29.1 C
Raipur
Friday, February 13, 2026
- Advertisement -

Karwa Chauth Sargi Time 2024: करवा चौथ के दिन इस मुहूर्त में करें सरगी का सेवन, अखंड सौभाग्य की होगी प्राप्ति

Must read

नई दिल्ली। हिंदू पंचांग अनुसार, करवा चौथ (Karwa Chauth 2024) का पर्व कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर मनाया जाता है। इस त्योहार का सुहागिन महिलाओं और अविवाहित लड़कियों को बेसब्री से इंतजार रहता है। इस व्रत को निर्जला किया जाता है। रात को चंद्र दर्शन करने के बाद व्रत का पारण किया जाता है। इस व्रत की शुरुआत सुबह सरगी के सेवन से होती है। व्रत में सरगी का विशेष महत्व है। आइए इस लेख में हम आपको बताएंगे कि सरगी में किन चीजों को शामिल करना चाहिए और साथ ही जानेंगे कि इसके सेवन के शुभ मुहूर्त के बारे में।

- Advertisement -

करवा चौथ की सरगी में फलों को शामिल करना चाहिए। जैसे- सेब, केला, अंगूर, पपीता आदि। इसके अलावा सूखे मेवे, हलवा, मिठाई, दूध और दही समेत आदि चीजों को शामिल किया जा सकता है। इस बार करवा चौथ का व्रत 20 अक्टूबर को किया जाएगा। इस दिन सूर्योदय से पहले सरगी खाने का विधान है। इस दिन सूर्योदय से 02 घंटे पहले सरगी का सेवन कर लें। 20 अक्टूबर को सूर्योदय सुबह 06 बजकर 25 मिनट पर होगा। ऐसे में करवा चौथ के दिन सुबह 04 बजकर 25 मिनट तक सरगी का सेवन कर लें।

 

More articles

Latest article