Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: The Janta News
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा टेस्ट मैच मेलबर्न में खेला गया। इस टेस्ट मैच में टीम इंडिया को जीत के लिए 340 रन का टारगेट मिला था। इसका पीछा करते हुए भारतीय टीम 155 रन पर ढेर हो गई। इस तरह पैट कमिंस की अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 184 रन से हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाई। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने WTC Final 2025 के लिए एक कदम और बढ़ाया। मेलबर्न टेस्ट में हारने के बाद भारत के WTC Final 2025 में पहुंचने का सपना अभी नहीं टूटा…
सुबह उठते ही आंखों में जलन होना एक आम समस्या है, लेकिन इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। खासकर सर्दियों में ये समस्या बढ़ जाती है जब आप सुबह उठते हैं तो आपकी आंखों में जलन होने लगती है। आंखों में जलन होने के कई कारण हो सकते हैं। यहां कुछ गलतियां हैं जो आप रात को सोते समय करते हैं जो आंखों में जलन का कारण बन रही हैं। रात को सोते समय मोबाइल फोन या कंप्यूटर का उपयोग करने से आंखों पर दबाव पड़ सकता है और जलन हो सकती है। अब यह देखना आम हो गया…
सुबह की सैर पर जाने से पहले कुछ विशेष ड्रिंक्स पीने से शरीर में कई सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं। आमतौर पर देखा जाता है कि लोग सुबह उठते हैं और मॉर्निंग वॉक पर निकल जाते हैं। इससे उनको बहुत ज्यादा कोई फायदा नहीं होता। कई बार मॉर्निंग वॉक करने से पहले अगर आप कुछ विशेष ड्रिंक्स का सेवन करें तो आपको इसके काफी फायदे मिल सकते हैं। नींबू पानी पीने से शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद मिलती है और पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। अगर आप मॉर्निंग वॉक पर जाने से पहले नींबू पानी…
इस महीने की शुरुआत में रियलमी ने चाइनीज मार्केट के लिए डाइमेंसिटी 9300 प्लस प्रोसेसर और 7,000 mAh बैटरी वाले Realme Neo 7 को लॉन्च किया था। अब कंपनी ने इस फोन का “The Bad Guys Limited Edition” लॉन्च करने का फैसला किया है। इसे Sword Soul सिल्वर कलर में लाया जा रहा है। ब्रांड ने इस डिवाइस की लॉन्च डेट भी कन्फर्म कर दी है। इसे 3 जनवरी को चाइना में लॉन्च किया जाएगा। आइए जानते हैं अपकमिंग स्मार्टफोन की पूरी डिटेल। Realme Neo 7 के बैड गाइस लिमिटेड एडिशन की इंस्पिरेशन लॉन्गक्वान तलवार से ली गई है, जो…
रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य बनने के 24 साल बाद राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए बड़े आवासीय और कमर्शियल कॉम्प्लेक्स के निर्माण के लिए ग्राउंड कवरेज एरिया 30 प्रतिशत से बढ़ाकर 40 प्रतिशत कर दिया है। इस बदलाव से बिल्डरों और रियल एस्टेट कारोबारियों को बड़ी राहत मिलेगी। क्या है नया प्रावधान? अब तक बिल्डरों को अपने प्रोजेक्ट के कुल क्षेत्रफल का 70 प्रतिशत हिस्सा विभिन्न कार्यों जैसे हरित क्षेत्र, पार्किंग, और सड़कों के लिए छोड़ना पड़ता था। नए नियम के अनुसार, बिल्डरों को अब केवल 60 प्रतिशत जमीन ही इन कार्यों के लिए छोड़नी होगी। इससे निर्माण के लिए…
रायपुर. छत्तीसगढ़ में ठंड अब लोगों को सताने वाली है. अगले 5 दिनों तक मौसम शुष्क (ड्राय) रहेगा. तापमान में आज से गिरावट देखने को मिलेगी. दो जनवरी तक न्यूनतम तापमान में 6 से 8 डिग्री तक गिरावट आएगी. रविवार को मनेन्द्रगढ़ भरतपुर जिले में बारिश हुई. सबसे अधिकतम 31.2 डिग्री में दर्ज किया गया. वहीं बलरामपुर एक बार फिर सबसे ज्यादा ठंडा रहा, यहां 12.6 डिग्री दर्ज किया गया है. मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार, 31 दिसंबर यानी नए साल की शुरुआत में उत्तरी शेत्र में शीतलहर रहने की संभावना है. राजधानी रायपुर में मौसम साफ रहेगा. मौसम…
30 December 2024 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और सोमवार का दिन है। अमावस्या तिथि आज देर रात 3 बजकर 57 मिनट तक रहेगी। आज रात 8 बजकर 32 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। साथ ही आज रात 11 बजकर 58 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज स्नान-दानादि की सोमवती अमावस्या है। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 30 दिसंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा। मेष राशि- आज आपका दिन शानदार रहेगा।…
पटना। महावीर मंदिर न्यास के सचिव और अयोध्या मंदिर ट्रस्ट के संस्थापकों में से एक, आचार्य किशोर कुणाल का रविवार सुबह निधन हो गया। वे 74 वर्ष के थे। कार्डियक अरेस्ट के बाद उन्हें तुरंत महावीर वात्सल्य अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उनकी जान नहीं बचा सके। उनके निधन की खबर से धार्मिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर है। अंतिम यात्रा और श्रद्धांजलि आचार्य किशोर कुणाल की अंतिम यात्रा सोमवार सुबह 9 बजे उनके आवास से शुरू होगी। महावीर मंदिर में श्रद्धांजलि के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा। इसके बाद हाजीपुर के कोनहारा घाट पर उनका…
मलयालम एक्टर दिलीप शंकर की मौत हो गई है। उनका शव रविवार को तिरुवनंतपुरम के वनरोस जंक्शन स्थित एक निजी होटल में मिला है। एक्टर की मौत की असल वजह अभी तक सामने नहीं आई है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, एक्टर एक सीरियल की शूटिंग के लिए तिरुवनंतपुरम में थे और उन्होंने वहीं पर चार दिन पहले होटल का एक कमरा किराए पर लिया था। दिलीप शंकर को पिछले दो दिनों से अपने कमरे से बाहर नहीं देखा गया था और जब उनके को-वर्कर ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की तो एक्टर से कॉन्टैक्ट नहीं हो पाया।…
स्पोर्ट्स डेस्क.भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में जगह बनाने के लिए मेलबर्न और सिडनी टेस्ट जीतने ही होंगे। रविवार को साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को पहला टेस्ट हराकर फाइनल में जगह कन्फर्म कर ली। इसलिए अब भारत दोनों में से एक भी टेस्ट हारती है तो ऑस्ट्रेलिया के फाइनल खेलने के चांस बढ़ जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद WTC फाइनल तक भारत को टेस्ट नहीं खेलना है। जबकि ऑस्ट्रेलिया को श्रीलंका का दौरा करना है। वहां टीम दो टेस्ट खेलेगी। ऑस्ट्रेलिया को भी फाइनल में पहुंचने के लिए बचे हुए 4 में से 3 मैच तो जीतने…
