Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Passport Price HIke: 1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना पड़ेगा महंगा, छत्तीसगढ़ में लागू होंगी नई फीस दरें

June 30, 2026

कोलियारी में अतिक्रमण हटाने पर बवाल, 50 से ज्यादा घरों को नोटिस, ग्रामीणों ने राजस्व टीम को घेरा

June 30, 2026

CG Crime News: शराब पार्टी के दौरान खूनी विवाद, युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या से सनसनी

June 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Tuesday, June 30
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Business
Business

स्विगी के आईपीओ में पैसे लगाए या नह जानिए क्या है एक्सपर्ट की राय

The Janta NewsBy The Janta NewsNovember 5, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

ऑनलाइन फूड डिलीवर करने वाली स्विगी  का आईपीओ बुधवार यानी 6 नवंबर 2024 को खुलेगा। इसे 8 नवंबर 2024 तक सब्सक्राइब किया जा सकेगा। आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 371 से 390 रुपये प्रति शेयर है। इसकी लिस्टिंग 13 नवंबर को होगी। आइए जानते हैं कि इसका आईपीओ कितना बड़ा है और इसे ग्रे मार्केट में कैसा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म स्विगी का आईपीओ बुधवार को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। कंपनी 11.3 अरब डॉलर यानी लगभग 95,000 करोड़ रुपये के मूल्यांकन पर पैसे जुटाने वाली है। स्विगी आईपीओ से 11,327 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य बना रही है। इसमें 4,499 करोड़ रुपये की फ्रेश इक्विटी और 6,828 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल होगा।

स्विगी ने आईपीओ के लिए 371 रुपये से 390 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। इस आईपीओ में निवेशक 6 नवंबर से 8 नवंबर तक पैसे लगा सकेंगे। शेयरों का अलॉटमेंट 11 नवंबर होगा। वहीं, एनएसई और बीएसई पर इसकी लिस्टिंग 13 नवंबर को हो सकती है।

स्विगी के आईपीओ को ग्रे मार्केट में काफी सुस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। इसका जीएमपी फिलहाल 20 रुपये है, जो मामूली लिस्टिंग गेन का संकेत दे रहा है। ग्रे मार्केट एक अन-लिस्टेड मार्केट है। यहां पर आईपीओ की लिस्टिंग से पहले शेयरों की खरीद-बिक्री होती है। हालांकि, यहां भाव लगातार बदलते रहते हैं।

ब्रोकरेज हाउस एसबीआई सिक्योरिटीज ने स्विगी के आईपीओ को लॉन्ग टर्म के लिए सब्सक्राइब करने की सलाह दी है। उसने स्विगी के कुछ पॉजिटिव फैक्टर बताए हैं। मसलन, हाई-फ्रीक्वेंसी हाइपरलोकल कॉमर्स सेगमेंट में कंपनी लीडर्स में शामिल है। हालांकि, आदित्‍य बिरला कैपिटल ने स्विगी के आईपीओ से दूरी बनाने की सलाह दी है। उसने कड़ी प्रतिस्पर्धा और वैल्यूएशन घटाने जैसे नेगेटिव फैक्टर गिनाए हैं।

वैल्यूएशन के बारे में बात करते हुए स्विगी फूड मार्केटप्लेस के सीईओ रोहित कपूर ने कहा, “हमें लगता है कि हमने इसकी सही कीमत तय की है और हम अगले कुछ दिनों का इंतजार कर रहे हैं।” स्विगी का मूल्यांकन ऊपरी मूल्य बैंड पर लगभग 11.3 बिलियन डॉलर (लगभग 95,000 करोड़ रुपये) आंका गया है। जुलाई 2021 में लिस्ट हुई प्रतिद्वंद्वी जोमैटो का बाजार मूल्यांकन 2.13 लाख करोड़ रुपये है।

स्विगी के मूल्यांकन में कटौती के बारे में मीडिया रिपोर्टों के बारे में पूछे जाने पर कपूर ने स्पष्ट किया कि मूल्यांकन में कोई कमी नहीं की गई है। उन्होंने पीटीआई को दिए इंटरव्यू में कहा कि कंपनी का वास्तविक मूल्य तब निर्धारित होता है जब वास्तव में लेनदेन होता है। कपूर ने कहा, “यह सब मीडिया में मूल्य के बारे में अटकलें हैं। इसलिए मामले का तथ्य यह है कि मूल्य में न तो वृद्धि हुई है और न ही कमी आई है। मूल्य ठीक वहीं है, जहां इसे होना चाहिए।’

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

पश्चिम एशिया संकट पर RBI गवर्नर का बयान—भारत ने बढ़ाया घरेलू तेल और गैस उत्पादन

April 21, 2026

अमेरिका में टैरिफ रिफंड शुरू—वॉलमार्ट को मिल सकते हैं 10 बिलियन डॉलर, अन्य कंपनियों पर भी नजर

April 21, 2026

कौन हैं जॉन टर्नस? टिम कुक के बाद Apple की कमान संभालने की चर्चाओं के बीच बढ़ी दिलचस्पी

April 21, 2026

रेनबो फिंगर्स वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा ग्राम बरौदा के आंगनबाड़ी क्रमांक 1 में सफल दान वितरण कार्यक्रम संपन्न

April 21, 2026

पड़ोसी देशों में महंगा पेट्रोल, भारत में कीमतें स्थिर—जानें आज के ताजा भाव और तुलना

April 20, 2026

SCOBSA Conclave 2026: दिल्ली में जुटे वैश्विक दिग्गज, आर्थिक नेतृत्व की राह पर भारत

April 20, 2026
Editors Picks

Passport Price HIke: 1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना पड़ेगा महंगा, छत्तीसगढ़ में लागू होंगी नई फीस दरें

June 30, 2026

कोलियारी में अतिक्रमण हटाने पर बवाल, 50 से ज्यादा घरों को नोटिस, ग्रामीणों ने राजस्व टीम को घेरा

June 30, 2026

CG Crime News: शराब पार्टी के दौरान खूनी विवाद, युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या से सनसनी

June 30, 2026

Nagpur Factory Blast: नागपुर ब्लास्ट केस में बड़ा एक्शन… रायपुर पहुंची पुलिस, SBL एनर्जी के CEO और निदेशक की तलाश तेज

June 30, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

Passport Price HIke: 1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना पड़ेगा महंगा, छत्तीसगढ़ में लागू होंगी नई फीस दरें

June 30, 2026

कोलियारी में अतिक्रमण हटाने पर बवाल, 50 से ज्यादा घरों को नोटिस, ग्रामीणों ने राजस्व टीम को घेरा

June 30, 2026

CG Crime News: शराब पार्टी के दौरान खूनी विवाद, युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या से सनसनी

June 30, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.