Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: The Janta News
रायपुर। वायकॉन स्कूल रायपुर में 21 और 23 दिसंबर 2024 को वार्षिक खेल प्रतियोगिता “प्रतिस्पर्धा-2024” का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें खो-खो, कबड्डी, दौड़, रिले रेस, रस्सा खींच, तवा फेंक, भाला फेंक, गोला फेंक और लंबी कूद जैसे खेल शामिल थे। प्रतियोगिता में कक्षा 1 से लेकर 12 तक के सभी छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। खेलों के दौरान बच्चों का जोश देखते ही बनता था, और उन्हें पालकों का भी भरपूर समर्थन और उत्साहवर्धन मिला। प्रतियोगिता के अंतिम दिन समापन समारोह में मुख्य अतिथि, सम्माननीय अनुज शर्मा,…
रायपुर। मोवा फ्लाइओवर का डामरीकरण कार्य के कारण 3 से 8 जनवरी तक फ्लाइओवर से आवाजाही बंद रहेगी। पीडब्ल्यूडी द्वारा मिलिंग मशीन से डामर की परतों को उखाड़कर नए सिरे से डामरीकरण किया जाएगा। पंडरी, मोवा और सड्डू की तरफ से आने वाली गाड़ियों को अंडरब्रिज और देवेंद्र नगर मंडी गेट की ओर डायवर्ट किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी ने कलेक्टर से अनुमति प्राप्त कर 3 जनवरी से कार्य शुरू करने की योजना बनाई है। इस डामरीकरण के लिए 78 लाख रुपए का टेंडर चौथी बार जारी किया गया था, जो अब 81 लाख में फाइनल हुआ है। ठेका लेने वाली कंपनी…
रायपुर. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत पांच दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे के लिए रायपुर पहुंच चुके हैं. वे 27 से 31 दिसंबर तक छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे रायपुर दौरे पर रहने वाले हैं. RSS प्रमुख संगठन विस्तार को लेकर महत्वूर्ण बैठक लेंगें और आरएसएस का शताब्दी वर्ष पूरा होने पर कार्यक्रमों की जानकारी लेगें.
नवा रायपुर :: 27 दिसंबर- एनपीएल : विभागाध्यक्ष राजपत्रित अधिकारी संघ एवं शासकीय कर्मचारी संघ के संयुक्त तत्वावधान में नवा रायपुर में नवा रायपुर प्रीमियर लीग का आयोजन ग्राम राखी के खेल मैदान में किया जा रहा है। इस आयोजन में संचालनालय,मंत्रालय, निगम,बोर्ड, आयोग के कर्मचारी- अधिकारी हिस्सा ले रहे है। हर मैच को देखने बड़ी संख्या में कर्मचारी-अधिकारी उपस्थित हो रहे है। नवा रायपुर प्रीमियर लीग के संयोजक कमल वर्मा एवं सहसंयोजक जय कुमार साहू और संतोष कुमार वर्मा ने संयुक्त विज्ञप्ति जारी कर बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी प्रतिभा दिखाने…
संध्या थिएटर भगदड़ मामले में सुनवाई के लिए अभिनेता अल्लू अर्जुन आज नामपल्ली कोर्ट में वर्चुअल तौर पर पेश हुए थे। हालांकि कोर्ट ने अब इस सुनवाई को 30 दिसंबर तक के लिए टाल दिया है। पुलिस ने कोर्ट से काउंटर फाइल करने के लिए और समय मांगा था जिसकी अनुमति दे दी गई है। अल्लू अर्जुन को ‘पुष्पा 2: द रूल’ के प्रीमियर शो के दौरान संध्या थिएटर में 4 दिसंबर को हुई भगदड़ के सिलसिले में उनके खिलाफ दर्ज मामले में 13 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था, जिसमें एक महिला की जान चली गई थी। उन्हें आरोपी…
