- Advertisement -

Mental Health सुधारने में मददगार हैं 5 छोटी-छोटी आदतें, आज से ही कर लें रूटीन में शामिल

Must read

मेंटल हेल्थ का ख्याल रखना कितना जरूरी है, इस बारे में हाल के कुछ सालों में काफी जागरुकता फैलाने की कोशिश की गई है। हालांकि, बिगड़ती लाइफस्टाइल, काम का दबाव और आगे निकलने की होड़ में अक्सर हम अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। इन वजहों से तनाव, डिप्रेशन, एंग्जायटी जैसी कई मेंटल प्रॉब्लम्स हमें घेर लेती हैं। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स  बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप अपनी मेंटल हेल्थ को दुरुस्त बनाए रख सकते हैं।

- Advertisement -
  • क्यों जरूरी है- नींद हमारे शरीर और दिमाग को आराम करने का समय देती है। पर्याप्त नींद न लेने से तनाव, चिंता और डिप्रेशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
  • कितनी नींद लें- ज्यादातर वयस्कों को रोजाना 7-9 घंटे की नींद की जरूरत होती है।
  • सोने और जागने का एक फिक्स टाइम सेट करें।
  • सोने से पहले मोबाइल या कंप्यूटर का इस्तेमाल न करें।
  • सोने का कमरा अंधेरा, शांत और ठंडा रखें।
  • आरामदायक बिस्तर और तकिए का इस्तेमाल करें।

 

  • क्यों जरूरी है- हेल्दी डाइट हमारे शरीर को पोषण देता है और हमारे मूड को बेहतर बनाता है।
  • क्या खाएं-फल, सब्जियां, साबुत अनाज, और लीन प्रोटीन
  • ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर फूड्स, जैसे- मछली, अखरोट और अलसी
  • क्या न खाएं- ज्यादा मात्रा में शुगर, सेचुरेटेड फैट, और प्रोसेस्ड फूड आइटम्स।

 

  • क्यों जरूरी है- एक्सरसाइज एंडोर्फिन हार्मोन को रिलीज करता है, जो हमें खुश और स्ट्रेस फ्री महसूस करवाता है।
  • कितनी एक्सरसाइज करें- हफ्ते में कम से कम 150 मिनट मॉडिरेट इंटेसिटी वाली या 75 मिनट हाई इंटेंसिटी वाली एक्सरसाइज करें।
  • किस तरह की एक्सरसाइज करें- चलना, दौड़ना, योग, तैराकी, या कोई अन्य फिजिकल एक्टिविटी
  • क्यों जरूरी है- तनाव हमारे मानसिक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।

More articles

Latest article