Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Harmanpreet Kaur quits captaincy: हरमनप्रीत कौर का बड़ा फैसला, सभी फॉर्मेट की कप्तानी से दिया इस्तीफा, बोलीं- चुकानी पड़ी निजी कीमत

October 6, 2026

“मैं शहीद होकर मरना चाहता था”, FlyDubai के को-पायलट का बड़ा खुलासा, बताया क्या था पूरा प्लान

October 6, 2026

CG News: जंगल में छिपा था नक्सलियों के हथियारों का जखीरा, जवानों ने AK-47 से BGL शेल तक किया बरामद

October 6, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Wednesday, October 7
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Health & Fitness
Health & Fitness

लंबे-घने और लहराते बालों के लिए जरूरी है कंघी की सही सफाई, यहां जानें इसके कुछ Cleaning Tips

The Janta NewsBy The Janta NewsMarch 18, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 22
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

लंबे, सेहतमंद, लहराते बाल भला किसे पसंद नहीं। जिन बालों की खूबसूरती के लिए हम इतनी मेहनत करते हैं, उन्हें संवारने वाले टूल्स को हम कैसे भूल सकते हैं। जी हां, यहां बात किसी भारी-भरकम मशीनों की नहीं, बल्कि मामूली-सी कंघी की हो रही है। ये मामूली-सी कंघी हमारे बालों के लिए बेहद ही खास है, तो आइए इन्हें संवारने का भी कुछ गुर सीख लें।

आखिर क्यों जरूरी है हेयरब्रश या कंघी को साफ रखना

हेयरब्रश या कंघी की सतह पर बालों का नजर आना तो आम है, लेकिन इन पर समय के साथ धूल-मिट्टी, डैड स्किन और तेल की परत भी चढ़ती जाती है। ऐसे में कंघी को साफ किए बिना अपने बालों को हेल्दी और शाइनी रख पाना तो मुश्किल ही है।

जब नजर आने लगे गंदगी

वैसे तो हेयरब्रशेज को साफ करने का कोई तय नियम नहीं है, लेकिन जब इसकी सतह पर गंदगी नजर आने लगे, तो समझ लें कि इसकी सफाई का वक्त हो गया है। सामान्यतौर पर हर इंसान के 50-100 बाल हर दिन झड़ते हैं और वे सभी कंघी पर इकट्ठा रहते हैं। ऐसे में हर दिन ही अपनी कंघी से बालों को हटाने का नियम जरूर बना लें। अगर आप ज्यादा हेयर स्टाइलिंग प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं, तो फिर हेयरब्रश की सफाई बार-बार करना जरूरी हो जाता है।

कुछ हफ्तों में एक बार

वैसे तो हर बार कंघी करने के बाद उसे साफ पानी से बस धो लेना चाहिए, लेकिन कुछ हफ्तों के अंतराल पर उन्हें अच्छी तरह साफ करना बालों की सेहत के लिए अच्छा है।

किस तरह करें साफ

वैसे तो हेयरब्रश की सफाई के कई तरीके हैं, लेकिन अपनी सहूलियत के हिसाब से जो आसान लगे उसे फॉलो कर सकते हैं।

पानी में डुबोकर रखें

  • एक टब लें उसमें गुनगुना पानी डालकर कोई माइल्ड-सा शैम्पू डाल दें और अच्छी तरह घोलें।
  • अपने हेयरब्रशेज को आधे घंटे के लिए इस शैम्पू मिले पानी में डुबोकर रखें। इससे कंघी में लगा तेल और गंदगी निकलने लगेगी।
  • किसी पुराने ब्रश या फिर किसी दूसरी कंघी की मदद से इसकी सतह से तेल और गंदगी हटाएं। अगर आप दो कंघियों को एक साथ साफ कर रहे हैं, तो उन्हें आपस में रगड़कर भी साफ कर सकते हैं।
  • फिर इन्हें साफ गुनगुने पानी से दोबारा धोकर हवा में सूखने दें।

वुडन या रबर हेयरब्रश के लिए क्या करें

  • ऐसे हेयरब्रशेज को पानी में डुबोकर न रखें। बस शैम्पू मिले पानी और पुराने टूथब्रश की मदद से इसकी सतह और दांतों की गंदगी को साफ करें और पोछकर हवा में सूखने दें।

एप्पल साइडर विनेगर से भी हो सकता है साफ

  • एक टब में चार हिस्सा गुनगुना पानी और एक हिस्सा एप्पल साइडर विनेगर का लें।
  • फिर 10 मिनट तक अपने हेयरब्रशेज को इसमें डूबोकर रखें और साफ पानी से रगड़कर धोएं, ताकि विनेगर का अंश ना रह जाएं।
  • कंघी को धूप में सुखाने की कोशिश करें।
  • इसे ड्राई जगह पर स्टोर करें।
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

स्ट्रोक के इन संकेतों को बिल्कुल न करें नजरअंदाज, समय पर पहचान बचा सकती है जान

October 6, 2026

Nestle Milk Powder पर लगा बैन, FSSAI ने स्वास्थ्य के लिए क्यों बताया खतरनाक? जानें पूरा मामला

October 5, 2026

बदलते मौसम में बुखार-शरीर दर्द को न करें नजरअंदाज, डेंगू का हो सकता है संकेत

October 4, 2026

Vitamin D की कमी सिर्फ हड्डियों के लिए नहीं, दिल के लिए भी खतरा! ICMR की रिसर्च में सामने आई अहम जानकारी

October 3, 2026

हमले के बीच हनुमान चालीसा पढ़ते रहे पायलट स्मित मच्छार, बोले- भगवान हनुमान ने दी हिम्मत; PM मोदी ने कहा- पूरे देश को आप पर गर्व

October 2, 2026

कैंसर का कारण सिर्फ तंबाकू-शराब नहीं, शरीर के ये 5 इन्फेक्शन भी बढ़ा सकते हैं खतरा

October 2, 2026
Editors Picks

Harmanpreet Kaur quits captaincy: हरमनप्रीत कौर का बड़ा फैसला, सभी फॉर्मेट की कप्तानी से दिया इस्तीफा, बोलीं- चुकानी पड़ी निजी कीमत

October 6, 2026

“मैं शहीद होकर मरना चाहता था”, FlyDubai के को-पायलट का बड़ा खुलासा, बताया क्या था पूरा प्लान

October 6, 2026

CG News: जंगल में छिपा था नक्सलियों के हथियारों का जखीरा, जवानों ने AK-47 से BGL शेल तक किया बरामद

October 6, 2026

नशे की लत ने बनाया चोर! निलंबित आरक्षक ने दो दोस्तों के साथ मिलकर घर से उड़ाए लाखों के जेवर

October 6, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

Harmanpreet Kaur quits captaincy: हरमनप्रीत कौर का बड़ा फैसला, सभी फॉर्मेट की कप्तानी से दिया इस्तीफा, बोलीं- चुकानी पड़ी निजी कीमत

October 6, 2026

“मैं शहीद होकर मरना चाहता था”, FlyDubai के को-पायलट का बड़ा खुलासा, बताया क्या था पूरा प्लान

October 6, 2026

CG News: जंगल में छिपा था नक्सलियों के हथियारों का जखीरा, जवानों ने AK-47 से BGL शेल तक किया बरामद

October 6, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.