रियल एस्टेट सेक्टर के लिए साल 2024 काफी मिला-जुला रहा। कई सेगमेंट में बिक्री में अच्छा उछाल देखने को मिला, तो कुछ काफी सुस्त भी रहे। आरबीआई से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद थी, लेकिन महंगाई ने पूरे साल केंद्रीय बैंक को राहत की सांस नहीं लेने दी। इससे बाकी लोन के साथ होम लोन की EMI भी ऊंची बनी रही, जिसका घरों की बिक्री पर असर पड़ा। आइए जानते हैं कि 2025 में रियल एस्टेट सेक्टर की परफॉर्मेंस कैसी रहेगी। क्या घरों की बिक्री बढ़ेगी। साथ ही, होम लोन की ब्याज दरों में कमी होगी या इजाफा रियल…
यशस्वी जायसवाल का रन आउट होना चर्चा का विषय बन गया है। क्रिकेट जगत में यह बहस हो छिड़ गई है कि आखिर गलती किसकी थी, विराट की या जायसवाल की। अब इस पर सुनील गावस्कर ने अपनी राय दी है। सुनील गावस्कर ने कहा कि यह रन हो सकता था, अगर कोहली चाहते तो। सुनील गावस्कर ने बताया कि कोहली विकेटों के बीच तेज से रन लेने के लिए जाने जाते हैं। दरअसल, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा मैच मेलबर्न में खेला जा रहा है। दूसरे दिन भारत ने ऑस्ट्रेलिया के 474 रन के जवाब में पांच विकेट के नुकसान…
भारतीय व्यंजनों में इस्तेमाल की जाने वाली मुख्य दालों में से एक मूंग दाल भी है। ये प्रोटीन से भरपूर होती है और वीगन लोगों के लिए प्लांट बेस्ड प्रोटीन का बेहतरीन विकल्प है। ये मांसपेशियों और अन्य टिश्यू को रिपेयर करने में बहुत मददगार साबित होती है। ये कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करती है, पाचन में सुधार लाती है, फाइबर का बेहतरीन सोर्स है, विटामिन और मिनरल से भरपूर होती है और इसमें कैलोरी की मात्रा भी कम होती है, जो इसे एक परफेक्ट सुपरफूड बनाती है। ऐसे में आप इससे कई तरह के टेस्टी स्नैक्स बना सकते हैं। स्वादिष्ट…
OnePlus Buds Ace 2 TWS ईयरबड्स को OnePlus Ace 5 Pro और OnePlus Ace 5 हैंडसेट के साथ गुरुवार को चीन में लॉन्च किया गया। बड्स में 12.4mm डायनेमिक ड्राइवर, AI-सपोर्टेड डुअल माइक्रोफोन यूनिट और एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन (ANC) सपोर्ट दिया गया है। इन ईयरबड्स में डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP55-रेटेड बिल्ड है। इनमें डुअल डिवाइस कनेक्टिविटी और 43ms तक लो-लेटेंसी के लिए भी सपोर्ट है। Buds Ace 2 को OnePlus Buds Ace के अपग्रेड के तौर पर पेश किया गया है, जिसे फरवरी 2023 में चीन में पेश किया गया था। चीन में OnePlus Buds Ace 2…
Lava Yuva 2 5G को शुक्रवार को भारत में लॉन्च किया गया। स्मार्टफोन में 6nm ऑक्टा-कोर Unisoc T760 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे लेकर दावा किया गया है कि इसका AnTuTu स्कोर 4,40,000 से ज्यादा है। इसमें AI फीचर्स से लैस 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप है। हैंडसेट में नोटिफिकेशन लाइट फीचर दिया गया है जिसका इस्तेमाल सिस्टम या ऐप अलर्ट दिखाने के लिए किया जा सकता है। लेटेस्ट बजट 5G हैंडसेट फिलहाल ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध है। आपको बता दें कि फर्स्ट जनरेशन Lava Yuva 5G को भारत में मई में पेश…
