Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: The Janta News
वेट लॉस जर्नी पर निकले ज्यादातर लोग साइकिलिंग या स्किपिंग जैसे कार्डियो वर्कआउट्स को प्रेफरेंस देते हैं, लेकिन जब बात आती है इन दोनों में से बेहतर ऑप्शन चुनने की, तो कई लोग असमंजस में पड़ जाते हैं। अगर आप भी इसी कन्फ्यूजन का सामना कर रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। आइए, हम विस्तार से जानते हैं कि वेट लॉस के टारगेट को अचीव करने के लिए साइकिलिंग और स्किपिंग में से कौन-सा विकल्प आपके लिए ज्यादा बेस्ट हो सकता है।साइकिलिंग एक बेहतरीन कार्डियो वर्कआउट है जो आपके पैरों और कूल्हों को मजबूत बनाती है। एक…
गिलोय को आयुर्वेद में बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसलिए कई बीमारियों से बचाव में और उनके इलाज में भी इसका खूब इस्तेमाल किया जाता है। यही वजह है कि लोग गिलोय के जूस को अपनी डाइट का हिस्सा बनाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि गिलोय का जूस पीना सभी के लिए फायदेमंद नहीं होता। जी हां, कुछ लोगों को गिलोय का जूस नहीं पीना चाहिए वरना उनकी सेहत को फायदा तो कुछ नहीं, लेकिन नुकसान काफी हो सकते हैं। आइए जानें किन्हें नहीं पीना चाहिए गिलोय का जूस। इम्युनिटी बढ़ाता है- गिलोय शरीर की इम्यून पावर को…
बजाज ऑटो ने साल 2024 खत्म होने से पहले भारतीय बाजार में एक और मॉडल लॉन्च किया है। कंपनी ने इस बार चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर लेकर आई है, जिसे Baja Chetak 35 सीरीज कहा जा रहा है। इसे तीन अलग-अलग वेरिएंट में लेकर आया गया है, लेकिन तीनों में 153 किमी तक की रेंज दी गई है। आइए जानते हैं कि इन लीनों में क्या अलग-अलग फीचर्स दिए गए हैं। चेतक 3501 पूरे चेतक लाइनअप में सबसे टॉप-स्पेक मॉडल है। यह न केवल इनमें सबसे महंगा है, बल्कि सबसे ज्यादा फीचर्स से भी लैस है। इसमें TFT टचस्क्रीन सेटअप दिया…
बाल झड़ने की समस्या बेहद आम हो चुकी है। इसके पीछे वैसे तो कई कारण हो सकते हैं, लेकिन इसकी एक सबसे बड़ी वजह है पोषण की कमी। शरीर में कुछ खास विटामिन की कमी के कारण बाल झड़ने लगते हैं। कुछ खास विटामिन बालों को मजबूत बनाते हैं और बालों के झड़ने को कम करते हैं। इसलिए बालों को हेल्दी रखने के लिए इनकी कमी को पूरा करना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं उन 5 विटामिन के बारे में जो बालों के झड़ने को कम करने में मदद कर सकते हैं। विटामिन-डी बालों के फॉलिकल्स को मजबूत बनाने…
अगर आप मिडरेंज स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो फ्लिपकार्ट पर आपके लिए एक शानदार डील है। ऑनलाइन शॉपिंग साइट पर Motorola Edge 50 Neo बहुत कम दाम में बिक्री के लिए लिस्टेड है। इस फोन की कीमत लॉन्च के वक्त ज्यादा थी, लेकिन प्राइस कट के चलते अब इसे लगभग 9 हजार रुपये कम में अपना बनाया जा सकता है। पावरफुल फीचर्स से पैक स्मार्टफोन कई शानदार खूबियों से लैस है। इस पर क्या ऑफर मिल रहे हैं और इसमें क्या स्पेसिफिकेशन ऑफर किए गए हैं। आइए जानते हैं पूरी डिटेल। Motorola का Edge 50 Neo बैंक…
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 26 दिसबंर से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुरू हो रहे बाक्सिंग डे टेस्ट से पहले माहौल को काफी गरमा गया है। विराट कोहली के साथ मेलबर्न एयरपोर्ट पर आस्ट्रेलियाई पत्रकार का विवाद, फिर रवींद्र जडेजा की प्रेस कांफ्रेंस में भारतीय टीम के मीडिया मैनेजर से स्थानीय पत्रकारों के दुर्व्यवहार के बाद अब अभ्यास पिचों को लेकर भारतीय टीम से भेदभाव सामने आया है। बॉक्सिंग-डे टेस्ट की तैयारियों में जुटी भारतीय टीम को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) के आउटडोर नेट्स पर जो अभ्यास पिचें उपलब्ध कराई गई हैं, उनकी गुणवत्ता से खिलाड़ी खुश नहीं हैं। बॉर्डर-गावस्कर सीरीज…
सोमवती अमावस्या यानी सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या को भगवान शिव के साथ-साथ पितरों की कृपा प्राप्ति के लिए भी उत्तम माना गया है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन पितरों के निमित्त तर्पण और पिंडदान आदि करने से उन्हें मुक्ति मिलती है। ऐसे में आप अधिक लाभ के लिए इस दिन पर पितृ सूक्त का पाठ भी कर सकते हैं। उदिताम् अवर उत्परास उन्मध्यमाः पितरः सोम्यासः। असुम् यऽ ईयुर-वृका ॠतज्ञास्ते नो ऽवन्तु पितरो हवेषु॥ अंगिरसो नः पितरो नवग्वा अथर्वनो भृगवः सोम्यासः। तेषां वयम् सुमतो यज्ञियानाम् अपि भद्रे सौमनसे स्याम्॥ ये नः पूर्वे पितरः सोम्यासो ऽनूहिरे सोमपीथं वसिष्ठाः।…
अगर आप OnePlus 12R 5G के दाम घटने का इंतजार कर रहे थे तो फाइनली मौका आ चुका है। ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन पर वनप्लस का दमदार फोन बैंक ऑफर्स के साथ काफी कम कीमत में बिक्री के लिए लिस्टेड है। मल्टीटास्किंग और हैवी गेमिंग करने वालों के फोन बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। इसमें पावरफुल प्रोसेसर और वाइब्रेंट डिस्प्ले जैसी खूबियां दी गई हैं। इसके 256 जीबी वेरिएंट पर यह डील मिल रही है। फोन तीन कलर ऑप्शन में आता है। इस फोन पर क्या डील मिल रही हैं और फोन किन फीचर से पैक है। आइए जानते…
Railway Recruitment: आरआरबी ने विभिन्न पदों पर किया भर्ती का एलान, जानें किस डेट से होंगे शुरू आवेदन
रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ओर से मिनिस्ट्रियल एवं आइसोलेटेड के अंतर्गत विभिन्न पदों पर भर्ती का एलान किया गया है। शॉर्ट नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 जनवरी 2025 से शुरू की जाएगी। आवेदन शुरू होते ही अभ्यर्थी रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकेंगे। आवेदन पत्र भरने की लास्ट डेट 6 फरवरी 2025 तय की गई है। इस भर्ती के माध्यम से आरआरबी की ओर से कुल 1036 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पदानुसार…
23 December 2024 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और सोमवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज शाम 5 बजकर 8 मिनट तक रहेगी। आज शाम 7 बजकर 54 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 9 बजकर 9 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा, उसके बाद हस्त नक्षत्र लग जाएगा। आज कालाष्टमी है। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 23 दिसंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा। मेष राशि: आपके पास बहुत-सी जिम्मेदारियां…
