Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: The Janta News
मौजूदा समय में फिल्म पुष्पा 2 सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस तक धूम मचा रही है। लेकिन अब इस मूवी को टक्कर देने के लिए साउथ सिनेमा के सुपरस्टार विजय सेतुपति की मूवी विदुथलई पार्ट 2 आ गई है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में इस मूवी को शानदार शुरुआत मिली है। रिलीज के पहले दो दिन में विदुथलई 2 ने कमाल का प्रदर्शन कर के दिखाया है। इस बीच विदुथलई 2 की रिलीज के दूसरे दिन की कलेक्शन रिपोर्ट सामने आ गई है। आइए जानते हैं कि शनिवार को विजय की मूवी ने कितना कारोबार किया है। 20 दिसंबर…
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) ने ग्रुप-5 के तहत नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। सूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 दिसंबर 2024 से शुरू होकर 13 जनवरी 2025 तक पूर्ण की जा सकेग। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी आवेदन लिंक एक्टिव होते ही MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकेंगे। अप्लाई करने से पहले उम्मीदवार पात्रता एवं मापदंड की जांच अवश्य कर लें। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी…
संध्या थिएटर हादसे में तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी और AIMIM विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी द्वारा अल्लू अर्जुन को जिम्मेदार ठहराए जाने के बाद अभिनेता ने भी पलटवार किया है। अल्लू अर्जुन ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- पुष्पा 2 के प्रीमियर में हैदराबाद में हुई भगदड़ के लिए मुझे जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। कुछ लोग जानबूझकर मेरा चरित्र हनन कर रहे हैं। मैं 20 साल से इंडस्ट्री में हूं। मैंने जो सम्मान और विश्वसनीयता कमाई है, उसे एक दिन में नुकसान पहुंचाया गया है। इस वजह से मैं अपमानित महसूस कर रहा हूं। एक्टर अल्लू अर्जुन ने एक बार…
भारतीय टीम के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने हाल ही में ब्रिस्बेन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के बाद संन्यास ले लिया। अश्विन ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में आकर बताया कि वह इंटरनेशनल क्रिकट को अलविदा कह रहे हैं। उनके इस फैसले ने सभी को हैरान कर दिया। किसी ने अश्विन के संन्यास की उम्मीद नहीं की थी। अश्विन टेस्ट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। अश्विन को सभी ने आगे के जीवन को लेकर बधाई दी। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने…
जीएसटी परिषद की 55वीं बैठक आज शुरू हो गई है। इस बैठक में 148 वस्तुओं पर टैक्स स्लैब में बदलाव के साथ ही इंश्योरेंस पॉलिसी को लेकर भी कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। माना जा रहा है कि बैठक में हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस के प्रीमियम पर जीएसटी कम करने का फैसला लिया जा सकता है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता वाली जीएसटी परिषद में एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) को जीएसटी टैक्स के दायरे में लाने पर भी विचार-विमर्श करने की उम्मीद है। जीएसटी परिषद की बैठक का एजेंडा हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस पर जीएसटी दर…
मासिक कालाष्टमी का दिन बेहद विशेष माना जाता है। यह दिन भगवान काल भैरव की पूजा के लिए सबसे शुभ दिनों में से एक है, जो भगवान शंकर का उग्र रूप हैं। हर महीने कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कालाष्टमी मनाई जाती है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार पौष माह में यह तिथि 22 दिसंबर 2024 यानी आज मनाई जा रही है। कहते हैं कि इस दिन व्रत करने से जीवन के सभी दुखों और पापों से छुटकारा मिलता है, तो इसकी पूजा विधि और शुभ मुहूर्त जानते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, मासिक कालाष्टमी पर त्रिपुष्कर योग…
सुबह का समय हमारे दिन का सबसे अहम हिस्सा होता है। इस समय आप अपने दिन को कैसे शुरू करते हैं, इसका असर आपके पूरे दिन की प्रोडक्टिविटी और मूड पर पड़ता है। कुछ अच्छी सुबह की आदतें अपनाकर आप अपनी प्रोडक्टिविटी को कई गुना बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही 5 आदतें जो आपको दिन भर एनर्जेटिक और फोकस्ड रख सकती हैं। प्रोडक्टिव रहने के लिए जल्दी उठना शायद सबसे पहली और सबसे अहम आदत है। जब आप जल्दी उठते हैं, तो आपके पास दिन की शुरुआत में खुद के लिए कुछ समय निकालने का मौका होता…
22 December 2024 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की उदया तिथि सप्तमी और रविवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज दोपहर 2 बजकर 32 मिनट तक रहेगी। आज शाम 7 बजे तक आयुष्मान योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 2 बजकर 33 मिनट तक त्रिपुष्कर योग रहेगा। इसके अलावा आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 9 बजकर 9 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 22 दिसंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग…
अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 कमाई के मामले में रोज नए रिकॉर्ड हासिल कर रही है। 5 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर 17 दिन पूरे हो चुके हैं। सुकुमार के निर्देशन में बनी मच अवेटेड फिल्म पुष्पा 2: द रूल में अल्लू अर्जुन के अलावा रश्मिका मंदाना और फहद फासिल ने अभिनय किया है। पुष्पा 2 का पहला पार्ट पुष्पा: द राइज साल 2021 में रिलीज हुई थी। इसके तीन साल बाद पुष्पा: द रूल आई और बॉक्स ऑफिस पर इसने कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। फिल्म तमिल, तेलुगु, कन्नड़, हिंदी और मलयालम भाषा…
Jio अपने ग्राहकों को ढेरों प्लान ऑफर करता है। ये सभी प्लान ग्राहकों की अलग-अलग जरूरत के हिसाब से दिए जाते हैं। कुछ प्लान ज्यादा वैलिडिटी के साथ आते हैं तो कुछ में डेटा को ज्यादा दिया जाता है। हालांकि, अगर आप जियो के किसी ऐसे प्रीपेड प्लान की तलाश में हैं जहां आपको लगभग सालभर की वैलिडिटी मिल जाए और आपको ज्यादा पैसे भी न खर्च करने पड़े। तो हम आपको यहां जियो के ऐसे ही प्लान के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। काफी लोगों की इस पर नजर भी नहीं पड़ती। दरअसल हम यहां ग्राहकों को…
