Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

CG Crime: 1 करोड़ से ज्यादा का गांजा जब्त, फर्जी नंबर प्लेट वाली कार से तस्करी; 3 आरोपी गिरफ्तार

July 28, 2026

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा डिजिटल कदम: सेवा सेतु पोर्टल के सभी प्रमाण-पत्र QR Code से होंगे सत्यापित

July 28, 2026

रायपुर मेकाहारा अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लगी आग, धुआं फैलते ही मचा हड़कंप, दमकल ने संभाला मोर्चा

July 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Wednesday, July 29
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Blog
Blog

बंद होने जा रहा है पॉपुलर वीडियो कॉलिंग प्लेटफॉर्म Skype, माइक्रोसॉफ्ट Teams में ऐसे करें स्विच

The Janta NewsBy The Janta NewsMarch 1, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 27
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

2000 की शुरुआत में सुर्खियां बटोरने वाला वीडियो कॉलिंग प्लेटफॉर्म- Skype, अब आखिरकार बंद होने जा रहा है। हालांकि ये सर्विस अब उतनी पॉपुलर नहीं रही जितनी पहले थी। माइक्रोसॉफ्ट का दावा है कि अपने दोस्तों, परिवार और सहकर्मियों से कनेक्ट रहने के लिए 36 मिलियन से ज्यादा लोग रोजाना Skype यूज करते थे। एक ब्लॉग पोस्ट में, माइक्रोसॉफ्ट ने कंफर्म किया कि Skype 5 मई, 2025 को बंद हो जाएगा। टेक जायंट धीरे-धीरे स्काइप के फीचर्स को फेज आउट कर रहा है। पिछले साल दिसंबर में, कंपनी ने स्काइप नंबर्स के लिए क्रेडिट्स बेचना बंद कर दिया था, जो यूजर्स को किसी भी लोकेशन में किसी को भी कॉल करने की सुविधा देता था।

2003 में पहली बार लॉन्च हुआ स्काइप, वॉयस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल (VOIP) प्लेटफॉर्म्स में से एक सबसे पॉपुलर नाम बनकर उभरा था। 2011 में माइक्रोसॉफ्ट ने इसे 8.5 बिलियन डॉलर में खरीद लिया था। इसके बाद, टेक जायंट ने स्काइप को कई बार रीडिजाइन किया ताकि ये iMessage को टक्कर दे सके और इसे अपने इन-हाउस प्रोडक्ट्स जैसे Windows, अब बंद हो चुके Windows फोन्स, और Xbox के साथ इंटीग्रेट करने की कोशिश की।

अधिग्रहण के बाद से, माइक्रोसॉफ्ट ने एक्सपेरिमेंट करके और स्काइप क्लिप्स जैसे नए फीचर्स जारी करके और पिछले साल कोपायल इंटीग्रेट करके इसे रिवाइव करने की कोशिश की। लेकिन COVID-19 महामारी के दौरान सर्विस को पॉपुलर करने में नाकाम रहने के बाद, यह प्लेटफॉर्म काफी हद तक नेगलेक्टेड रहा। हालांकि, माइक्रोसॉफ्ट ने स्काइप का इस्तेमाल Teams को बनाने में किया, जो इसका नया सर्विस है और एंटरप्राइजेस के लिए कम्युनिकेशन को आसान बनाने के लिए डिजाइन किया गया है।

स्काइप से माइक्रोसॉफ्ट Teams पर कैसे स्विच करें?

माइक्रोसॉफ्ट का कहना है कि ‘आने वाले दिनों में, हम स्काइप यूजर्स को उनके स्काइप क्रेडेंशियल्स का यूज करके किसी भी सपोर्टेड डिवाइस पर Teams (फ्री) में साइन इन करने की सुविधा रोल आउट करेंगे।’ जब यूजर्स अपने स्काइप अकाउंट से Teams में लॉग इन करेंगे, तो चैट्स और कॉन्टैक्ट्स ऑटोमैटिकली ऐप में माइग्रेट हो जाएँगे, जिससे यूजर्स वहीं से शुरू कर सकें जहां उन्होंने छोड़ा था।

इस बीच, माइक्रोसॉफ्ट का कहना है कि Teams यूजर्स स्काइप यूजर्स के साथ कॉल और चैट कर सकेंगे, और स्काइप यूजर्स भी ऐसा ही कर सकेंगे। अगर आप Teams में माइग्रेट करने में इंटरेस्टेड नहीं हैं, तो माइक्रोसॉफ्ट यूजर्स को उनकी चैट्स, कॉन्टैक्ट्स और कॉल हिस्ट्री एक्सपोर्ट करने की सुविधा देगा। अगर आप Teams पर स्विच करना चाहते हैं, तो बस अपने डिवाइस पर ऐप डाउनलोड करें और अपने स्काइप क्रेडेंशियल्स से लॉगिन करें। अब आप ऐप में अपने सभी कॉन्टैक्ट्स और चैट्स देख सकेंगे। साथ ही माइक्रोसॉफ्ट का कहना है कि मौजूदा स्काइप सब्सक्राइबर्स अपने स्काइप क्रेडिट्स और सब्सक्रिप्शन्स को अगले रिन्यूअल पीरियड तक यूज कर सकेंगे, जबकि पेड यूजर्स के लिए स्काइप डायल पैड स्काइप वेब पोर्टल और Teams ऐप के भीतर उपलब्ध रहेगा।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

19 दिन बाद फिर मैदान में उतरेगी टीम इंडिया, जानिए कब और किससे होगा अगला मुकाबला

July 27, 2026

Class 9 NCERT New Books: छत्तीसगढ़ समेत देशभर में नई पाठ्यपुस्तकों से होगी पढ़ाई, टीचर्स की शुरू हुई ट्रेनिंग

July 22, 2026

IND vs ZIM T20 का सही टाइम नोट कर लीजिए! शाम 7 या 7:30 नहीं, इस वक्त शुरू होगा मुकाबला

July 21, 2026

Cough Syrup New Rule: अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगा कफ सिरप, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया नया नियम

June 16, 2026

Electricity Price Hike in CG: बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका… छत्तीसगढ़ में 6.23% बढ़ी बिजली दरें, जेब पर बढ़ेगा बोझ

June 16, 2026

CG Patwari Arrested: ACB का बड़ा एक्शन,15 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

May 25, 2026
Editors Picks

CG Crime: 1 करोड़ से ज्यादा का गांजा जब्त, फर्जी नंबर प्लेट वाली कार से तस्करी; 3 आरोपी गिरफ्तार

July 28, 2026

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा डिजिटल कदम: सेवा सेतु पोर्टल के सभी प्रमाण-पत्र QR Code से होंगे सत्यापित

July 28, 2026

रायपुर मेकाहारा अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लगी आग, धुआं फैलते ही मचा हड़कंप, दमकल ने संभाला मोर्चा

July 28, 2026

NEET Protest Case: जंतर-मंतर हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बिना आपराधिक रिकॉर्ड वाले सभी छात्रों की तत्काल रिहाई का आदेश

July 28, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

CG Crime: 1 करोड़ से ज्यादा का गांजा जब्त, फर्जी नंबर प्लेट वाली कार से तस्करी; 3 आरोपी गिरफ्तार

July 28, 2026

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा डिजिटल कदम: सेवा सेतु पोर्टल के सभी प्रमाण-पत्र QR Code से होंगे सत्यापित

July 28, 2026

रायपुर मेकाहारा अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लगी आग, धुआं फैलते ही मचा हड़कंप, दमकल ने संभाला मोर्चा

July 28, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.