Maturity : बच्चों को सही दिशा में पालना हर मां-बाप के लिए बेहद जरूरी है। यदि आप उन्हें सही समय पर सही शिक्षा नहीं देते, तो वे भविष्य में हीन भावना का शिकार हो सकते हैं। इसलिए, 5 साल की उम्र से बच्चों को बेहतरीन हुनर सिखाना महत्वपूर्ण है, ताकि 15 साल की उम्र तक वे जिम्मेदार और परिपक्व इंसान बन सकें। इस दिशा में अभिभावकों को सही तरीके से मार्गदर्शन देने की आवश्यकता है।
1. कम्यूनिकेशन स्किल्स : बच्चों को कम्यूनिकेशन स्किल सिखाने पर बहुत जोर देना चाहिए। क्योंकि यह स्किल सीखना बहुत महत्वपूर्ण है। आप उन्हें सिखाएं कि कैसे स्पष्ट और आत्मविश्वास से बात करनी है। बच्चों में बात करते हुए स्पष्टता और आत्मविश्वास आना बहुत जरूरी है।
2. समस्या समाधान: बच्चों को समस्या समाधान कौशल सिखाना भी बहुत महत्वपूर्ण है। उन्हें सिखाएं कि कैसे समस्याओं का विश्लेषण करना है और उनका समाधान करना है। कई बार बच्चे अपनी परेशानी से घबराने लगते हैं। आप उन्हें परेशानियों का सॉल्यूशन निकालने का तरीका बताएं। जिससे उनमें फैसले लेने की कैपासिटी डेवलप हो।
3. सिखाएं टीम वर्क: बच्चों को टीम वर्क कौशल सिखाना तो बहुत ही जरूरी है। उन्हें सिखाएं कि कैसे टीम में काम करना है और दूसरों के साथ सहयोग करना है। अगर आपके बच्चे में बचपन से ही टीम वर्क में काम करने की कला आ गई तो यह उसके लिए बहुत बेहतरीन कला साबित होगी।
4. लीडरशिप क्वलिटी : बच्चों को नेतृत्व कौशल के बारे में बताएं। उन्हें बताएं कि लीड कैसे करना है। सबको साथ कैसे लेकर चलना है। उन्हें सिखाएं कि कैसे अपने छोटे भाई का ख्याल रखना है और उनका नेतृत्व करना है और उन्हें प्रेरित करना है।
5. टाइम मैनेजमेंट : टाइम मैनेजमेंट बच्चों को बताएं। उन्हें बताएं कि हर काम समय पर करना है और फैसला समय पर लेना है। जो चीजें टाइम पर न की जाएं वह बाद में करने के बाद लाभ नहीं देतीं। उनका पढ़ाई और खेल का टाइम टेबल बनाएं। इससे उनके अंदर टाइम मैनेजमेंट की कला पैदा होगी।