19.1 C
Raipur
Thursday, December 11, 2025

उत्तराखंड में लैंडस्लाइड, 5 तीर्थयात्रियों की मौत, 3 लोग मध्य प्रदेश के; 25 राज्यों में बारिश का अलर्ट

Must read

उत्तराखंड में केदारनाथ जाने वाले रास्ते पर सोमवार देर रात लैंडस्लाइड हुई। मलबे में दबकर 5 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हैं।  ने मंगलवार सुबह मलबे से शव निकाले।

हादसा सोनप्रयाग से आधा किलोमीटर आगे गौरीकुंड के पास केदारनाथ पैदल मार्ग पर हुआ। मरने वालों में एक तीर्थयात्री नेपाल का, 3 मध्य प्रदेश और 1 गुजरात का है।

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान धार मध्यप्रदेश के गोपाल (50), दुर्गाबाई खापर (50), समनबाई (50), गुजरात के सूरत निवासी भारत भाई निरालाल (52) और नेपाल के धनवा निवासी तितली देवी मंडल (70) के तौर पर हुई है।

SDRF की टीम ने मंगलवार सुबह मलबे में फंसे लोगों को निकाला।
 की टीम ने मंगलवार सुबह मलबे में फंसे लोगों को निकाला।

 मौसम विभाग ने मंगलवार (10 सितंबर) को राजस्थान, उत्तर प्रदेश सहित 25 राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। इनमें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में रेड अलर्ट है। यानी यहां दिनभर बहुत ज्यादा बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

मध्य प्रदेश में बीते 2 दिन में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 12 लोगों की मौत हुई है। विदिशा के बेतवा नदी में सोमवार को ​​​​​​5 लोग डूब गए। सीहोर में दिगंबर वाटरफॉल पर पिकनिक मनाने आए एक डॉक्टर की डूबकर मौत हो गई।

छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर में सोमवार रात से लगातार बारिश हो रही है। धमतरी में मुरुम सिल्ली बांध पूरा भर चुका है। बांध के 3 गेट खोले गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान बिजली गिरने से 2 लोगों की मौत हुई है। दुर्ग में एक युवक नाले में बह गया।

राजस्थान के पुष्कर स्थित लेक में पानी भरने से रिहायशी इलाके डूब गए हैं। सड़कों पर 2-3 फीट तक पानी भर गया है। फॉयसागर झील की दीवार में दरार आ गई है। पिछले दो महीने के दौरान मानसून सीजन में राज्य के 340 बांध ओवरफ्लो हो चुके हैं।

  • मौसम विभाग ने 11 सितंबर को राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, महाराष्ट्र, झारखंड, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, बिहार, ओडिशा, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कर्नाटक में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article