24.8 C
Raipur
Wednesday, July 2, 2025

‘महिला उत्पीड़न मामले में फंस चुके हो’, इंदौर में वैज्ञानिक बना डिजिटल अरेस्ट का शिकार, ठग ने लूटे 71 लाख रुपए

Must read

 मध्य प्रदेश के इंदौर में एक शख्स को डिजिटल अरेस्ट का शिकार बनाया गया। एक इंस्टीट्यूट में एटॉमिक एनर्जी विभाग के वैज्ञानिक इस फ्रॉड में फंस गए। डिजिटल अरेस्ट कर उनसे 71 लाख लूट लिए गए। गिरोह के एक सदस्य ने राजा रमन्ना एडवांस्ड टेक्नोलॉजी सेंटर (आरआरसीएटी) में वैज्ञानिक सहायक के रूप में काम करने वाले पीड़ित को ठग लिया।

 देश में डिजिटल अरेस्ट  के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। दरअसल, यह एक साइबर फ्रॉड कहलाता है, जिसमें अपराधी लोगों को फोन या कंप्यूटर पर डरा धमकाकर उनसे पैसे ऐंठने की कोशिश करते हैं। हाल ही में मध्य प्रदेश के इंदौर में एक शख्स को ‘डिजिटल अरेस्ट’ का शिकार बनाया गया। एक इंस्टीट्यूट में एटॉमिक एनर्जी विभाग के वैज्ञानिक इस फ्रॉड में फंस गए। डिजिटल अरेस्ट कर उनसे 71 लाख लूट लिए गए।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया ने जानकारी दी,”गिरोह के एक सदस्य ने राजा रमन्ना एडवांस्ड टेक्नोलॉजी सेंटर (आरआरसीएटी) में वैज्ञानिक सहायक के रूप में काम करने वाले पीड़ित को 1 सितंबर को फोन किया और खुद को भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) का अधिकारी बताया। उसने कहा कि दिल्ली में एक फोन से महिला उत्पीड़न वाले टेक्स्ट मैसेज भेजे गए हैं और वह सिम आपके नाम पर रजिस्टर है।’

 

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article