26.1 C
Raipur
Thursday, January 29, 2026
- Advertisement -

सर्दि‍यों में Digestion को दुरुस्‍त रखने में मदद करेंगे ये टिप्‍स, मिलेंगे और भी कई फायदे

Must read

सर्दियों का मौसम कई लोगों के लिए पसंदीदा होता है। इस दौरान लोग तरह-तरह के व्‍यंजनों का स्‍वाद लेना पसंद करते हैं। हालांक‍ि इस मौसम में सेहत का कुछ ज्‍यादा ही ख्‍याल रखना पड़ता है। क्‍योंक‍ि स्वास्थ्य के प्रति जरा सी लापरवाही डाइजेशन पर बुरा असर डाल सकती है। सर्दी के दिनों में फिजिकल एक्‍ट‍िव‍िटीज कम हो जाती है। जिससे खाने को पचाने में समस्‍या होती है। आज हम आपको ठंड में पाचन को दुरुस्‍त रखने के जरूरी टिप्‍स देने जा रहे हैं। अगर आप इसे फॉलो करेंगे तो भी कब्‍ज जैसी समस्‍या से मुक्‍त रहेंगे।

- Advertisement -

खाना खाने के तुरंत बाद बैठना या सोना नहीं चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो ये पाचन के लिए नुकसानदायक है। आप भोजन करने के बाद कम से कम 10 मिनट तक वॉक जरूर करें। जिससे भोजन आसानी से पच सके। इससे पेट में गैस की समस्या भी कम होती है और पाचन तंत्र सुचारू रूप से काम करता है।

सर्दी के दिनों में लोग कम पानी पीते हैं। लेक‍िन ऐसा करने से आपका डाइजेशन बिगड़ सकता है। इसलिए दिनभर में पर्याप्त मात्रा में गुनगुना पानी पिएं। यह न केवल आपके पाचन को बेहतर बनाएगा बल्कि शरीर से विषाक्त पदार्थों को भी बाहर निकालेगा।सर्दियों में मिलने वाली सब्जियां स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती हैं। ये डाइजेशन की समस्या को भी दूर करती हैं। इन सब्जियों को खाने से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। सर्दियों में आप साग, पालक, मेथी, बथुआ, शलजम और शकरकंद काे अपनी डाइट का हिस्‍सा बना लें।

सर्दियों में हमें कुछ चटपटा मसालेदार खाने का मन करता है। लेकिन इससे डाइजेशन ब‍िगड़ सकता है। इसलिए हमें इनसे बचना चाहिए। आप हल्का और संतुलित भोजन जैसे खिचड़ी, दलिया, या सूप ले सकते हैं।सर्दियों में शारीरिक गतिविधियों में कमी आ जाती है, जो पाचन तंत्र पर असर डाल सकती है। योग और हल्की कसरत न केवल शरीर को गर्म रखती है, बल्कि पाचन तंत्र को सक्रिय रखने में भी सहायक होती हैं।ठंड के दिनों में घी को अपनी डाइट का हिस्‍सा बना लेना चाहिए। इससे इम्युनिटी मजबूत होगी। साथ ही कब्ज की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा। घी हार्मोन को संतुलित करने और स्वस्थ कोलेस्ट्रॉल को बनाए रखने में मदद करता है।

More articles

Latest article