15.1 C
Raipur
Thursday, January 23, 2025

Jigra OTT Release: ओटीटी पर दिखेगा आलिया भट्ट का एक्शन, भाई-बहन पर बनी ये फिल्म इस दिन होगी स्ट्रीम

Must read

करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से आलिया भट्ट  ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई बड़े स्टार्स फिल्मों में काम किया। बीते साल 2023 में रणवीर सिंह के साथ उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के बाद, इस साल उन्होंने जिगरा से बड़े पर्दे पर वापसी की। अब एक्ट्रेस की इस फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट सामने आ चुकी है।

सिनेमाघरों में जिगरा फिल्म को दर्शकों के प्यार की कमी का सामना करना पड़ा। बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के बाद अब आलिया भट्ट की मूवी को ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा। चलिए जान लेते हैं कि आप इस फिल्म को किस दिन से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे।

जिगरा फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। मेकर्स ने इसकी स्ट्रीमिंग डेट से भी पर्दा उठा दिया है। नेटफ्लिक्स के आधिकारिक अकाउंट पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा गया कि फूलों का तारों का कहना है, उल्टी गिनती शुरू कर दें, जिगरा कल नेटफ्लिक्स पर आ रहा है। एक्ट्रेस आलिया ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए फैंस को फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी देते हुए बताया कि मूवी 6 दिसंबर को ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है।

 

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article