Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

ईरान पर हमला नहीं करेगा अमेरिका! ट्रंप का बड़ा ऐलान, स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज खुलेगा

August 2, 2026

Commonwealth Games 2026 Closing Ceremony: भव्य होगा कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन समारोह, जानें भारत में कितने बजे शुरू होगी क्लोजिंग सेरेमनी

August 2, 2026

‘विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, PM मोदी ने Gen-Z से किया सीधा संवाद

August 2, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Monday, August 3
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Sports
Sports

Travis Head flying catch: हवा में गेंद पर झपटे ट्रेविस हेड, VIDEO देख हैरान रह गए सभी

The Janta NewsBy The Janta NewsJanuary 30, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 561
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Travis Head flying catch: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के स्टार ओपनर ट्रेविस हेड इस वक्त चर्चा में हैं. श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने एक कमाल कैच लिया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है.  श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच गॉल के मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ट्रेविस हेड ने कमाल का कैच लिया है.  इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी 654 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी, जिसके बाद श्रीलंका की टीम 44 रन पर 3 विकेट गंवा चुकी है. ट्रेविस हेड के करिश्माई कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज नाथन लियोन ने श्रीलंका के बल्लेबाज एंजेलो मैथ्यूज का विकेट लिया. जिस गेंद पर मैथ्यूज आउट हुए वो कमाल की स्पिन बॉल थी. इस विकेट क्रेडिट गेंदबाज से ज्यादा फील्डर ट्रेविस हेड को मिल रहा है, क्योंकि उन्होंने हवा में छलांग लगाकर जादुई कैच लिया है.

दरअसल, नाथन लियोन की गेंद मैथ्यूज के दस्ताने से लगकर गेंद हवा में उछली. शॉर्ट लेग पर खड़े ट्रेविस हेड ने दाईं ओर छलांग लगाते हुए एक शानदार कैच पकड़ा. इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जो भी इसे कैच को देख रहा है हैरान रह जाता है. मैथ्यूज महज 7 रन बनाकर आउट हुए.

मैच का हाल

अगर मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 654 रन बनाए. ओपनर उस्मान ख्वाजा ने 232 रन की पारी खेली. स्टीव स्मिथ ने 141 रन, जॉश इंगलिश ने 102 रन, और ट्रेविस हेड ने 57 रन बनाए. श्रीलंका के लिए पहली पारी में प्रभात जयसूर्या और जेफरी वैंडर्से ने 3-3 विकेट लिए.

श्रीलंका की कमजोर शुरुआत

श्रीलंका की टीम बल्लेबाजी में खराब प्रदर्शन कर रही है. सलामी बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने और ओशाडो फर्नांडो दोनों 7-7 रन बनाकर आउट हुए. एंजेलो मैथ्यूज भी सिर्फ 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक श्रीलंका ने 44/3 का स्कोर बना लिया है और अभी भी 610 रन पीछे है. क्रीज पर दिनेश चांदीमल (9) और कामिंदु मेडिस (13) नाबाद हैं.

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

Commonwealth Games 2026 Closing Ceremony: भव्य होगा कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन समारोह, जानें भारत में कितने बजे शुरू होगी क्लोजिंग सेरेमनी

August 2, 2026

India vs Pakistan: मैच की टाइमिंग से लेकर LIVE स्ट्रीमिंग तक, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

August 1, 2026

India vs Brazil: फुटबॉल फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 5 बार की वर्ल्ड चैंपियन ब्राजील टीम आएगी भारत, कोलकाता में होगा मुकाबला

July 31, 2026

Ajinkya Rahane Retirement: ‘देश को हमेशा खुद से ऊपर रखा’… भावुक संदेश के साथ अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा

July 30, 2026

ICC Rankings में वैभव सूर्यवंशी का धमाका! लगाई 230 स्थानों की छलांग; जानिए अब कौन-से नंबर पर पहुंचे

July 29, 2026

IND vs SL Test Series से पहले टीम इंडिया खेलेगी एक और मैच, जानिए कब और किसके खिलाफ होगा मुकाबला

July 28, 2026
Editors Picks

ईरान पर हमला नहीं करेगा अमेरिका! ट्रंप का बड़ा ऐलान, स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज खुलेगा

August 2, 2026

Commonwealth Games 2026 Closing Ceremony: भव्य होगा कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन समारोह, जानें भारत में कितने बजे शुरू होगी क्लोजिंग सेरेमनी

August 2, 2026

‘विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, PM मोदी ने Gen-Z से किया सीधा संवाद

August 2, 2026

CG News: अंडा नहीं मिला तो मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, गांव में मचा हड़कंप; घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा…

August 2, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

ईरान पर हमला नहीं करेगा अमेरिका! ट्रंप का बड़ा ऐलान, स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज खुलेगा

August 2, 2026

Commonwealth Games 2026 Closing Ceremony: भव्य होगा कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन समारोह, जानें भारत में कितने बजे शुरू होगी क्लोजिंग सेरेमनी

August 2, 2026

‘विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, PM मोदी ने Gen-Z से किया सीधा संवाद

August 2, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.