की रिलीज अब फिलहाल स्थगित कर दी गई है। फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पोस्ट शेयर करते हुए इस फैसले की जानकारी दी और दर्शकों से क्षमा मांगी। पोस्ट में मेकर्स ने बताया कि फिल्म की रिलीज टालने का फैसला तकनीकी कारणों और पोस्ट‑प्रोडक्शन कार्यों में देरी के कारण लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिल्म को दर्शकों तक एक बेहतरीन अनुभव देने के लिए अतिरिक्त समय की आवश्यकता थी। फिल्म के फैंस के लिए यह खबर थोड़ी निराशाजनक है, लेकिन मेकर्स ने भरोसा दिलाया कि नई…

